Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संपादकीय: यह गलती की कैसी सजा, क्या विभाग बदल देने से मामला निपट गया?

Maharashtra Politics: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने योगेश कदम का बचाव किया। अजित पवार ने सदन में मोबाइल पर रमी खोलने वाले अपनी पार्टी के माणिकराव कोकाटे का विभाग बदल दिया और उन्हें खेल मंत्रालय दिलाया।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Aug 04, 2025 | 09:35 PM

नवभारत संपादकीय (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में 3 भिन्न विचारधारा वाली पार्टियों की सरकार बनने के बाद से कुछ मंत्रियों व विधायकों पर आरोपों की बौछार होती आ रही है। पिछले कृषि मंत्री धनंजय मुंडे को बीड़ के हत्या प्रकरण और भ्रष्टाचार के आरोप में पद खोना पड़ा। उनके बाद संजय शिरसाट का नोटों से भरे बैग के साथ वीडियो जारी हुआ।

गृह राज्यमंत्री योगेश कदम का मां के नाम से डांस बार लाइसेंस होने की बात सामने आई। बीजेपी विधायक गोपीचंद पडलकर के कार्यकर्ताओं ने विधान भवन में मारपीट की। शंभुराजे देसाई ने सदन में विपक्षी विधायकों को अपनी दबंगियत की झलक दिखाई। कोई कितनी भी चूक करे, उसे बचा लिया जाता है।

शिंदे ने किया कदम का बचाव

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने योगेश कदम का बचाव किया। अजित पवार ने सदन में मोबाइल पर रमी खोलने वाले अपनी पार्टी के माणिकराव कोकाटे का विभाग बदल दिया और उन्हें खेल मंत्रालय दिलाया। किसानों की आत्महत्या जैसे मुद्दे पर कोकाटे का रवैया असंवेदनशील था। किसी मंत्री के पास नोटों के बंडल मिलना या डांस बार पर छापे जैसे मामले क्या जांच का विषय नहीं हैं?

सम्बंधित ख़बरें

Modi कैबिनेट में मंत्री बनेंगी सुप्रिया सुले? कांग्रेस नेता के बयान से महाराष्ट्र की सियासत में आया भूचाल

स्कूल के पास पेशाब करना पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ठाणे पुलिस ने लिया एक्शन

उद्धव ठाकरे का फडणवीस पर तीखा प्रहार: ‘मैं मराठी और हिंदू दोनों हूं, भाजपा क्यों कर रही है बंटवारे की राजनीति?

Ladki Bahin Yojana: क्या मकर संक्रांति पर महिलाओं को मिलेंगे 3000 रुपए? जानें कौन है पात्र, कौन अपात्र

कोकाटे की वजह से फडणवीस और अजित पवार ने मंत्रियों का फेरबदल कर दिया, लेकिन इसके आगे क्या? यद्यपि मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि आगे से ऐसा नहीं चलने दिया जाएगा परंतु इससे यही संदेश गया कि सख्त कार्रवाई करने में उनके हाथ बंधे हुए हैं। वह शिंदे का दिल नहीं दुखाना चाहते।

कृषि विभाग मिलने के बाद से ही कोकाटे बार-बार विवादित बयान दे रहे थे। कभी उन्होंने कहा कि क्या ढेकलों का पंचनामा किया जाए तो कभी अपनी ही सरकार को भिखारी कह दिया। संभवत: सामने स्थानीय निकाय चुनाव होने या शिंदे को दिल्ली से मिला हाईकमान का आशीर्वाद होने जैसे कारण आड़े आए होंगे।

यह भी पढ़ें: संपादकीय: बड़बोले ट्रंप कैसे डुबोएंगे, भारत तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था

राज्य में सरकार का प्रचंड बहुमत है और विपक्ष कमजोर है इसलिए बदनामी की किसी को चिंता नहीं है। क्या कोकाटे को खेल, युवा कल्याण तथा अल्पसंख्यक विभाग देना सजा माना जा सकता है? कदापि नहीं! क्या रमी खेलने पर उनकी रुचि के अनुरूप खेल मंत्रालय दिया गया?

कृषि विभाग की जिम्मेदारी अजीत पवार के विश्वासपात्र दत्तात्रेय भरणे को दी गई। कोकाटे को मुख्यमंत्री फडणवीस तथा उपमुख्यमंत्री अजीत पवार द्वारा नसीहत देने या फटकार सुनाने जैसी बात हुई लेकिन फिर विभाग बदल कर मामले का पटाक्षेप कर दिया गया।

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

Punishment or cover up transfer after mistake questioned in editorial

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 04, 2025 | 09:35 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Maharashtra Politics
  • Navbharat Editorial

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.