Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज ही के दिन शुरू हुई थी स्वतंत्र भारत में लोकसभा के पहले चुनाव की प्रक्रिया, जानें 25 अक्टूबर का इतिहास

हमारा देश दुनिया का सबसे विशाल लोकतांत्रिक राष्ट्र है और लोकतंत्र में चुनाव के महत्व से हम सब परिचित हैं। पच्चीस अक्टूबर, 1951 को देश में पहले लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई, जो 21 फरवरी 1952 तक संपन्न हुई।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Oct 25, 2024 | 09:57 AM

(डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: हमारा देश दुनिया का सबसे विशाल लोकतांत्रिक राष्ट्र है और लोकतंत्र में चुनाव के महत्व से हम सब परिचित हैं। पच्चीस अक्टूबर, 1951 को देश में पहले लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई, जो 21 फरवरी 1952 तक संपन्न हुई। इस चुनाव में 17 करोड़ से अधिक भारतीय मतदाताओं ने भाग लिया और उन्होंने अंग्रेजों के इस अनुमान को गलत साबित कर दिया कि भारतीय समाज लोकतंत्र का दायित्व नहीं निभा पाएगा।

पच्चीस अक्टूबर की तारीख में देश दुनिया के इतिहास में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1296 : संत ज्ञानेश्वर ने समाधि ली।

सम्बंधित ख़बरें

बॉम्बे हाई कोर्ट ने रवींद्र वायकर को भेजा समन, लोकसभा चुनाव में जीत से जुड़ा है मामला

कांग्रेस कार्य समिति की बैठक आज, विपक्षी नेताओं के नाम का हो सकता है ऐलान

EVM पर हो शक तो प्रत्याशी करवा सकते है चिप का सत्यापन, करना होगा हजारों रुपये का भुगतान

चुनाव परिणाम 2024: लोकसभा चुनाव के इतिहास में पहली बार किसी सीट पर नोटा को मिले इतने वोट

1881 : स्पेन के महान चित्रकार, मूर्तिकार और बहुमुखी प्रतिभा के धनी पाब्लो पिकासो का जन्म। वह 20वीं सदी के सबसे प्रभावशाली और महानतम कलाकारों में शामिल किए जाते हैं।

1947: कश्मीर के महाराजा हरि सिंह ने भारत सरकार से पाकिस्तानी हमले के मद्देनजर मदद की अपील की।

1950 : चीन ने कोरिया की लड़ाई में उत्तर कोरिया का साथ देते हुए दक्षिण कोरिया के खिलाफ कदम रखा।

यह भी पढ़ें- 24 अक्टूबर का इतिहास: द्वितीय विश्वयुद्ध की त्रासदी के बाद आज ही के दिन हुई थी संयुक्त राष्ट्र की स्थापना

1964: भारत ने अपना पहला स्वदेशी टैंक विकसित किया। इस टैंक को नाम दिया गया ‘‘विजयंत”।

1964 : राष्ट्रपति कौंडा ने जाम्बिया में सत्ता संभाली। ब्रिटिश शासन से आजादी हासिल करने वाला जाम्बिया नौवां अफ्रीकी देश।

1980: उर्दू के प्रसिद्ध शायर साहिर लुधियानवी का निधन।

1983 : अमेरिका की सेना ने राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के आदेश पर छोटे से कैरेबियाई द्वीप ग्रेनाडा पर कब्जा किया। इससे पहले वामपंथियों की बगावत में प्रधानमंत्री मौरिस बिशप मारे गए।

1990: मेघालय के संस्थापक और राज्य के पहले मुख्यमंत्री विलियमसन अपांग संगमा का निधन।

2022 : चक्रवात ‘सितरंग’ के कारण बांग्लादेश में 35 लोगों की मौत।

2022 : ऋषि सुनक एशियाई मूल के प्रथम ब्रिटिश प्रधानमंत्री बने, विश्व नेताओं ने सुनक के प्रधानमंत्री बनने को ‘‘अभूतपूर्व मील का पत्थर” बताया।

2023 : अमेरिका के कई प्रांतों ने मेटा पर मुकदमा किया, कहा-उसके सोशल मीडिया मंच बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक।

(एजेंसी)

Process of first lok sabha election in independent india started on this day know history of october 25

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 25, 2024 | 09:57 AM

Topics:  

  • Lok Sabha Election

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.