Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

30 नवंबर को प्रियंका चोपड़ा बनीं थी दुनिया की सबसे सुंदर महिला

  • By navabharat
Updated On: Nov 30, 2023 | 10:10 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: तीस नवंबर (30 November History) की तारीख का भारत के साथ बड़ा ही सुंदर नाता है। दरअसल वर्ष 2000 में इसी दिन भारत की 18 बरस की एक लड़की ने दुनिया में सबसे सुंदर होने का खिताब अपने नाम कर लिया था और उस लड़की का नाम है प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)।  लंदन के मिलेनियम डोम में हुई इस प्रतियोगिता के फाइनल दौर में प्रियंका चोपड़ा से सवाल किया गया कि वह किस महिला को दुनिया की सबसे सफल महिला मानती हैं।

इस सवाल का प्रियंका चोपड़ा ने जो जवाब दिया, उसके बाद पूरा हॉल देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। उन्होंने दीन दुखियों की सेवा करने वाली मदर टेरेसा को दुनिया की सबसे सफल महिला बताकर दुनिया की सबसे सुंदर महिला बनने का गौरव हासिल किया। देश-दुनिया के इतिहास में 30 नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-  

1874 : ब्रिटेन के राजनेता, लेखक और मुखर वक्ता सर विंस्टन चर्चिल का आक्सफोर्डशर में जन्म। द्वितीय विश्व युद्ध के समय वह इंग्लैंड के प्रधानमंत्री थे।

1936 : लंदन का क्रिस्टल पैलेस आग से तबाह हो गया। यह 1851 की द ग्रेट एग्जीबीशन का आयोजन स्थल था।  

1939 : फिनलैंड पर सोवियत सेनाओं ने हमला किया। दरअसल फिनलैंड ने तत्कालीन सोवियत संघ को अपने यहां नौसैनिक अड्डा बनाने और अन्य सुविधाएं देने से इंकार कर दिया था।

1965 : मशहूर राजनीतिक कार्टूनिस्ट के शंकर पिल्लै ने दिल्ली में गुड़ियों के अनोखे संग्रहालय की स्थापना की।   

1966 : कैरेबियाई द्वीपीय राष्ट्र बारबाडोस ने ब्रिटेन से पूर्ण स्वतंत्रता हासिल की। देश ने 1961 में आंतरिक स्वशासन कायम कर लिया था।

2000 : भारत की सुंदरी प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

2004 :बांग्लादेश की संसद में महिलाओं के लिए 45 प्रतिशत सीटों के आरक्षण वाला विधेयक पारित।

2008 : मुम्बई आतंकवादी हमले के बाद सरकार ने संघीय जाँच एजेंसी के गठन की घोषणा की।

(एजेंसी)

Priyanka chopra became the most beautiful woman in the world on 30 november

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 30, 2023 | 10:10 AM

Topics:  

  • priyanka chopra

सम्बंधित ख़बरें

1

‘6 फ्लॉप्स ने तोड़ दी थीं हिम्मत’, प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के काले सच से उठाया पर्दा

2

‘कल्कि 2’ में दीपिका पादुकोण की जगह लेंगी प्रियंका चोपड़ा ! मेकर्स की चुप्पी बढ़ा रही चर्चाएं

3

फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ पर बड़ी अपडेट, जानें आलिया, प्रियंका और कटरीना की फिल्म का क्या होगा हाल

4

हॉलीवुड में कुछ बड़ा करना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- ‘अभी तो शुरुआत भी नहीं की’

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.