Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Nepal Violence |
  • Asia Cup 2025 |
  • PM Narendra Modi Birthday |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प्रधानमंत्री मोदी का एडवेंचर, समुद्र में डूबी द्वारका के किए दर्शन

  • By चंद्रमोहन द्विवेदी
Updated On: Feb 28, 2024 | 10:32 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) बड़े दुस्साहसी या एडवेंचरस हैं।  पिछले किसी भी पीएम ने जो नहीं किया, वैसा साहसिक कारनामा वो कर दिखाते हैं।  आप चाहे तो उन्हें खबरों का खिलाड़ी कह सकते हैं।  वे पहाड़ की चोटी से लेकर समुद्र की तलहटी तक पहुंच जाते हैं।  इतना ही नहीं वे मानसिक रूप से ध्यान लगाकर कलियुग से सीधे द्वापर युग तक जा पहुंचते हैं जिसे आप समयातीत यात्रा अथवा टाइम ट्रैवल भी मान सकते हैं। ’’

हमने कहा, ‘‘कहते हैं- जहां चाह वहां राह! रामचरित मानस में लिखा है- ‘जो इच्छा करिहौ मन माहीं, प्रभु प्रताप कछु दुर्लभ नाहीं! अपनी इच्छा को मोदी हमेशा पूरी करके रहते हैं।  उन्हें समुद्र में डूबी हुई द्वारका देखने की अभिलाषा हुई तो सफेद हेलमेट और गेरूआ वस्त्र पहनकर उन्होंने गुजरात के पंचकुई के समुद्री तट पर गोता लगाया जिसे स्कूबा डाइविंग कहते हैं।  नौसेना के गोताखोरों ने इस साहसिक अभियान में उनकी मदद की। ’’

पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, इस आस्था की डुबकी का आध्यात्मिक पक्ष भी देखिए।  मोदी अपने साथ मोर पंख ले गए थे जिसे उन्होंने भगवान कृष्ण को अर्पण कर दिया।  वे साथ में बांसुरी भी ले जाते तो मोर मुकुट बंसीवाले भगवान उनसे और प्रसन्न हो जाते।  मोदी ने बताया कि गहरे समुद्र में दिव्य और भव्य द्वारका की अनुभूति अविस्मरणीय बन गई है।  मुझे कालातीत भक्ति के प्राचीन युग से जुड़ाव महसूस हुआ।  जब मैंने इस प्राचीन नगरी का स्पर्श किया तो 21वीं सदी के भारत की भव्यता की तस्वीर आंखों के सामने घूम गई।  समुद्र में द्वारका के दर्शन ने विकसित भारत के मेरे संकल्प को और मजबूत किया है। ’’

हमने कहा, ‘‘जब कंस के वध के बाद उसके ससुर मगध सम्राट जरासंघ ने बार-बार मथुरा पर आक्रमण किया तो मथुरावासियों की रक्षा के उद्देश्य से श्रीकृष्ण ने देवशिल्पी विश्वकर्मा को द्वारकापुरी बनाने का आदेश दिया जहां वे समस्त मथुरावासियों को लेकर चले गए।  परकोटे से घिरी भव्यतम द्वारकापुरी का वर्णन श्रीमद भागवत में है।  यह सुनियोजित नगरी थी जहां अट्टालिकाएं, महल, राजमार्ग, उद्यान, विशाल द्वार थे। यह अत्यंत सुरक्षित किले के समान निर्मित की गई थी।  महाभारत युद्ध के 36 वर्ष बाद द्वारका समुद्र में डूब गई।  मरीन आर्कियालाजी (समुद्री पुरातत्व) के जरिए इस नगरी के अवशेषों को लगभग 60 वर्ष पूर्व प्रो।  एसआर राव ने खोज निकाला था।  समुद्र की गहराई में मोदी ने उसके दर्शन किए।  इसीलिए कहा गया है- जिन खोजा तिन पाइयां गहरे पानी पैठ!’’

Prime minister modi visited dwarka submerged in the sea

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 28, 2024 | 10:32 AM

Topics:  

  • Narendra Modi

सम्बंधित ख़बरें

1

हालात दुरुस्त हो रहे, तो वहां जाकर क्या साबित करना चाहते हैं? PM के मणिपुर दौरे पर बिफरी कांग्रेस

2

‘भारत सरकार मणिपुर के लोगों के साथ है’, राहत शिविरों से पीएम मोदी का सीधा संदेश-Video

3

पीएम मोदी और उनकी मां के AI वीडियो पर बवाल, महाराष्ट्र में कांग्रेस के खिलाफ सड़कों पर उतरी बीजेपी

4

जहां हुआ PM मोदी का कार्यक्रम…वहीं कांग्रेस ने भरी हुंकार, मणिपुर पर सियासी आर-पार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.