Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

निशानेबाज: ऊंची हमारे हिंदुस्तान की शान, पाकिस्तान बनेगा अब कब्रिस्तान

भारत जोश और होश दोनों में आगे है। यह महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी महाराज, पृथ्वीराज चौहान, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जैसे महान वीरों का देश है। ऐसे में हिंदुस्तान से पंगा लेना पाकिस्तान को काफी भारी पड़ने वाला है।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: May 01, 2025 | 10:43 AM

पाकिस्तान बनेगा कब्रिस्तान (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, हमें लगता है कि पाकिस्तान भारत से दुश्मनी करके खुद को कब्रिस्तान बनाना चाहता है। वहां के जनरल मुनीर की यह आखिरी मुराद जरूर पूरी होगी। हमारी सेना उचित समय पर लक्ष्य और स्थान देखकर अपने तरीके से पहलगाम आतंकी हमले का बदला अवश्य लेगी। इस बार सिर्फ सर्जिकल स्ट्राइक नहीं बल्कि पाकिस्तान का पोस्टमार्टम कर दिया जाएगा। आपने कहावत सुनी होगी- सौ सुनार की एक लोहार की! पाकिस्तान की खोपड़ी पर घन मारकर भारत उसकी कपालक्रिया कर देगा।’

हमने कहा, ‘आपके जोश और देशभक्ति की हम सराहना करते हैं। दुर्गा माता, राम और कृष्ण ने राक्षसों का संहार किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि आतंकियों को ऐसी सजा मिलेगी जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी। उन्हें दंड़ित करने हम धरती के छोर तक चले जाएंगे। फिलहाल यह बताइए कि आप क्या तैयारी कर रहे हैं!’

पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, हमने हकीकत, बॉर्डर, मिशन कश्मीर, पलटन, एलओसी, कारगिल, उरी, शेरशाह, गाजी अटैक, लक्ष्य, सैम बहादुर, 1971, गुंजन सक्सेना कारगिल गर्ल जैसी राष्ट्रभक्ति पूर्ण युद्ध फिल्में देखनी शुरू कर दी हैं। टीवी पर भी यही दिखाते रहना चाहिए ताकि जनता में जोश आए।’

सम्बंधित ख़बरें

गावस्कर-कपिल देव को सता रही इमरान खान की चिंता, 14 पूर्व क्रिकेटरों ने लिखा शहबाज शरीफ को लेटर, क्या है मांग?

‘लाशों पर चलकर आए हो…’, पाकिस्तान की हुई इंटरनेशनल बेइज्जती, बलोच एक्टिविस्ट ने Ex पीएम को जमकर धोया- VIDEO

धमाकों से फिर दहल उठा पाकिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी ने मदरसे के पास खुद को उड़ाया, अब तक 16 की मौत

सूखने लगा पाकिस्तान का गला, भारत के ‘रावी’ अटैक से मचा हड़कंप, बूंद-बूंद पानी के लिए तरसेगा आतंकिस्तान

हमने कहा, ‘भारत जोश और होश दोनों में आगे है। यह महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी महाराज, पृथ्वीराज चौहान, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे जैसे महान वीरों का देश है। यहां भगवान के अवतारों और महापुरुषों ने जन्म लिया। गंगा-यमुना की पावन भूमि की सौगंध, हम दुश्मन को मिट्टी में मिला देंगे।’

नवभारत विशेष से जुड़े सभी रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, हमारे वीर सेनानी सीमा पर दुश्मन का सफाया करते हैं तो हमें भी नागरी सुरक्षा बनाए रखनी है। शत्रु के स्लीपर सेल को नष्ट करना होगा। सीमा पर जानेवाले जवानों के काफिले का जगह-जगह अभिनंदन कर उन्हें भेंट-उपहार देना चाहिए। राष्ट्रीय सुरक्षा कोष में यथाशक्ति दान देना होगा। कवियों को अपनी वीररस की कविताओं से जनजागृति कर जोश जगाना होगा। राष्ट्र पर संकट के समय न कोई पक्ष है न विपक्ष! हम सभी एकजुट हैं हिमालय से केरल तक और गुजरात से पूर्वोत्तर तक! इसलिए आवाज दो हम एक हैं।’

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

Pride of our india is high pakistan will now become graveyard after pahalgam attack

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 01, 2025 | 10:43 AM

Topics:  

  • Asim Munir
  • Nishanebaaz
  • Pahalgam Attack
  • Pakistan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.