Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संपादकीय: हथियार बरामदगी के बिना मणिपुर में शांति प्रयास नहीं होंगे सफल

मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने सभी समुदायों से अपील की कि अवैध और लूटे हुए शस्त्र समर्पित कर दें. इसके बाद मैतेई समुदाय के उग्रवादी गुट अरम्बाई तेंगोल ने इम्फाल पश्चिम में 246 शस्त्र वापस लौटाए।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Mar 03, 2025 | 12:05 PM

मणिपुर के राज्यपाल का प्लान (सौ.डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डिजिटल डेस्क: मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के बाद अब शांति स्थापना के लिए जरूरी है कि पुलिस थानों और शस्त्रागार से लूटे गए हथियारों को बरामद किया जाए. इन्हीं हथियारों से वहां कुकी और मैतेई समुदायों के बीच खूनखराबा होता रहा. इसके अलावा पड़ोसी देश म्यांमार से भी वहां हथियारों की खेप आती रही. इनमें एसाल्ट राइफल, कार्बाइन का समावेश था। सुरक्षा बल व्यापक तलाशी अभियान चलाकर यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि ऐसे तमाम छोटे हथियार जब्त कर लें जिनसे हिंसा की जाती है।

मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने सभी समुदायों से अपील की कि अवैध और लूटे हुए शस्त्र समर्पित कर दें. इसके बाद मैतेई समुदाय के उग्रवादी गुट अरम्बाई तेंगोल ने इम्फाल पश्चिम में 246 शस्त्र वापस लौटाए. राज्य के अन्य भागों में भी 100 से ज्यादा हथियारों को लौटाया गया. इम्फाल पूर्व के बीजेपी विधायक ने अपने घर के बाहर अंग्रेजी और मैतेई भाषा में पोस्टर लगवाया कि छीने हुए हथियार यहां लाकर सौंप दें. मणिपुर सरकार के सुरक्षा सलाहकार कुलदीपसिंह के अनुसार लूटे गए 6,000 शस्त्रों में से 1200 शस्त्र सुरक्षा बलों ने बरामद कर लिए हैं।

अब भी हजारों हथियार उपद्रवियों के पास मौजूद हैं. तत्कालीन मुख्यमंत्री एन बिरेनसिंह ने नववर्ष पर जनता से माफी मांगी थी. उसके बाद कुछ ही घंटों में इम्फाल वेस्ट जिले में गोलीबारी हुई थी. बिरेनसिंह की प्रशासकीय विफलता की वजह से राज्य में उग्रवादी गुटों की हलचलें तेज होती चली गई थीं. जब तक पुलिस व शस्त्रागारों से लूटे गए हथियार पूरी तरह बरामद नहीं होते तब तक स्थायी शांति स्थापित होना कठिन है. इसके अलावा मणिपुर को अशांत और धधकता रखने के लिए पड़ोसी देश से आनेवाली हथियारों की खेप पर भी सख्ती से रोक लगानी होगी।

नवभारत विशेष से जुड़े सभी रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

राष्ट्रपति शासन के दौरान यह प्रक्रिया तेज होनी चाहिए. इसके अलावा दोनों संघर्षरत समुदायों के नेताओं से चर्चा कर मणिपुर हिंसा का स्थायी समाधान निकालने के गंभीरता से प्रयास करने होंगे. केंद्र सरकार ने भी समस्या का तत्काल समाधान करने की बजाय उसे बढ़ने दिया. यदि मुख्यमंत्री से पहले ही इस्तीफा लेकर राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाता तो हिंसा पर जल्दी काबू पाया जा सकता था।

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

Peace efforts in manipur will not succeed without recovery of arms

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 03, 2025 | 12:05 PM

Topics:  

  • Manipur
  • Manipur Violence

सम्बंधित ख़बरें

1

मणिपुर हिंसा में पूर्व सीएम एन बीरेन की ‘भूमिका’ पर सवाल! सुप्रीम कोर्ट ने कहा- गलत दिशा में जांच

2

मणिपुर के लिए सरकार ने खोला खजाना, पुनर्वास, सुरक्षा और विकास के लिए दिया 3 हजार करोड़

3

NIA के हाथ लगी बड़ी सफलता, जिरीबाम हत्याकांड का मुख्य आरोपी असम से गिरफ्तार

4

‘मणिपुर से आकर असम में जमीन कब्जा कर रहे लोग’, सीएम हिमंत ने जताई चिंता

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.