- Hindi News »
- Special Coverage »
- Only 14 Percent Of Women Are Under Represented In The Elected Lok Sabha
केवल 14 प्रतिशत ही है निर्वाचित लोकसभा में महिलाओं का कम प्रतिनिधित्व
कुल 74 महिलाएं चुनाव जीतकर सांसद बनीं। इस तरह नई लोकसभा में 13.6 प्रतिशत महिलाएं लोकसभा के लिए निर्वाचित हुई। इनमें कांग्रेस की 14, टीएमसी की 11, झामुमो, राष्ट्रवादी (शरद पवार), अपना दल, राजद, टीडीपी मिलाकर 7, सपा की 5, डीएमके की 3, संयुक्त जनता दल 2 तथा लोजपा (पासवान) की 2 महिला सांसदों का समावेश है।
- Written By: वैष्णवी वंजारी

(डिजाइन फोटो)
भारतीय लोकतंत्र में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ नहीं पा रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार इस बार के लोकसभा चुनाव में 543 सीटों पर कुल 8,360 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे। इनमें से 797 महिलाएं थीं। कुल 74 महिलाएं चुनाव जीतकर सांसद बनीं। इस तरह नई लोकसभा में 13.6 प्रतिशत महिलाएं लोकसभा के लिए निर्वाचित हुई। इनमें कांग्रेस की 14, टीएमसी की 11, झामुमो, राष्ट्रवादी (शरद पवार), अपना दल, राजद, टीडीपी मिलाकर 7, सपा की 5, डीएमके की 3, संयुक्त जनता दल 2 तथा लोजपा (पासवान) की 2 महिला सांसदों का समावेश है। 2019 की तुलना में इस बार महिला मतदाताओं की संख्या में गिरावट आई है।
बीजेपी के घोषणापत्र में बचत गट के माध्यम से लखपती दीदी बनाने की बात कही गई थी। कांग्रेस ने भी महिलाओं के खाते में हर महीने 8500 रुपए जमा करने का वादा किया था। इसके अलावा सरकारी नौकरी में 50 फीसदी महिला आरक्षण देने की बात भी कहीं थी। पार्टियों को महिलाओं के वोट तो चाहिए लेकिन उन्हें पर्याप्त उम्मीदवारी नहीं दी जाती। ऐसे में 33 फीसदी महिला आरक्षण कैसे लागू हो पाएगा? महिलाओं की राजनीतिक नेतृत्व क्षमता पर शक करने का कोई कारण ही नहीं बनता। स्वाधीनता पूर्व काल में सरोजिनी नायडू, एनी बेसेंट कांग्रेस की बड़ी नेता थीं। इंदिरा गांधी का लौह नेतृत्व देश ने देखा है। इसके अलावा जयललिता, शीला दीक्षित, मायावती, ममता बनर्जी, उमा भारती मुख्यमंत्री रहीं। किरण बेदी पुडुचेरी की उपराज्यपाल रहीं। शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने संसद में अच्छी छाप छोड़ी।
स्मृति ईरानी यद्यपि चुनाव हार गईं लेकिन वह भी केंद्रीय मंत्री के रूप में प्रभावी थीं। महुआ मोइत्रा विवादों में घिर गई और उनकी सांसदी छिन गई फिर भी वह तेजतर्रार महिला नेता रहीं। सभी पार्टियां कहती हैं कि संसद और विधानसभाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ना चाहिए, लेकिन उन्हें बहुत सीमित उम्मीदवारी दी जाती है। पार्टियों को चुनाव जीतने की संभावना वाला उम्मीदवार चाहिए। इस लिहाज से पुरुष प्रत्याशियों को ही खड़ा किया जाता है। महिला उम्मीदवारों में से अधिकांश किसी नेता के परिवार से आती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत संपादकीय: विकास की शिल्पकार महिलाएं, पर राजनीति में अब भी कम भागीदारी
राज्यसभा बनी पावरहाउस, खरगे-पवार के साथ अब नीतीश और नितिन नवीन; संसद में दिखेगा पार्टी प्रमुखों का असली दम
अमित शाह का संसद में बड़ा विस्फोट! राहुल गांधी और नक्सलियों के बीच लगाया ‘कनेक्शन’ का आरोप, जानें क्या कहा
नक्सलवाद बनाम लोकतंत्र, अमित शाह ने बताया कैसे मोदी सरकार में खत्म हो रहा लाल आतंक- VIDEO
कुछ राजनीति में अपने दम पर भी आगे बढ़ती हैं जैसे कि कंगना रनौत जो कांग्रेस शासित हिमाचल प्रदेश से लोकसभा चुनाव जीतीं। स्व। सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज से भी उम्मीद की जा सकती है कि वे एक कुशल नेता के रूप में उभरेंगी। पवार परिवार से सुप्रिया सुले व अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा संसद में पहुंची है। 33 प्रतिशत आरक्षण के लिए संसद में सीटों की संख्या बढ़ाकर उतनी सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व की जा सकती हैं। लेख चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
Only 14 percent of women are under represented in the elected lok sabha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब अकेले सफर में टेंशन खत्म, ऐसे शेयर करें Live Location, परिवार रहेगा हर पल अपडेट
Apr 15, 2026 | 03:32 AMAaj Ka Rashifal 15 April: कन्या राशि वाले सावधान! तुला को मिलेगी चुनौती, जानें आपकी राशि में क्या छिपा है?
Apr 15, 2026 | 12:05 AMहार के सिलसिले को नहीं रोक पाई KKR, चेपॉक में झेली चौथी शिकस्त, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीता मुकाबला
Apr 14, 2026 | 11:30 PMट्रेन के जनरल कोच में शख्स का कमाल जुगाड़, रस्सी से बना ली अपनी सीट, वीडियो वायरल
Apr 14, 2026 | 11:22 PMCucumber Benefits: गर्मियों में क्यों सुपरफूड है खीरा? जानें फायदे, सही तरीका, पानी की मात्रा और नुकसान!
Apr 14, 2026 | 10:55 PM‘बहुत ज्यादा शोर…’, स्ट्राइक रेट के सवाल पर फिर भड़के बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखा गुस्सा
Apr 14, 2026 | 10:52 PMमेट्रो में रील बनाना पड़ा भारी, ‘दादी’ की फटकार का वीडियो हुआ वायरल; लोगों ने किया दादी का समर्थन
Apr 14, 2026 | 10:34 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM














