Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज ही के दिन अयोध्या में भीड़ ने गिराई थी बाबरी मस्जिद, जानें छह दिसंबर के इतिहास

आज ही के दिन अयोध्या में विवादित स्थल पर बनी बाबरी मस्जिद को गिराया गया था। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर की सांकेतिक नींव रखने के लिए उमड़ी भीड़ ने बाबरी मस्जिद ढहा दी थी।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Dec 06, 2024 | 12:37 PM

आज का इतिहास (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: इतिहास में छह दिसंबर का दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ दर्ज है। आज ही के दिन अयोध्या में विवादित स्थल पर बनी बाबरी मस्जिद को गिराया गया था। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में घटी यह घटना इतिहास में प्रमुखता के साथ दर्ज है, जब राम मंदिर की सांकेतिक नींव रखने के लिए उमड़ी भीड़ ने बाबरी मस्जिद ढहा दी थी। इस घटना के बाद देश के कई इलाकों में सांप्रदायिक दंगे भड़क उठे जिनमें जान-माल का भारी नुकसान हुआ था।

देश-दुनिया के इतिहास में छह दिसंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1732 : वारेन हेस्टिंग्स का जन्म। ब्रिटेन के आक्सफर्डशायर में जन्मे वारेन का नाम इतिहास में भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी के पहले गवर्नर जनरल के तौर पर दर्ज है।

1907 : स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी लूट की पहली घटना चिंगरीपोटा रेलवे स्टेशन पर हुई। यह स्थान अब बांग्लादेश में है।

1917 : फिनलैंड ने खुद को रूस से स्वतंत्र घोषित किया।

1921 : ब्रिटिश सरकार और आयरिश नेताओं के बीच हुई एक संधि के बाद आयरलैंड को एक स्वतंत्र राष्ट्र और ब्रिटिश राष्ट्रमंडल का स्वतंत्र सदस्य घोषित किया गया।

हर एक तारीख से जुड़ी रोचक जानकारी प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें  

1946 : भारत में होमगार्ड की स्थापना।

1956 : भारतीय राजनीति के मर्मज्ञ, विद्वान शिक्षाविद् और संविधान के निर्माता डॉ॰ भीमराव आंबेडकर का निधन।

1978 : स्पेन में 40 साल के तानाशाही शासन के बाद देश के नागरिकों ने लोकतंत्र की स्थापना के लिए मतदान किया। यह जनमत संग्रह संविधान की स्वीकृति के लिए कराया गया।

1992 : अयोध्या में रामजन्मभूमि स्थल पर मंदिर की नींव रखने के लिए उमड़ी भीड़ ने बाबरी मस्जिद को गिरा दिया, जिसके बाद देश के कई शहरों में दंगे भड़क उठे।

2007 : आस्ट्रेलिया के स्कूलों में सिख छात्रों को अपने साथ कृपाण ले जाने और मुस्लिम छात्राओं को हिजाब पहनने की अनुमति मिली।

2023: गुजरात के लोकप्रिय गरबा नृत्य को यूनेस्को ने ‘मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (आईसीएच) की प्रतिनिधि सूची’ में शामिल किया।

(एजेंसी)

On this day mob demolished babri masjid in ayodhya know the history of 6 december

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 06, 2024 | 12:37 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

ट्रंप-ममदानी की अनोखी मुलाकात: राजनीतिक टकराव नहीं… न्यूयॉर्क को सस्ता और सुरक्षित बनाने पर चर्चा

2

विवाह में पीली चिट्ठी क्यों जरूरी? जानें इस परंपरा के पीछे की असली मान्यता, क्या आज भी है कायम

3

बैंक धोखाधड़ी मामले में ED की कार्रवाई, 84 लाख का सोना और एफडी जब्त

4

Nagpur: इधर नौकरी का लालच देकर ठगे 20 लाख, उधर रिश्तेदारों ने महिला के नाम पर निकाला करोड़ों का लोन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.