नवभारत निशानेबाज: नोरा फतेही नाचने को आजाद, ‘चुनरी सरके’ गीत पर विवाद
Navbharat Nishanebaaz: संसद में नोरा फतेही के नए गाने 'सरके चुनर' पर अश्लीलता को लेकर बहस छिड़ गई। सपा सांसद के सवाल पर सूचना मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गाने पर पाबंदी की जानकारी दी।
- Written By: आकाश मसने
नोरा फतेही के डांस पर विवाद (डिजाइन फोटो)
Nora Fatehi Sarke Chunar Song Controversy: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, हमें दिलीपकुमार और वैजयंतीमाला की पुरानी फिल्म ‘मधुमती’ का गीत पसंद है जिसके बोल हैं- घड़ी घड़ी मेरा दिल धड़के, हाय धड़के, क्यूं धड़के, आज मिलन की बेला में सर से चुनरिया क्यूं सरके !’
हमने कहा, ‘चुनरिया या चुनर सिर से सरकने वाला गाना और उस पर किया जाने वाला नाच अब बेहद आपत्तिजनक माना जा रहा है। इसलिए आप भी चुनरी चुनरी वाला गीत गाना बंद कर दीजिए। या तो चुनरी ओढ़नी नहीं चाहिए और यदि ओढ़ ली तो सिर पर पूरी तरह फिक्स होनी चाहिए, उसका सरकना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।’
पड़ोसी ने कहा, ‘चुनरी कोई जानबूझकर क्यों सरकाएगा? क्या सिर पर खूंटी ठोककर उसमें चुनरी अटका लेनी चाहिए ताकि सरके नहीं। रेशम या सिल्क की चुनरी खिसक जाना या सरकना स्वाभाविक है।’
सम्बंधित ख़बरें
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
हमने कहा, ‘आप वक्त की नजाकत को समझ नहीं रहे। चुनरी सरकने का मामला लोकसभा तक जा पहुंचा है। समाजवादी पार्टी के सांसद आनंद भदोरिया ने यह मुद्दा सदन में उठाते हुए कहा कि कन्नड़ फिल्म ‘केडी द डेविल’ का गाना है- सरसे निन्ना सेरगे सरसे। इस फिल्म के हिंदी संस्करण में इस गाने के बोल हैं-सरके चुनर तेरी सरके। इस गाने पर सिर से पैर तक लचकने वाली नोरा फतेही ने डान्स किया है जो अश्लील या वल्गर माना जा रहा है, ओटीटी प्लेटफार्म या सोशल मीडिया पर इसे बिना रोक-टोक जारी किया गया। इसका युवाओं के दिमाग पर बुरा असर पड़ता है। इसके जवाब में सूचना व प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह गाना पहले ही बैन किया जा चुका है।’
यह भी पढ़ें:- 20 मार्च का इतिहास: अलेसांद्रो वोल्टा ने दुनिया को दी पहली बैटरी और आइंस्टीन ने बदला विज्ञान का नजरिया
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, नोरा फतेही मोरक्को की रहने वाली बेली डान्सर है जो हिंदी फिल्मों में आइटम डान्स करती हैं। इस तरह के कमर मटकाने वाले नाच की वजह से फिल्म चलती है। उसके इस नाच-गाने की वजह से छिड़ी बहस संसद तक पहुंच गई। नोरा फतेही की कला अब बला बन गई है। इससे फिल्म का प्रचार हो गया। इससे भी ज्यादा भड़काऊ गीत व नृत्य पहले भी फिल्मों में आए हैं लेकिन तब बैन नहीं लगा। आपको माधुरी दीक्षित के धक-धक करने लगा तथा चोली के पीछे क्या है जैसे गाने जरूर याद होंगे।’
