Navbharat Nishanebaaz: नए जेम्स बॉन्ड का आगमन, धुरंधर धोनी का IPL से गमन

Dhoni James Bond: धोनी की 7 नंबर जर्सी और जेम्स बॉन्ड के 007 को लेकर खास संयोग की चर्चा है। जानिए सात अंक का धार्मिक, सांस्कृतिक और लोकप्रिय महत्व और क्यों यह नंबर हमेशा से खास माना जाता है।
Dhoni James Bond
निशानेबाजफोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • लेख में महेंद्र सिंह धोनी की 7 नंबर की जर्सी और जेम्स बॉन्ड के 007 को जोड़ते हुए अंक 7 का महत्व बताया गया है।

  • सप्ताह के सात दिन, विवाह के सात फेरे और सूर्य के सात घोड़ों जैसे उदाहरणों से 7 की खासियत समझाई गई है।

  • धोनी के आईपीएल से संन्यास और जेम्स बॉन्ड के नए अभिनेता की चर्चा को संयोग बताया गया है।

  • अंत में धोनी और जेम्स बॉन्ड दोनों को अपने-अपने क्षेत्र का शानदार मिशन और मैच फिनिशर कहा गया है।

Number Seven Numerology Significance: पड़ोसी ने हमसे कहा, 'निशानेबाज, यह एक तरह का संयोग है कि 7 नंबर की जर्सी पहनने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से भी संन्यास ले लिया और उसी दिन 7 वें जेम्स बॉन्ड के रूप में ब्रिटिश अभिनेता रॉबर्ट पैटिन्सन के नाम की घोषणा हुई। अब आप हमें न्यूमरोलॉजी या अंक शास्त्र के हिसाब से 7 के आंकड़े का महत्व बताइए।'

हमने कहा, 'सप्ताह में 7 दिन होते हैं। पति-पत्नी का 7 जन्मों का साथ माना गया है। विवाह में 7 फेरे होते हैं। 7 उत्तम लोक माने गए हैं- भू, भुव, स्व, तप, मह, जन, सत्यम ! सूर्य के रथ में 7 घोड़े होते हैं। धर्मवीर भारती ने 'सूरज का सातवां घोड़ा' नामक उपन्यास लिखा था। 'सत्ते पे सत्ता' नामक फिल्म बनी थी। नेता सत्ता के लिए लालायित रहते हैं।'

Dhoni James Bond
आज होगी चेन्नई सुपर किंग और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की महाभिड़ंत

पड़ोसी ने कहा, 'निशानेबाज, जब नए जोशीले खिलाडी तेजी से सामने आ रहे हैं तो 45 वर्षीय धोनी का रिटायरमेंट का निर्णय सही है। वह खेलेंगे नहीं, लेकिन चेन्नई सुपर किंग के मेंटर बने रहेंगे। अब यदि 007 कहलाने वाले जेम्स बॉन्ड की बात करें तो इस जासूस का किरदार आयन फ्लेमिंग नामक लेखक ने रचा था। पहला जेम्स बॉन्ड था शान कॉनरी। उसकी पहली फिल्म 'डॉक्टर नो' 1962 में प्रदर्शित हुई थी। इसके बाद जॉर्ज लीजनबी, रोजर मूर, पियर्स ब्रासनन, डैनियल क्रेग ने जेम्स बॉन्ड का रोल निभाया। यह एक चतुर, बहादुर और विलासी जासूस रहता है। लोग बड़े शौक से जेम्स बॉन्ड की फिल्म देखते हैं जिसका टाइटल म्यूजिक धमाकेदार होता है। जब दुनिया शीत युद्ध के दौर से गुजर रही थी तब ब्रिटेन और अमेरिका का वर्चस्व दिखाने के लिए धाकड़ जासूस जेम्स बॉन्ड का चरित्र रचा गया था।

Dhoni James Bond
जेम्स बॉन्ड को मिला नया चेहरा, डेनियल क्रेग के बाद रॉबर्ट पैटिनसन संभालेंगे 007 की कमान

जेम्स बॉन्ड की फिल्म 'फ्रॉम रशिया विद लव' यही दर्शाती है। उसके पास लाइसेंस टु किल है और उसे आश्चर्यजनक हथियारों और डिवाइस से लैस किया जाता है। इसलिए चाहे 7 नंबर की जर्सी वाला, हेलीकॉप्टर शॉट मारने वाला धोनी हो या डबल ओ सेवन कहलाने वाला जेम्स बॉन्ड, दोनों की अपनी-अपनी अहमियत है। दोनों गजब के मिशन और मैच फिनिशर हैं।'

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा