

मुंबई: आईपीएल के इस सीजन (IPL 2022) में आज यानी 12 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच (CSK vs RCB) मुकाबला होगा। यह भिड़ंत नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीम का आमना-सामना शाम 7:30 बजे होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। यह मैच काफी शानदार साबित हो सकता है, क्योंकि जब भी CSK और RCB का मैच हुआ, तब CSK का पलड़ा भारी रहा है।
हालांकि, इस ताज़ा सीजन में डिफेंडिंग चैम्पियन CSK का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। CSK ने अब तक इस सीजन में कुल 4 मैच खेले हैं, लेकिन हर मैच में टीम को शिकस्त झेली पड़ी है। जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अब तक 4 मैच खेले हैं, लेकिन 3 में जीत हासिल की है। इसी वजह से इस मैच में RCB का पलड़ा भारी माना जा रहा है। तो चलिए जानते हैं इस मैच के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां...
चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच ये मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।
चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल 2022 का मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
आईपीएल सीजन का यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी और स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर प्रसारित होगा।
जबकि फोन या लैपटॉप पर लाइव मैच देखने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
hotstar.com
इसके अलावा आप चाहें तो मैच का लाइव स्कोर अपडेट हमारी वेबसाइट enavabharat.com पर जाकर देख सकते हैं।
फाफ डुप्लेसिस (Faf du Plessis Captain), अनुज रावत, विराट कोहली (Virat Kohli), दिनेश कार्तिक (Wicket-keeper), ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) शाहबाज अहमद, वानिन्दु हसरंगा, सिद्धार्थ कौल, डेविड विली, मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj), आकाशदीप।
रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa), ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad), मोईन अली, एन जगदीशन, राजवर्धन हेंगरगेकर, रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja Captain), एमएस धोनी (MS Dhoni), ड्वेन ब्रावो, एडम मिल्ने (Adam Milne), महेश तीक्षणा, मुकेश चौधरी।