

Highlights
रॉबर्ट पैटिनसन बने 26वीं जेम्स बॉन्ड फिल्म के नए 007।
डेनियल क्रेग के बाद रॉबर्ट पैटिनसन संभालेंगे ब्रिटिश सीक्रेट एजेंट की कमान।
डेनिस विलेन्यूव करेंगे नई जेम्स बॉन्ड फिल्म का डायरेक्शन।
स्टीवन नाइट ने लिखी है फिल्म की कहानी।
Robert Pattinson New James Bond: आखिरकार दुनिया भर के सिनेमा प्रेमियों का लंबा इंतजार खत्म हुआ और 16 नवंबर को अगले 007 का नाम सामने आ चुका है। 26वीं जेम्स बॉन्ड फिल्म में ब्रिटिश सीक्रेट एजेंट का यह आइकॉनिक रोल हॉलीवुड के फेमस एक्टर रॉबर्ट पैटिनसन निभाने जा रहे हैं। यह फैसला जितना दिलचस्प है, उतना ही चर्चा का विषय भी बन गया है।
इस जासूसी रोल के नाम की कहानी भी काफी रोचक है। साल 1952 में फेमस पत्रकार और पक्षियों के शौकीन इयान फ्लेमिंग एक ऐसी जासूसी कहानी लिखने बैठे थे जो बाकी सभी कहानियों को पीछे छोड़ दे। उनके दिमाग में अपने हीरो की छवि बिल्कुल साफ थी, लेकिन उन्हें कोई सही नाम नहीं समझ आ रहा था।
तभी उनकी नजर अपनी मेज के ऊपर रखी पक्षियों की एक बुक पर पड़ी। उस किताब के लेखक का नाम बेहद सिंपल और बिना किसी चमक-दमक वाला था। फ्लेमिंग को लगा कि यही नाम उनके रोल के लिए सबसे सही रहेगा और इस तरह पन्ना नंबर 56 पर 'जेम्स बॉन्ड' का जन्म हुआ।
आमतौर पर जेम्स बॉन्ड का रोल निभाने के लिए ऐसे एक्टर को चुना जाता रहा है जो पहले से बहुत बड़े सुपरस्टार न हों। लेकिन रॉबर्ट पैटिनसन के मामले में यह लैगेसी टूट गई है। हॉलीवुड स्टार पैटिनसन साल 2008 में 'ट्वाइलाइट' सीरीज से ही दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर छाए हुए हैं और इसी साल उनकी 4 बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं।
कुछ पुराने फैंस को लग रहा है कि उनकी मौजूदगी इस रोल के पारंपरिक अंदाज को बदल सकती है। हालांकि शारीरिक बनावट के लिहाज से वे फ्लेमिंग के कल्पना किए गए बॉन्ड के बिल्कुल करीब हैं। लंबा कद, तीखे नैन-नक्श और चेहरे पर एक खास तरह की गंभीरता उन्हें इस रोल के लिए बेहद सटीक बनाती है।
हॉलीवुड फिल्म जेम्स बॉन्ड सिर्फ एक फिल्मी रोल नहीं है, बल्कि यह ब्रिटेन की सांस्कृतिक पहचान से भी जुड़ा हुआ है। जब फ्लेमिंग ने ये बुक्स लिखी थीं, तब द्वितीय विश्व युद्ध के बाद ब्रिटेन अपनी पुरानी चमक खो रहा था और जेम्स बॉन्ड ने लोगों को एक नए हीरो का अहसास कराया।
अब अमेजन एमजीएम के पास इस फ्रैंचाइजी की कमान आने के बाद यह चुनाव और भी अहम हो गया है। पुराने दौर में बॉन्ड को एक सख्त और महिलाओं के लिए बेहद बेपरवाह शख्स के रूप में दिखाया जाता था। लेकिन आज की दुनिया पूरी तरह बदल चुकी है। खुद ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी एमआई6 की कमान आज एक महिला के हाथ में है।