25 अप्रैल का इतिहास: तबाही के जख्म आज भी ताजा, 8 हजार मौतें; 21 हजार घायल… 2015 का दर्दनाक नेपाल भूकंप
2015 Nepal Disaster: 25 अप्रैल 2015 का नेपाल भूकंप मानवता को झकझोर देने वाली त्रासदी बना। हजारों मौतों और भारी तबाही ने नेपाल को वर्षों तक गहरे जख्म दिए।
- Written By: अंकिता पटेल
नेपाल भूकंप 2015,(प्रतिकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया)
April 25 Nepal Earthquake: अप्रैल के 25वें दिन वैसे तो देश-विदेश में हुईं कई अच्छी-बुरी घटनाएं दर्ज हैं, लेकिन 2015 में नेपाल में हुई एक घटना ने पूरे देश और मानवता को झकझोर कर रख दिया जब सुबह करीब 11:56 बजे आए जोरदार भूकंप ने भारी तबाही मचाई।
इस भूकंप के कारण आठ हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई और 21 हजार से अधिक लोग घायल हो गए। नेपाल पर इस घाव का दर्द बरसों तक रहा और देश को इससे उबरने में कई साल लग गए।
देश-दुनिया के इतिहास में 25 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1809 : ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और पंजाब के सिख शासक रणजीत सिंह के बीच अमृतसर संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
सम्बंधित ख़बरें
Nepal ID Card: नेपाल की बड़ी मांग, भारत आने-जाने के लिए नेपालियों को NID कार्ड से मिले भारी छूट
नेपाल में ₹200 और ₹500 के भारतीय नोटों को मिली मंजूरी, NRB ने तय की 25,000 रुपये की सीमा, जानें कौन से नोट बैन
नासिक में देर रात और तड़के महसूस हुए भूकंप के झटके, 4 तहसीलाें में थर्राई धरती, घरों से बाहर निकले लोग
26 जुलाई का इतिहास : जब 944 मिमी बारिश से थम गई थी मुंबई की रफ्तार, 1,000 से अधिक लोगों ने गंवाई थी जान
1867 : जापान की राजधानी तोक्यो में विदेशी व्यापार की अनुमति दी गई।
1905 : दक्षिण अफ्रीका में अश्वेतों को मताधिकार मिला।
1954 : बेल लैब्स ने न्यूयॉर्क में पहली बार सोलर बैटरी बनाने की घोषणा की।
1953 : कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के दो वैज्ञानिकों जेम्स डी वॉटसन और फ्रांसिस क्रिक ने डीएनए की संरचना की व्याख्या कर जीव विज्ञान की इस बुनियादी पहेली का जवाब खोज लिया कि जीव अपना वंश कैसे बढ़ाते हैं। इन दोनों वैज्ञानिकों को उनकी इस खोज के लिए 1962 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1957: सोडियम परमाणु रिएक्टर पहली बार संचालित किया गया।
1975 : सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1980 : अमेरिकी सेना ने तेहरान स्थित अपने दूतावास से 53 बंधकों को छुड़ाने का गोपनीय अभियान चलाया, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिल पाई और आठ अमेरिकी सैनिक मारे गए। ये संकट 444 दिन तक चला और अंतत: जनवरी 1981 में इन बंधकों की रिहाई हो पाई।
1981 : जापान के सुरूगा में एक परमाणु संयंत्र में मरम्मत कार्य के दौरान 100 से अधिक मजदूर परमाणु विकिरण का शिकार हुए।
1982 : दिल्ली में टेलीविजन पर पहली बार रंगीन प्रसारण की शुरूआत हुई।
1983 : जर्मनी की पत्रिका ‘स्टर्न’ ने हिटलर की उस विवादास्पद डायरी को छापना शुरू किया, जिसे उसने कथित रूप से दूसरे विश्वयुद्घ के दौरान कलमबद्ध किया था। डायरी की प्रामाणिकता पर कई सवाल उठाए गए।
यह भी पढ़ें:- नवभारत संपादकीय: बढ़ती आबादी, बढ़ेंगी सीटें? परिसीमन के साथ सांसद-विधायकों की संख्या और पेंशन बोझ पर बहस तेज
1989 : इथियोपिया में दिमागी बुखार से 20 हजार से ज्यादा लोगों की मौत। यह बीमारी सूडान तक फैली और वहां भी कम से कम 400 लोगों की मौत।
2010 : भारतीय नौसेना ने पुराने हो चुके चेतक हेलीकाप्टरों की जगह लाइट यूटिलिटी हेलीकाप्टर खरीदने की प्रक्रिया शुरू की।
2013 : ब्रिटेन ने सोमालिया में अपना दूतावास 27 वर्ष के बाद दोबारा खोला।
2015 : नेपाल में भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचाई। राजधानी काठमांडू के नजदीक आए इस भूकंप से जानमाल का बड़ा नुकसान हुआ।
2021: पद्म भूषण से सम्मानित मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित राजन मिश्र का कोविड के कारण निधन।
2021: इराक में बगदाद के कोविड अस्पताल में सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग। 82 लोगों की मौत।
2023: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का 95 साल की उम्र में निधन।
2024: बिहार की राजधानी पटना में एक होटल में आग लगने से छह लोगों की मौत।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
