- Hindi News »
- Special Coverage »
- Nandan Nilekani Ai India Economic Growth Jobs
संपादकीय: जीवनस्तर सुधारने में AI का इस्तेमाल हो
Artificial Intelligence: AI से डरने की जरूरत नहीं है। इसका उपयोग भारत में सरकारी सेवाओं, कृषि, वित्त, लॉजिस्टिक्स व न्यायपालिका को बेहतर बनाकर वास्तविक आर्थिक मूल्य बनाने में होना चाहिए।
- Written By: अंकिता पटेल

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
नवभारत डिजिटल डेस्क: ऐसे समय जब दावे किए जा रहे हैं कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) नौकरियों को समाप्त कर देगी और बड़े पैमाने पर बेरोजगारी फैल जाएगी, तभी इन्फोसिस और एक्सस्टेप के सहयोगी संस्थापक नंदन निलेकणी का यह सुझाव महत्वपूर्ण है कि भारत को एआई का इस्तेमाल जनता का जीवनस्तर सुधारने और वास्तविक आर्थिक मूल्य के सृजन के लिए करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि देश को दृढ़तापूर्वक एआई की दौड़ में आगे ले जाना होगा। इसका इस्तेमाल जीतने व रचनात्मक उपलब्धि हासिल करने की दिशा में करना होगा। निलेकणी की राय है कि एआई का उपयोग सरकारी सेवाओं, कृषि, वित्तीय सेवाओं, लॉजिस्टिक्स, न्यायपालिका तथा उद्यम संचालन में किया जा सकता है।
एआई को सुपर इंटेलिजेंस मानकर भयभीत या आशंकित होने की आवश्यकता नहीं है। पश्चिमी देशों में कहा जा रहा है कि एआई लोगों को निठल्ला बना देगी। लोग समुद्री तट पर जाकर आराम फरमाएंगे, डिजिटल वालेट का इस्तेमाल करेंगे और वीडियो गेम खेलते बैठेंगे, यह सब काल्पनिक दावे है।
सम्बंधित ख़बरें
अब अलमारी ढूंढने की टेंशन खत्म, Google Photos का नया AI फीचर, घर बैठे पहनकर देखें कपड़े
1 मई का इतिहास: 8 घंटे काम और मजदूरों का हक, जानें आखिर कैसे शुरू हुआ मजदूर दिवस
नवभारत संपादकीय: गुजरात में कैसे निर्विरोध निर्वाचित हुए BJP के 700 प्रत्याशी
नवभारत विशेष: AI और एल्गोरिद्म ने पकड़ ली है वोटर की नब्ज? क्या एग्जिट पोल को पूरी तरह भरोसेमंद मानें
समझदारी व समुचित नियंत्रण के साथ एआई का इस्तेमाल वरदान साबित हो सकता है। एआई की दौड़ उत्थान की ओर है, तो पतन की ओर भी ले जा सकती है। उसका गलत इस्तेमाल मानसिक स्वास्थ्य को बिगाड़ सकता है तथा पारिवारिक व सामाजिक मूल्यों को ध्वस्त कर सकता है। विवेकहीन व्यक्ति अश्लील कंटेंट या पोर्नोग्राफी में रुझान दिखा सकते हैं या आलसी बन सकते हैं।
हमें ऐसी पीढ़ी तैयार करनी होगी, जो एआई के माध्यम से लोगों का जीवनस्तर ऊंचा उठाए और उन्हें वंचित या लाचार होने से बचाए। भारत में आधार कार्ड को कामयाबी दिलाने वाले निलेकणी ने कहा कि इससे देश के 1 अरब लोग लाभान्वित हो रहे हैं। यूपीआई से शून्य लागत में 20 अरब से अधिक लेन-देन होते हैं। एक सब्जी विक्रेता ट्रांजेक्शन फीस दिए बिना अपनी उपज बेचकर उसके दाम हासिल कर सकता है।
यह भी पढ़ें:-नवभारत विशेष: अब क्या होगा राष्ट्रवादी कांग्रेस का भविष्य ?
लोग अल्गोरिदम का इस्तेमाल कर तीर्थयात्रा का ठिकाना तय करने लगे हैं। हमारे लिए उपयुक्त होगा कि अपनी जरूरतों व प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर चिप्स तैयार करें। आवाज पर आधारित एआई भारत में सबसे व्यावहारिक इंटरफेस है। यह डिजिटल इक्विटी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
जैसे यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को आसान कर दिया है, उसी प्रकार आवाज से संचालित होने वाले इंटरफेस कृषि, शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में उपयोगी हो सकते हैं तथा हर नागरिक के लिए अवसरों में आने वाली बाधाएं मिटा सकते हैं। इसके लिए बहुत शिक्षित होना जरूरी नहीं है। भारत में प्रतिभा है तथा आधारभूत ढांचा तैयार कर कुछ वर्षों में एआई से जुड़े अवसरों का लाभ अनेक क्षेत्रों में उठाया जा सकता है।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Nandan nilekani ai india economic growth jobs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 2 May 2026: 2 मई 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
May 02, 2026 | 12:05 AMपाकिस्तान के बन्नू में पुलिस वैन पर रॉकेट हमला, 1 कांस्टेबल की मौत, 2 घायल; सीमावर्ती इलाकों में बढ़ा खौफ
May 01, 2026 | 11:05 PMExplainer: यूरोप में कहां और कितनी तैनात है अमेरिकी सेना? ट्रंप की धमकी से किन देशों पर पड़ेगा ज्यादा असर
May 01, 2026 | 10:45 PMवाडी में तथागत गौतम बुद्ध जयंती के मौके पर “वॉक फॉर पीस एंड नेशन” वॉक थाम को उत्तम प्रतिसाद
May 01, 2026 | 10:45 PM4 मई से पहले बड़ा धमाका! TMC की इंटरनल रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, किसे मिल रहीं 200 से ज्यादा सीटें?
May 01, 2026 | 10:25 PMनागपुर में गरजे वडेट्टीवार, बंगाल में भाजपा ने की लोकतंत्र की हत्या, अब जनता पर महंगाई का प्रहार
May 01, 2026 | 10:21 PMट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, यूरोपीय गाड़ियों पर लगेगा 25% भारी टैक्स, बचने का तरीका भी बताया
May 01, 2026 | 10:17 PMवीडियो गैलरी

‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM














