Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संपादकीय: महिला विश्व कप शतरंज, नागपुर की बेटी दिव्या दुनिया पर भारी

Chess Tournament : नागपुर की बेटी दिव्या देशमुख ने फिडे विश्व महिला शतरंज प्रतियोगिता का विजेता पद हासिल कर इतिहास रच दिया। 19 वर्षीय दिव्या ने टाईब्रेकर में 38 वर्षीय कोनेरू हंपी को हराया है।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Jul 31, 2025 | 12:56 PM

नागपुर की बेटी दिव्या दुनिया पर भारी (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

 

 

नवभारत डिजिटल डेस्क: अपनी लगन, निरंतरता, कठोर परिश्रम और हुनर के बलबूते नागपुर की बेटी दिव्या देशमुख ने फिडे विश्व महिला शतरंज प्रतियोगिता का विजेता पद हासिल कर इतिहास रच दिया। 19 वर्षीय दिव्या ने टाईब्रेकर में 38 वर्षीय कोनेरू हंपी को हराकर जीत दर्ज की। अंतिम दौर में प्रवेश करने के पूर्व हंपी और दिव्या दोनों को चीनी प्रतिस्पर्धियों से कड़ी चुनौती मिली थी। दोनों ही भारतीय खिलाड़ी फाइनल में पहुंची। 2024 में महिला शतरंज ओलंपियाड में भी दिव्या को स्वर्ण पदक मिला था। उस मुकाबले में हंपी ने भाग नहीं लिया था। बाटुमी (जार्जिया) में हुए फाइनल मुकाबले की ओर सभी की नजरें लगी हुई थीं।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र कॉलेज कर्मचारी महासंघ की बड़ी कार्रवाई: गुटबाजी करने वाले 10 पदाधिकारी संगठन से निष्कासित

कल्याण चुनाव: भाजपा उम्मीदवार डॉ. पंकज उपाध्याय का नामांकन जबरन वापस, उत्तर भारतीयों में रोष

युवा दिवस पर नागपुर में ‘संविधान के लिए दौड़’, 350 से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा

सर्वदलीय बागियों का ‘पैनल’ बनेगा सिरदर्द, निर्दलीय पर्चा दाखिल कर बना लिया ग्रुप, साथ प्रचार जारी

क्लासिकल पद्धति से पहली बाजी गंवाने के बाद भी दिव्या ने हौसला नहीं हारा और टाइब्रेकर में हंपी को 2।5-1।5 से हराकर विश्व चैंपियन और ग्रैंड मास्टर का खिताब हासिल किया। दिव्या को शतरंज विरासत में नहीं मिली। उसके माता-पिता दोनों ही डाक्टर हैं लेकिन 5 वर्ष की उम्र में ही उसने शतरंज खेलना शुरू कर दिया। उसके प्रशिक्षक गुरप्रीतसिंह मरास ने 2007 से उसे प्रशिक्षण देना शुरू किया। लगभग साढ़े चार वर्ष के प्रशिक्षण के बाद वह उच्च स्तर पर खेलने के लिए तैयार हो गई। अपने संयम व तपस्या से वह आगे बढ़ती चली गई। जब उसने शिव छत्रपति क्रीड़ा पुरस्कार जीता तभी से सभी को आशा होने लगी थी कि दिव्या बहुत ऊंची मंजिल तय करेगी। हंपी जैसी अनुभवी खिलाड़ी को हराकर विश्वकप जीतना मामूली बात नहीं है।

हंपी ने पहली बाजी में वजीर देकर बड़ा बचाव किया सफेद मोहरों से खेलते हुए दिव्या ने विजय का एक मौका गंवाया और बाजी बराबरी पर समाप्त करने में हंपी को सफलता मिली। दूसरे तेज गति टाईब्रेकर मुकाबले में हंपी के पास सफेद मोहरे थे। तब दोनों खिलाड़ियों की स्थिति बराबरी पर थी। हंपी ने अपने स्वभाव के विपरीत अनावश्यक जोखिम लेकर प्यादा आगे बढ़ाने की गलती की। तेज गति के मुकाबले में खिलाड़ियों से काफी गलतियां हो जाती हैं। ऐसे में अंतिम चूक निर्णायक साबित होती है। हंपी यह मान रही थी कि मुकाबला बराबरी पर छूटेगा लेकिन दिव्या ने मन शांत रखते हुए विजय हासिल की। अपने आक्रामक खेल को जारी रखते हुए दिव्या अनुभवी हंपी के सामने डगमगाई नहीं। यह प्रतियोगिता जीतने पर दिव्या को 50,000 डॉलर का पुरस्कार व ग्रैंडमास्टर की टाइटल मिली। वह भारत की चौथी महिला है जिसे ग्रैंडमास्टर का खिताब मिला।

ये भी पढ़ें-  नवभारत विशेष की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

इसके पहले कोनेरू हंपी, द्रोणावली हरिका और वैशाली को यह गौरव हासिल हुआ था। विश्व इतिहास में अब तक 43 महिला ग्रैंडमास्टर हुई हैं। हंपी, हरिका, टैन झोंगई व जू जायनर को इस प्रतियोगिता में दिव्या ने धूल चटाई। शतरंज में भारत का भविष्य उज्ज्वल है। एकाग्रता और जिद दिव्या की विशेषता है। इसी वर्ष विश्व के प्रथम क्रमांक की चीनी महिला खिलाड़ी हू यिफान को हराकर दिव्या विश्व विजेता बन सकती है। उसका खेल प्रेरणादायी है और अनेक लड़कियां उससे प्रेरणा ले सकती हैं।

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

Nagpur divya deshmukh wins the fide world womens chess championshi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 30, 2025 | 12:29 PM

Topics:  

  • Chess Tournament
  • Maharashtra
  • Nagpur

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.