Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प्रश्न पत्र लीक मामलों पर अंकुश लगाने के लिए कड़ा कानून लाएगी MP सरकार, शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: Jan 29, 2024 | 08:04 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

भोपाल: मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह (Uday Pratap Singh Yadav) ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने पर अंकुश लगाने के लिए एक सख्त कानून लाएगी। मंत्री भोपाल के सरकारी सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

सिंह ने कहा, “हम (स्कूल) परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के मामलों को रोकने के लिए एक प्रणाली शुरू करने जा रहे हैं। कोई भी छात्रों को प्रश्न पत्र उपलब्ध नहीं करा पाएगा। छात्रों को सतर्क रहने की जरूरत है। हमने प्रणाली कड़ी कर दी है।” उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने की योजना बना रही है कि परीक्षा के प्रश्नपत्र बिना लीक हुए निर्धारित केंद्रों तक पहुंचें।

सिंह ने कहा, “हम यह सुनिश्चित करने के लिए एक कड़ा कानून लाएंगे कि परीक्षा केंद्रों के प्रभारी सहित कोई भी व्यक्ति, जो इस तरह के कदाचार में शामिल है, बच न सके। ऐसे कृत्य आपराधिक (गतिविधि) के दायरे में आएंगे। हम आने वाले समय में विधानसभा में एक नया कानून लाएंगे।” 

सम्बंधित ख़बरें

मानवता के लिए ‘मशीनी दिमाग’: ग्लोबल साउथ के पहले एआई महाकुंभ में क्या है पीएम मोदी का विजन?

पंजाब में चुनावी टिकट पहले ही बिक गए…राहुल गांधी को भनक तक नहीं लगी, नवजोत कौर का कांग्रेस पर सनसनीखेज आरोप

मुंबई पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, भारत-फ्रांस के बीच हो सकते हैं कौन-कौन से रक्षा सौदे?

दिल्ली से दुनिया तक गूंजा AI का बिगुल, PM मोदी ने किया India AI Impact Expo 2026 का उद्घाटन

Mp government strict law question paper leak cases education minister

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 29, 2024 | 08:04 PM

Topics:  

  • MP News
  • MP Vyapam Scam
  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.