-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- State Government Increases Da On The Lines Of Central Government
निशानेबाज: सूखी सैलरी पर कौन जिए, इसलिए बढ़ाया जाता है डीए
- Written By: दीपिका पाल
Dearness Allowance: केंद्रीय कर्मचारी सीताराम का डीए 2 परसेंट बढ़ गया तो स्टेट गवर्नमेंट के कर्मचारी राधेश्याम का डीए भी उतना ही बढ़ा दिया जाता है।यह सामाजिक न्याय है जो बराबरी से किया जाता है।

सूखी सैलरी पर कौन जिए इसलिए बढ़ाया जाता है डीए (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, केंद्र सरकार के नक्शेकदम पर राज्य सरकार भी चलती है।यदि केंद्रीय कर्मचारी सीताराम का डीए 2 परसेंट बढ़ गया तो स्टेट गवर्नमेंट के कर्मचारी राधेश्याम का डीए भी उतना ही बढ़ा दिया जाता है।यह सामाजिक न्याय है जो बराबरी से किया जाता है।किसी को वंचित रखा जाए तो उसकी हाय लगेगी, इसलिए दिल्ली का दिल यदि अपने कर्मचारियों के लिए पिघलता है तो मुंबई का मन भी कहता है। कि तुरंत उतना महंगाई भत्ता अपने कर्मियों के लिए बढ़ा दो।सरकार की नीतियां व योजनाएं प्रशासन लागू करता है इसलिए उसे असंतुष्ट होने का मौका न दो।यह कभी मत कहो कि तिजोरी खाली है।’
हमने कहा, ‘सैलरी यदि मीठा केक है तो महंगाई भत्ता उस पर लगी आइसिंग।डियरनेस अलाउंस बढ़ने पर अफसर अपनी पत्नी को बताता है- माई डियर मेरा डीए बढ़ गया है।चलो पार्टी करते हैं.’ पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, कभी-कभी डीए तथा अन्य भत्ते इतने बढ़ जाते हैं कि बेसिक वेतन पीछे छूट जाता है।पे स्लिप में हाउस रेंट अलाउंस, सिटी कंपेनसेटरी अलाउंस, ट्रैवलिंग अलाउंस, व्हीकल अलाउंस, स्पेशल पे, ओवर टाइम, नाइट अलाउंस, एंटरटेनमेंट अलाउंस का विवरण रहता है।कुछ सरकारी विभाग ऐसे हैं जहां वेतन-भत्ते के अलावा ऊपरी कमाई और कमीशनखोरी से भी कर्मचारी अपनी जेब भरते हैं।इससे कालेधन की समानांतर अर्थव्यवस्था चलती है।एक तरफ रहता है सैलरी का खाता और दूसरी ओर जनता पहचानती है कि किस डिपार्टमेंट में कौन जमकर पैसा खाता है और डकार तक नहीं लेता।’
सम्बंधित ख़बरें
विस्फोटक फैक्ट्रियों में हादसों की जांच के लिए केंद्र ने बनाई विशेष समिति; नागपुर हाई कोर्ट में सुनवाई टली
नवभारत संपादकीय: पर्यावरण मंत्रालय में अचानक तबादले क्यों? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब
CMIA की केंद्र से मांग: गति शक्ति कार्गो टर्मिनल योजना में शामिल हों संभाजीनगर और ऑरिक, बताया पुरा प्लान
दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली जिमखाना क्लब मामले में केंद्र सरकार से मांगा जवाब
ये भी पढ़ें– नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें
हमने कहा, ‘अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफीशिएंसी खोला।अपने यहां एफीशिएंसी की बजाय लालफीताशाही चलती है।डीए का कितना भी टॉनिक पिला दो, सरकारी मशीनरी कछुआ चाल से चलती है।वहां शायद ही कोई चपलता दिखाने वाला खरगोश नजर आएगा।कितना भी वैक्यूम क्लीनर चलाओ, सरकारी फाइलों पर जमी धूल की परत हटती नहीं ! सिस्टम में ईमानदार अधिकारी टिकता नहीं ! उसका जल्दी से ट्रांसफर कर दिया जाता है.।इतिहास में नादिरशाह, शेरशाह रहे हैं तो वर्तमान में नौकरशाह की हुकूमत चलती है।’
लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
State government increases da on the lines of central government
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रेलवे स्टेशन पर सफाईकर्मी की हरकत कैमरे में कैद, प्लेटफॉर्म की गंदगी ट्रैक पर फेंकने का वीडियो वायरल
Jul 11, 2026 | 04:03 PMमुंबई मेट्रो वन को बड़ी राहत: 2,771 रुपए करोड़ के कर्ज पुनर्गठन समझौते से खत्म होगा वित्तीय संकट
Jul 11, 2026 | 04:02 PMवियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, कई अब भी लापता, सामने आया खौफनाक VIDEO
Jul 11, 2026 | 03:59 PM‘यह सामान्य बदलाव नहीं…’, दतिया में BJP के फैसले से सियासी भूचाल; सीनियर पत्रकार ने डिकोड की पूरी रणनीति
Jul 11, 2026 | 03:59 PMGadchiroli News: गड़चिरोली के कुनघाड़ा में नेटवर्क संकट, कॉल और इंटरनेट सेवा प्रभावित
Jul 11, 2026 | 03:57 PMLock Upp 2: आकांक्षा चमोला के बाद अब माधुरी पर आया पामेला सेरेना का दिल, मजेदार फ्लर्टिंग ने बटोरी सुर्खियां
Jul 11, 2026 | 03:56 PMसीएम योगी की सफर सखी योजना: गांव की महिलाएं संभालेंगी पर्यटन की जिम्मेदारी; टिकट बुकिंग से कमा सकेंगी 50 हजार
Jul 11, 2026 | 03:52 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














