4 मई का इतिहास: ‘आयरन लेडी’ मार्गरेट थैचर का उदय, डेली मेल और ऑस्कर अकादमी की भी ऐतिहासिक शुरुआत

May 4 Oscar History News: 4 मई के इतिहास में मार्गेरेट थैचर का पीएम बनना, डेली मेल का पहला प्रकाशन और ऑस्कर अकादमी की स्थापना जैसी अहम घटनाएं दर्ज हैं।
History of May 4: The Rise of the ‘Iron Lady’ Margaret Thatcher—Also, the Historic Beginnings of the Daily Mail and the Academy Awards
4 मई इतिहास, मार्गेरेट थैचर,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Margaret Thatcher Election History: साल के बाकी दिनों की तरह चार मई ने भी कई घटनाओं के कारण इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया है। ब्रिटेन ही नहीं, बल्कि पूरे यूरोप की पहली महिला प्रधानमंत्री मार्गेरेट थैचर को दुनिया में 'आयरन लेडी' के तौर पर जाना जाता है।

उन्हें चार मई के दिन ही ब्रिटेन की प्रधानमंत्री चुना गया था। इस दिन से जुड़ी कुछ अन्य घटनाओं की बात करें तो लंदन डेली मेल का पहला संस्करण चार मई को ही प्रकाशित हुआ था और ऑस्कर पुरस्कार देने वाली 'मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एकेडमी' की स्थापना भी अमेरिका में चार मई के दिन ही हुई थी।

देश दुनिया के इतिहास में चार मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1799 : मैसूर के टीपू सुल्तान की श्रीरंगपत्तनम की लड़ाई में मृत्यु।

1854 : भारत के पहले डाक टिकट को औपचारिक तौर पर जारी किया गया।

1896 : लंदन डेली मेल का पहला संस्करण प्रकाशित।

1924: पेरिस में आठवें ओलिम्पिक खेलों की शुरुआत।

1945 : जर्मनी की सेना ने नीदरलैंड, डेनमार्क और नार्वे में आत्मसमर्पण किया।

1980 : इस दिन को 'कोल माइंस डे' के तौर पर मनाने की घोषणा।

1927 : अमेरिका में फ़िल्म कला अकादमी (मोशन पिक्चर आर्ट्स एकेडमी) की स्थापना, जिसने 'ऑस्कर' पुरस्कार देने शुरू किए।

1928 : करीब तीन दशक तक मिस्र के राष्ट्रपति रहे होस्नी मुबारक का जन्म।

1945 : जर्मनी की सेना ने नीदरलैंड, डेनमार्क और नार्वे में आत्मसमर्पण किया।

1959 : पहले ग्रैमी पुरस्कार का आयोजन।

1975 : 'द किड' और 'ग्रेट डिक्टेटर' जैसी मूक फिल्मों के स्टार चार्ली चैपलिन को बकिंघम पैलेस में नाइट की उपाधि प्रदान की गई।

1979 : मार्गेरेट थैचर को ब्रिटेन की प्रधानमंत्री चुना गया। पूरे यूरोप में वह यह पद संभालने वाली पहली महिला थीं।

1980 : जिम्बाब्वे के नेता रॉबर्ट मुगाबे ने चुनाव में भारी जीत हासिल की और प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति बने।

1983 : चीन ने परमाणु परीक्षण किया।

2006 : नेपाल के माओवादी विद्रोहियों ने देश की नयी सरकार के साथ शांति वार्ता में भाग लेने पर सहमति जताई।

2023: सर्बिया के स्मेरेदोव में हुई गोलीबारी में नौ लोगों की मौत, 13 लोग घायल।

2025: जम्मू-कश्मीर के रामबन में सेना का वाहन खाई में गिरा, जेसीओ सहित तीन जवानों की मौत

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com