Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज ही के दिन हुआ था देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्म, यहां पढ़ें 11 नवंबर का इतिहास

देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती 11 नवंबर को होती है, जिसे देश में ‘‘राष्ट्रीय शिक्षा दिवस'' के रूप में मनाया जाता है। चलिए जानते हैं 11 नवंबर का पूर्ण इतिहास।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Nov 11, 2024 | 12:40 PM

मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: साल के 11वें महीने का 11वां दिन कई अच्छी-बुरी घटनाओं के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है। कई महान विभूतियों ने 11 नवंबर को जन्म लिया और इस दिन तीन देशों को आजादी मिली। देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती 11 नवंबर को होती है, जिसे देश में ‘‘राष्ट्रीय शिक्षा दिवस” के रूप में मनाया जाता है।

देश दुनिया के इतिहास में 11 नवंबर की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1809 – केरल में वेलुत्तम्पि ने ब्रिटिश आधिपत्य के विरुद्ध विद्रोह करने के लिए लोगों का आह्वान करते हुए एक घोषणा निकाली, जो ‘कुण्डरा घोषणा’ नाम से जानी जाती है।

1811 – कार्टाहेना कोलंबिया ने स्पेन से खुद को स्वतंत्र घोषित किया।

1943- भारतीय परमाणु वैज्ञानिक अनिल काकोडकर का जन्म।

यह भी पढ़ें- आज है परिवहन दिवस और विश्‍व विज्ञान दिवस, जानें 10 नवंबर का पूरा इतिहास

1982 – इजराइल के सैन्य मुख्यालय में गैस विस्फोट में 60 लोगों की मौत।

1982 – उमाकांत मालवीय, प्रतिष्ठित कवि एवं गीतकार का निधन।

1888 – स्वतंत्रता सेनानी और देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद का सऊदी अरब में जन्म।

1888- प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी और राजनीतिज्ञ जे. बी. कृपलानी का हैदराबाद (सिंध) में जन्म।

1918 – पोलैंड स्वतंत्र देश घोषित।

यह भी पढ़ें- आज ही के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था नोटबंदी का ऐलान, जानें 8 नवंबर का इतिहास

1966 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यान ‘जेमिनी-12′ प्रक्षेपित किया।

1973 – पहली अंतरराष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी नयी दिल्ली में शुरू।

1975 – अंगोला को पुर्तगाल से आजादी मिली।

2004 – फलस्तीनी नेता एवं फलस्तीनी मुक्ति संगठन के अध्यक्ष यासिर अराफात का 75 साल की उम्र में निधन।

2008 – आधुनिक काल के प्रसिद्ध हिन्दी एवं राजस्थानी लेखक कन्हैयालाल सेठिया का निधन।

(एजेंसी)

Maulana abul kalam azad birth anniversary know history of november 11

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 11, 2024 | 12:40 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

पृथ्वीराज चव्हाण के ऑपरेशन सिंदूर वाले बयान पर बवाल, कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला, भाजपा ने किया तीखा वार

2

कड़ाके की ठंड में आज बरसेंगे बादल, आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका

3

17 बैंकों का पैसा डकार कर लंदन में ऐश! 2 बीवियां और एक पार्टनर, कैसे चलता है माल्या का शाही खर्च?

4

ITI छात्रों के लिए खुशखबरी, अमेरिका की जबील कंपनी देगी महाराष्ट्र में देगी हाईटेक ट्रेनिंग

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.