- Hindi News »
- Special Coverage »
- On This Day Prime Minister Narendra Modi Had Announced Demonetization Know The History Of November 8
आज ही के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था नोटबंदी का ऐलान, जानें 8 नवंबर का इतिहास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2016 में इसी दिन रात 8 बजे दूरदर्शन के जरिए देश को संबोधित करते हुए 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने की घोषणा की थी।
- Written By: मृणाल पाठक

डिजाइन फोटो
नई दिल्ली: देश की अर्थव्यवस्था के इतिहास में 8 नवंबर एक खास दिन के तौर पर दर्ज है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2016 में इसी दिन रात 8 बजे दूरदर्शन के जरिए देश को संबोधित करते हुए 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने की घोषणा की थी। नोटबंदी की यह घोषणा उसी दिन आधी रात से लागू हो गई थी।
इससे देश में कुछ दिनों तक अफरातफरी मची रही और बैंकों के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। बाद में 500 रुपये और 2000 रुपये के नए नोट जारी किए गए। सरकार ने घोषणा की कि उसने देश में कालेधन और जाली मुद्रा की समस्या को खत्म करने के लिए यह कदम उठाया है।
देश के इतिहास में 8 नवंबर की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
सम्बंधित ख़बरें
मध्य रेल पर होगा विशेष ब्लॉक, उंबरमाली और आटगांव स्टेशनों के बीच अतिक्रमण
Walking For High BP: दिन में कितनी देर वॉक करने से ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहेगा? जानिए और कर दीजिए शुरू
जबलपुर क्रूज हादसे पर कोर्ट का बड़ा एक्शन: लापरवाह ड्राइवर पर दर्ज होगी FIR; पुलिस को दिया दो दिन का अल्टीमेटम
महाराष्ट्र पुलिस भर्ती में बड़ा चमत्कार या घोटाला? निजी क्लास के पेपर से आए 85 सवाल, सुप्रिया सुले ने उठाए सव
1927: देश के अनुभवी राजनेताओं में से एक लाल कृष्ण आडवाणी का जन्म। सिंध प्रांत (अब पाकिस्तान) के कराची शहर में एक सिंधी हिंदू परिवार में जन्मे लाल कृष्ण आडवाणी अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में देश के गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री थे।
1972: अमेरिकी केबल टेलीविजन कंपनी एचबीओ की शुरुआत हुई।
1971 में ‘समटाइम्स ए ग्रेट नोशन’ फिल्म का प्रसारण हुआ।
यह भी पढ़ें- 7 नवंबर का इतिहास: आज ही के दिन हुआ था एशिया के पहले नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक का जन्म, जानिए और प्रमुख घटनाएं
1990: आयरलैंड की जनता ने मैरी रॉबिन्सन को देश की पहली महिला राष्ट्रपति चुना।
1998: बांग्लादेश के पहले प्रधानमंत्री शेख मुजीबुर रहमान की हत्या के लिए 15 लोगों को मौत की सजा सुनाई गई।
1991: राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर ने एकदिवसीय क्रिकेट में 331 रनों की साझेदारी करके विश्व रिकॉर्ड बनाया।
2013: फिलीपींस में भयानक तूफान हैयान ने कहर बरपाया। दस हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और लाखों लोग बेघर हो गए। तूफान ने एक बड़े तटीय इलाके में तबाही मचाई।
2016: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की घोषणा की और 500 और 1000 रुपये के नोट बंद कर दिए गए। बाद में 500 और 2000 रुपये के नए नोट जारी किए गए। इसी क्रम में 200, 100, 50 और 10 रुपये के नए नोट भी जारी किए गए।
2016: सभी अनुमानों और जनमत सर्वेक्षणों के विपरीत रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति चुने गए। सभी अनुमानों में उनकी प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के जीतने की भविष्यवाणी की गई।
2023: प्रोफेसर अनुषा शाह ब्रिटेन के ‘इंस्टीट्यूट ऑफ सिविल इंजीनियर्स’ की अध्यक्ष चुनी गईं और इसके साथ ही वह संस्थान के 205 साल के इतिहास में अध्यक्ष चुनी जाने वाली पहली भारतीय बन गईं।
On this day prime minister narendra modi had announced demonetization know the history of november 8
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मध्य रेल पर होगा विशेष ब्लॉक, उंबरमाली और आटगांव स्टेशनों के बीच अतिक्रमण
May 05, 2026 | 09:59 PMWalking For High BP: दिन में कितनी देर वॉक करने से ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहेगा? जानिए और कर दीजिए शुरू
May 05, 2026 | 09:54 PMजबलपुर क्रूज हादसे पर कोर्ट का बड़ा एक्शन: लापरवाह ड्राइवर पर दर्ज होगी FIR; पुलिस को दिया दो दिन का अल्टीमेटम
May 05, 2026 | 09:49 PMमहाराष्ट्र पुलिस भर्ती में बड़ा चमत्कार या घोटाला? निजी क्लास के पेपर से आए 85 सवाल, सुप्रिया सुले ने उठाए सव
May 05, 2026 | 09:49 PMHanuman Chalisa: 40 दिन तक हनुमान चालीसा के पाठ से क्या होगा? जानते साथ शुरू कर देंगे!
May 05, 2026 | 09:31 PMममता बनर्जी का इस्तीफा देने से इनकार हताशा की निशानी, शिव सेना नेता Shaina NC ने साधा निशाना
May 05, 2026 | 09:30 PMजालंधर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर स्कूटी में धमाका, आग से मचा हड़कंप
May 05, 2026 | 09:27 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM










