Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मराठी मन में रोष, क्यों पहना शिवबा का जिरेटोप

  • By चंद्रमोहन द्विवेदी
Updated On: May 17, 2024 | 11:28 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

तरह-तरह की टोपियों और पगड़ियों से गहरा लगाव रखनेवाले नेता ने राजनीति के रणक्षेत्र को भी फैशन शो बना दिया है। उनकी सुनिश्चित धारणा है जिस राज्य में जाओ, वहां की टोपी, पगड़ी या परिधान पहन लो तो इस फैन्सी ड्रेस से जनता उसी तरह प्रभावित हो जाएगी जैसे किसी मजमा लगानेवाले बाजीगर से होती है। उन्होंने जैसा देश वैसा भेष का मूलमंत्र अपना रखा है। पंजाब गए तो सरदारों वाली पगड़ी पहन ली, हिमाचल प्रदेश जाने पर वहां की रंगबिरंगी टोपी पहन ली। सेना के बीच गए तो फौजी जनरल जैसी वर्दी पहन ली।

दक्षिण भारत जाने पर वेष्टि (लुंगी) पहनने में भी वह पीछे नहीं रहते। वे मानकर चलते हैं कि जहां का पहरावा पहनेंगे वहां की जनता उनका कौतुक करेगी और लोगों को लुभाने का आधा काम तो वहां के परिधान और टोपी-पगड़ी पहनने से ही हो जाएगा। इसके अलावा लोगों को वह समय भी याद है जब बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान इस महान नेता ने गुरूदेव रवींद्रनाथ टैगोर के समान लंबी दाढ़ी रख ली थी। तीर्थस्थान जाने पर वे पहुंचे हुए साधक के समान तिलक या त्रिपुंड लगा लेते हैं। किसी कहीं ध्यान लगाते हुए, तो कहीं साष्टांग दंडवत करते हुए उनकी फोटो लोगों ने देखी है। विपक्ष के किसी नेता को आज तक यह हुनर नहीं आया।

पुराने कांग्रेसजन पहले गांधी टोपी पहनते थे लेकिन अब वह टोपी सिर्फ उनके सेवादल के कार्यकर्ताओं तक सीमित रह गई। अखिलेश यादव को समाजवादी लाल टोपी के अलावा कुछ भी पहनना नहीं आता। टोपियों के शौकीन नेता को मालूम होना चाहिए कि बिना सोचे समझे कोई भी टोपी पहन लेना कभी आलोचना का शिकार भी बना देता है। महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की टोपी अत्यंत सम्माननीय और विशिष्ट है जिसे ‘जिरेटोप’ कहा जाता है। ऐसी टोपी सिर्फ महाराज ने पहनी। उनके बड़े से बड़े सरदार अपनी मराठा पगड़ी पहनते रहे।

सम्बंधित ख़बरें

अपनी ही बच्ची के लिए तरस रही भारतीय मां; क्या PM मोदी की दखल से लौटेगी देश की बेटी? देखें वीडियो

‘गांधी के बाद मोदी सबसे महान…’, अमेरिकी सांसद करने लगे प्रधानमंत्री की तारीफ, ट्रंप को लेकर कही ये बात

‘बांग्लादेश की सप्लाई रोक दो’ कांग्रेसी इमरान ने मोदी को बताया प्लान; बोले- इंदिरा होतीं तो मिल चुका होता जवाब

‘पॉलिसी पैरालिसिस’ से ‘गेमिंग’ तक…स्वामी विवेकानंद जयंती पर PM मोदी ने डिकोड किया ‘Gen Z’ का मिजाज

किसी का साहस ‘जिरेटोप’ पहनने का नहीं हुआ। छत्रपति शिवाजी महाराज को महाराष्ट्र में ‘दैवत’ या ईश्वरतुल्य माना जाता है। महाराष्ट्र प्रेम जताने के जोश में नेता ने ‘जाणता राजा’ का जिरेटोप पहन लिया। महाराष्ट्र के जिस नेता ने उन्हें यह जिरेटोप दिया, उसने भी अपनी गलती के लिए माफी मांग ली। मराठी मन फिर भी व्यथित है कि ऐसा क्यों हुआ?

Marathi people got angry after modi wore chhatrapati shivaji maharaj jiretop

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 17, 2024 | 11:28 AM

Topics:  

  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.