Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • कार्तिक पूर्णिमा |
  • Ind vs Aus |
  • आज का मौसम |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संपादकीय: सत्य का मोर्चा अब कौन सा रंग लाएगा

Maharashtra: मतदाता सूचियों में मतदाताओं के नामों की पुनरावृत्ति की गई है। एक ही वोटर का 2-3 जगह नाम है। एक ही निवास स्थान को दर्जनों मतदाताओं का पता बताया गया है।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Nov 04, 2025 | 01:27 PM

सत्य का मोर्चा अब कौन सा रंग लाएगा (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डिजिटल डेस्क: महाराष्ट्र की मतदाता सूची की धांधली के विरोध में महाविकास आघाड़ी व मनसे ने मुंबई में ‘सत्य का मोर्चा’ निकाला। विपक्ष का आरोप है कि मतदाता सूचियों में मतदाताओं के नामों की पुनरावृत्ति की गई है। एक ही वोटर का 2-3 जगह नाम है। एक ही निवास स्थान को दर्जनों मतदाताओं का पता बताया गया है। ऐसी कितनी ही आपत्तियां उठाने पर भी चुनाव आयोग कोई ध्यान नहीं देता। जब कार्यपालिका, विधानमंडल और न्यायपालिका के जरिए समस्या हल न हो तो सरकार के विरुद्ध शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना जनता का अधिकार है।

मोर्चे का यह कारण बताने के बावजूद क्या उसमें शामिल पार्टियां सचमुच एकजुट होकर सत्ताधारियों के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी? ऐसा नहीं होगा क्योंकि मुंबई महापालिका चुनाव में शिवसेना (उद्धव) और मनसे का गठबंधन रहेगा। इससे कांग्रेस की बेचैनी बढ़ गई है। राज ठाकरे ने कहा कि जो मतदाता दोबारा मतदान केंद्र पर दिखाई दे, उसे पीटो और फिर पुलिस के हवाले करो। उन्होंने राज्य के 10 लोकसभा क्षेत्रों में 9,41,750 डुप्लीकेट वोटर होने का आरोप लगाया। शरद पवार ने मोर्चे को देखकर संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन का स्मरण किया। उन्होंने लोगों से मताधिकार व संसदीय लोकतंत्र कायम रखने की अपील की। कांग्रेस के बाला थोरात ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग झूठ बोलता है।

राष्ट्रीय स्तर पर दोषपूर्ण मतदाता सूचियों का मुद्दा राहुल गांधी ने उठाया है लेकिन मोर्चे में केवल थोरात व विजय वडेट्टीवार सहित एक-दो नेताओं की उपस्थिति ने दिखाया कि कांग्रेस में एकजुटता का अभाव है। कांग्रेस की महिला शहर अध्यक्ष वर्षा गायकवाड ने मोर्चे से दूरी बरती। वजह यह है कि दोनों ठाकरे बंधु एक साथ आ गए हैं। कांग्रेस को मनसे की आक्रामक भाषा पसंद नहीं है। मतदाता सूची में गड़बड़ी के खिलाफ यह लड़ाई कैसे आगे बढ़ाई जाए, इस पर विपक्षी नेताओं को मिलकर विचार करना होगा। जब मतदाता सूची को लेकर चुनाव आयोग से प्रश्न पूछा जा रहा है तो सत्य का मोर्चा के खिलाफ बीजेपी को मूक मोर्चा निकालने की क्या आवश्यकता थी? इतना अवश्य है कि सत्य का मोर्चा के जरिए महाआघाड़ी व मनसे का तालमेल लोगों ने देखा। इतने पर भी क्या ऐसा गठजोड़ स्थानीय निकाय चुनाव में बना रहेगा?

ये भी पढ़ें–  नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें

2019 में उद्धव ठाकरे, कांग्रेस व अविभाजित राकांपा के साथ थे लेकिन तीनों पार्टियों के बीच कोई लिखित करार या समान कार्यक्रम नहीं था। उद्धव की बात अलग थी लेकिन आक्रामक तेवरवाले राज ठाकरे को साथ लेने से कांग्रेस और शरद पवार दोनों ही हिचकेंगे। राज ने तो हाल ही में यह भी कहा कि मतदाता सूची में सुधार हुए बिना चुनाव न कराए जाएं। वर्ष भर चुनाव नहीं होगा तो क्या फर्क पड़ेगा! उद्धव ठाकरे मतदाता सूची में धांधली के खिलाफ अदालत में जाने की बात कह रहे हैं। मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप तो शिवसेना शिंदे व राकांपा अजीत गुट के नेताओं ने भी लगाया है। इतना सब होते हुए भी यदि चुनाव आयोग ने एक सप्ताह में चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया तो ऐसी हालत में महाविकास आघाड़ी और मनसे की क्या भूमिका होगी।

लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

Maharashtras maha vikas aghadi and mns took out a satya ka morcha in mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 04, 2025 | 01:27 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Special Coverage
  • Uddhav Thackeray

सम्बंधित ख़बरें

1

Gadchiroli में पुलिस ने बिछाया जाल, 6 लाख कीमत का तंबाकू जब्त

2

पुणे से पकड़ा गया फर्जी IPS, पुणे पुलिस आयुक्तालय में डीसीपी ने ऐसे खोली पोल

3

Gadchiroli: रेलवे प्रकल्प से किसान को बड़ा नुकसान, प्रशासन ने मांगी रिपोर्ट

4

चुनाव से पहले टैक्स माफी! पुणे मनपा ने भेजा प्रस्ताव, विपक्ष बोला- ये राजनीतिक स्टंट

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.