Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

निशानेबाज: हिंदी कदापि नहीं कम्पलसरी, अपने आप जुबान पर आ जाती

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भाषा विवाद की जहरीली बेल को पनपने से रोक दिया और पहली कक्षा से हिंदी पढ़ाने का निर्णय वापस ले लिया।अब हिंदी अनिवार्य या बंधनकारक नहीं रहेगी।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Apr 25, 2025 | 12:56 PM

हिंदी कदापि नहीं कम्पलसरी (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भाषा विवाद की जहरीली बेल को पनपने से रोक दिया और पहली कक्षा से हिंदी पढ़ाने का निर्णय वापस ले लिया।अब हिंदी अनिवार्य या बंधनकारक नहीं रहेगी.’ हमने कहा, ‘हिंदी कभी किसी के लिए अनिवार्य नहीं है।यह प्रेम-बंधन वाली भाषा है।

जब फिल्म ‘संगम’ लगी थी तो हमने कितने ही मराठी भाषियों को गाते हुए सुना था- ये मेरा प्रेमपत्र पढ़कर तुम नाराज ना होना कि तुम मेरी जिंदगी हो, कि तुम मेरी बंदगी हो।हिंदी का बढ़-चढ़ कर विरोध करनेवाले राज ठाकरे ने जनता से यह नहीं कहा कि हिंदी फिल्में मत देखो।हिंदी के गीतों और संवादों का सबसे ज्यादा प्रचार हिंदी फिल्मों ने किया है।इसके अलावा महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में आरएसएस का मुख्यालय होने पर भी संघ का सारा कामकाज व गतिविधियां अखिल भारतीय स्तर पर हिंदी में ही चलती हैं।

मनसे का सिर्फ महाराष्ट्र के छोटे से हिस्से में प्रभाव है जबकि आरएसएस अपने सर्वव्यापी स्वरूप में कहता है- संघ शक्ति युगे-युगे! जो नेता हिंदी में भाषण देता है उसका समूचे देश में असर पड़ता है।राज ठाकरे ने स्व।अटलबिहारी वाजपेयी के मंत्रमुग्ध कर देनेवाले भाषण अवश्य सुने होंगे।मोदी के मन की बात भी हिंदी में ही जुबान पर आती है.’ पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, यदि हिंदी मां है तो मराठी मौसी है।दोनों की लिपी देवनागरी है।हिंदी आपसी बोलचाल व बाजार में प्रचलित भाषा होने से मराठी भाषी खुद ही उसे बोलना सीख जाते हैं।मराठी भाषियों को आपस में हिंदी में वार्तालाप करते देखा जाता है।यह हिंदी की संपर्क भाषा के रूप में सहज स्वीकार्यता है।

सम्बंधित ख़बरें

फ्लाइट रद्द होने से वापसी अटकी, दुबई में फंसे वरिष्ठ नागरिकों ने लगाई मदद की गुहार

कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा की होगी परख, 30 दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश

एमपीएससी राज्य सेवा पूर्व परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2,754 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए पात्र

अजित पवार विमान हादसे के बाद जय पवार का बड़ा आरोप, VSR कंपनी पर कार्रवाई की मांग

राज ठाकरे को जानकारी होनी चाहिए कि मराठी भाषियों ने हिंदी पत्रकारिता और साहित्य में अमूल्य योगदान दिया है।वाराणसी से प्रकाशित ‘आज’ के संपादक बाबूराव विष्णु पराडकर थे।इसी तरह पंडित माधवराव सप्रे ने ‘हिंदी केसरी’ अखबार का संपादन-प्रकाशन किया था।हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार गजानन माधव मुक्तिबोध व अनिल कुमार की मातृभाषा मराठी थी।चंद्रकांत बांदीवडेकर, दामोदर खडसे, केशव फालके जैसे मराठी भाषी साहित्यकारों ने हिंदी की सेवा की है।

नवभारत विशेष से जुड़े सभी रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई, नागपुर, गोंदिया में हिंदी ज्यादा बोली जाती है।कितने ही मराठी भाषी हिंदी अखबार खरीदकर पढ़ते हैं।हिंदी भाषी लोग भी संतों की भाषा मराठी के प्रति आदर रखते हैं।बुनियादी तौर पर दोनों भाषाओं में कोई टकराव नहीं है।हिंदी अनिवार्य करने की जरूरत नहीं, वह अपने आप जुबान पर आ जाती है।बाजीराव और मस्तानी की मोहब्बत मराठी और हिंदी का मेल थी।’

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

Maharashtra withdraws decision to teach hindi from class 1

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 25, 2025 | 12:56 PM

Topics:  

  • Devendra Fadanvis
  • Hindi Medium
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.