Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

7 दिसंबर का इतिहास: जापान ने अमेरिकी नौसैन्य अड्डे ‘पर्ल हार्बर’ पर किया हमला

Historical Events: सात दिसंबर की तारीख में इतिहास की दर्ज दूसरी बड़ी घटना 2001 की है, जब अफगानिस्तान में तालिबान ने कंधार का अपना गढ़ छोड़ दिया और इस तरह 61 दिन की लड़ाई के अंत की शुरुआत हुई।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Dec 07, 2025 | 01:30 PM

7 दिसंबर का इतिहास (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: साल के आखिरी महीने का सातवां दिन इतिहास में दो बड़ी अंतरराष्ट्रीय घटनाओं के साथ दर्ज है। जापान के बमवर्षक जहाजों ने 1941 में सात दिसंबर को हवाई में स्थित अमेरिका के नौसैन्य अड्डे पर्ल हार्बर पर अचानक हमला कर दिया था और इस दौरान छह जंगी जहाज, 112 नौकाएं और 164 लड़ाकू विमान नष्ट कर दिए गए। हमले में कुल 2400 से ज्यादा अमेरिकी सैनिक मारे गए थे।

सात दिसंबर की तारीख में इतिहास की दर्ज दूसरी बड़ी घटना 2001 की है, जब अफगानिस्तान में तालिबान ने कंधार का अपना गढ़ छोड़ दिया और इस तरह 61 दिन की लड़ाई के अंत की शुरुआत हुई। अफगानिस्तान के नए अंतरिम प्रशासन के प्रमुख हामिद करजई और तालिबान नेतृत्व के बीच हुए समझौते के बाद कट्टरपंथियों ने अपना यह महत्वपूर्ण गढ़ छोड़ने का फैसला किया।

देश दुनिया के इतिहास में सात दिसंबर की तारीख में दर्ज प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1782 : मैसूर के शासक हैदर अली का निधन।
1825 : भाप से चलने वाला पहला जहाज ‘इंटरप्राइज’ कलकत्ता (अब कोलकाता) पहुंचा।
1941 : जापानी सेना ने हवाई में अमेरिकी नौसैन्य अड्डा पर्ल हार्बर पर हमला किया।
1975 : ईस्ट तिमोर के आजादी का ऐलान करने के तत्काल बाद इंडोनेशिया की सेना ने हमला करके उसे अपने कब्जे में ले लिया।
1988 : उत्तर पश्चिम आर्मिनिया में भीषण भूकंप के कारण कई शहर तबाह हो गए।
1995 : संचार उपग्रह इन्सेट 2सी का प्रक्षेपण।
2001: तालिबान ने कई हफ्ते की अमेरिकी बमबारी के बाद अपना गढ़ कंधार छोड़ने का फैसला किया।
2004 : अफगानिस्तान में हामिद करजई ने पहले निर्वाचित राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली।
2023: डेनमार्क की संसद ने देश में किसी भी पवित्र ग्रंथ के अपमान को गैरकानूनी करार देने वाले कानून को पारित किया।

ये भी पढ़ें–  नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें

2024: भारत ने मानवीय सहायता के तहत म्यांमा को 2,200 मीट्रिक टन चावल की खेप भेजी।
2024: फुटबॉलर सुनील छेत्री इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के इतिहास में हैट्रिक बनाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने।

भाषा एजेंसी के द्वारा

Learn about the history of december 7th

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 07, 2025 | 01:30 PM

Topics:  

  • Historical Events
  • Indian Navy
  • Today In History

सम्बंधित ख़बरें

1

समुद्र का शहंशाह बनेगा भारतीय नौसेना, SOV-400 पनडुब्बी दुश्मनों पर साधेगा सटीक निशाना

2

6 दिसंबर का इतिहास: बाबरी मस्जिद विध्वंस से यूनेस्को तक, अतीत में दर्ज वो बड़ी घटनाएं

3

5 दिसंबर का इतिहास : युक्ता मुखी ने जीता मिस वर्ल्ड का खिताब, जानें इतिहास की और भी घटनाएं

4

चार दिसंबर का इतिहास : वायसराय लॉर्ड विलियम बेंटिक ने सती प्रथा पर रोक लगाई

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.