Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संपादकीय: कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का चुनाव पर असर

Maharashtra Election: अवसरवाद की राजनीति ने प्रगतिशील महाराष्ट्र विकास के लिए सत्ता, गरीबों को न्याय जैसे नारों की मट्टीपलीद कर दी है। जगह-जगह रंग बदलनेवाले गिरगिट नजर आ रहे हैं।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Dec 31, 2025 | 01:34 PM

कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का चुनाव पर असर (सौ.डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डिजिटल डेस्क: जब निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर रिश्तेदारों को उम्मीदवारी दी जाए तो असंतोष भड़केगा ही। राज्य की 29 महापालिकाओं के लिए 15 जनवरी को मतदान होगा तथा कुल 2,869 नगरसेवक निर्वाचित होंगे। अवसरवाद की राजनीति ने प्रगतिशील महाराष्ट्र विकास के लिए सत्ता, गरीबों को न्याय जैसे नारों की मट्टीपलीद कर दी है। जगह-जगह रंग बदलनेवाले गिरगिट नजर आ रहे हैं। नेताओं का अपने कार्यकर्ताओं पर तथा कार्यकर्ताओं का नेताओं पर से विश्वास डगमगाने लगा है। ठाकरे बंधु एकसाथ आ गए लेकिन सीटों की घोषणा अभी तक नहीं की। महानगरपालिका में लंबे समय से प्रशासक राज चल रहा है लेकिन पार्टियों की उम्मीदवारी ही तय नहीं हो पा रही है।

लोगों के गले ऐसी बातें उतारी जा रही हैं जिनका प्रमाण नहीं है कोई कह रहा है कि मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने का प्रयास करनेवालों को सबक सिखाया जाएगा। कोई संविधान बचाओ का नारा दे रहा है। राज्य सरकार में और विपक्ष में अनेक पार्टियां चुनाव देखकर एक साथ आ गई हैं। जनता को भी समझ में नहीं आ रहा कि ईमानदारी से कौन किसके साथ है। कोई कह रहा है कि विकास का बैकलाग पूरा करेंगे लेकिन वह किसके विकास की बात कर रहे हैं? चुनावी टिकट के लिए इच्छुकों की भारी भीड़ है। एक समय बीजेपी को विचारधारा व अनुशासन की पार्टी समझा जाता था। उसके कार्यकर्ता पार्टी के आदेश को आंख मूंदकर स्वीकार करते थे। अब वैसी स्थिति नहीं है।

इस पार्टी को केवल आधा घंटा शेष रहते एबी फार्म देने का निर्णय लेना पड़ा। इससे समझ में आता है कि बगावत की कितनी आशंका है। कहा जाता है कि नगरसेवक का चुनाव लड़नेवाले अपने क्षेत्र के प्रश्नों को हल कराने का लक्ष्य रखते हैं लेकिन असली मुद्दा सत्ता हासिल करना है। दरअसल सड़कों की खस्ता हालत, जलापूर्ति की समस्या, सार्वजनिक स्वास्थ्य, कचरा व्यवस्थापन जैसी चुनौतियां बरकरार हैं। महिलाओं का सक्षमीकरण भी एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। पुराने नगरसेवक खुद के या परिवार के सदस्य के लिए उम्मीदवारी चाहते हैं। लंबे समय से पार्टी की सेवा कर रहे कार्यकर्ता चाहते हैं कि इस बार उन्हें प्रत्याशी बनाया जाए। युवा अपने लिए मौका चाहते हैं ताकि नवीनता व गतिशीलता ला सकें।

सम्बंधित ख़बरें

Wardha: 213 शिक्षकों का भविष्य अधर में! 48 ने दर्ज कराई आपत्ति, क्या नियम ताक पर रखकर हो रही है प्रक्रिया?

शादी की तैयारियों पर संकट, मैरिज हॉल तलाश रहे विकल्प; जालना में LPG की बढ़ी चिंता

बढ़ते जाम और प्रदूषण पर सरकार का बड़ा फैसला, जालना में नए ऑटो परमिट पर रोक; ट्रैफिक कंट्रोल की पहल

गोंदिया में LPG की कालाबाजारी करने वाला बड़ा गैंग गिरफ्तार, 188 ठिकानों पर छापेमारी, 53 सिलेंडर जब्त

ये भी पढ़ें- ‘नवभारत विशेष’ की अन्य रोचक ख़बरों और लेखों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पार्टी यह देखती है कि कौन चुनाव के लिए भरपूर खर्च कर सकता है और किस क्षेत्र में किसकी जीत के आसार प्रबल हैं। टिकट बंटवारे को लेकर सभी पार्टियों के कार्यकर्ताओं में असंतोष देखा जा रहा है। कुछ नेताओं के घर में 2 से 3 टिकट दिए गए हैं। अफरातफरी और बगावत रोकने के लिए कई दल प्रत्याशियों की सूची घोषित करने के बजाय सीधे चयनित उम्मीदवारों को एबी फार्म बांट रही हैं। यदि किसी मजबूत दावेदार को टिकट से वंचित रखा गया तो वह अपनी ही पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के वोट काट सकता है।

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

Leaders trust in their workers and the workers trust in their leaders began to waver

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 31, 2025 | 01:34 PM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Election
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.