Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शादी की तैयारियों पर संकट, मैरिज हॉल तलाश रहे विकल्प; जालना में LPG की बढ़ी चिंता

Jalna Gas Shortage: जालना में गैस किल्लत से शादी सीजन प्रभावित, सीमित 30 मुहूर्त के बीच परिवारों की चिंता बढ़ी; डीजल व लकड़ी के चूल्हों से समारोह निपटाने की तैयारी।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Mar 18, 2026 | 11:23 AM

Jalna LPG Shortage Impact ( सोर्स: सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Jalna LPG Shortage Impact: जालना शादियों के सीजन के बीच अचानक उत्पन्न हुई गैस की किल्लत के अजीब संकट में शहर व जिले के विवाह समारोह फंस गए हैं। पंचांग में गिने-चुने मुहूर्त होने के चलते चिंतित वर-वधू के माता-पिता अब कुछ भी करो, लेकिन शादी समय पर निपटाओ की जिद पर अड़े हुए हैं।

गैस के अभाव में विवाह की योजनाएं बदलना मुश्किल हो गया है व कई परिवारों को सीधे 2027 तक इंतजार का डर सता रहा है। इस साल के शादी सीजन में मार्च से जुलाई के 5 महीनों में सिर्फ 30 प्रमुख विवाह मुहुर्त हैं।

विशेष बात यह है कि नवंबर व दिसंबर में शादी का एक भी मुहूर्त नहीं है। यदि गैस की कमी के चलते मार्च से जुलाई के बीच के मुहूर्त चूक गए, तो वर-वधू को सीधे 21 जनवरी 2027 का इंतजार करना पड़ेगा, ग्राहकों का गुस्सा और शादी की अनिवार्यता को देखते हुए मैरिज हॉल प्रबंधक अब वैकल्पिक रास्ते तलाश रहे हैं। बुकिंग रद्द किए बिना डीजल चूल्हों व लकड़ी की चूल्हों का सहारा लेने की तैयारियां जारी हैं।

सम्बंधित ख़बरें

671 करोड़ बकाया, नासिक मनपा की टैक्स वसूली सुस्त, बड़े बकायादारों पर सख्त कार्रवाई शुरू

नासिक कुंभ मेले के लिए हेल्थ विभाग अलर्ट, इमरजेंसी के लिए खास तैयारी; त्र्यंबकेश्वर में बनेंगे टेंट क्लिनिक

महाराजबाग को मिली ‘लाइफलाइन’! 2029 तक बढ़ी मान्यता, लेकिन CZA ने थमाया शर्तों का लंबा पुलिंदा

मुंबई: गरीब मरीजों का हक मारने वाले ग्लोबल अस्पताल पर गिरेगी गाज, सरकार छीनेगी अतिरिक्त FSI और जमीन की छूट

गैस सिलेंडर के लिए लग रहीं लंबी कतारें

मैरिज हॉल संचालकों व कैटरर्स पर परिवारों का दबाव बढ़ता जा रहा है। माता-पिता कह रहे हैं हमने अग्रिम राशि दी है। गैस नहीं है तो डीजल चूल्हा इस्तेमाल करो या लकड़ी की चूल्हा जलाओ, पर हमारी शादी व भोजन समय परं पुरा करो’।

व्यवसाथियों को अब किसी भी तरह सिलेंडर जुटाने की कवायद करनी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद खाड़ी देशों में से देशभर में गैस सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है।

सिलेंडर के लिए कई ग्राहक एजेंसियों के सामने लंबी कतारे लगा रहे है, गैस वितरण कंपनियों के व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति रोकने से खाद्य व्यवसाय से जुड़े लोग सबसे अधिक परेशान है।

2026 में विवाह मुहूर्त की तिथियां

मार्च 16 मार्च के बाद गुरु अस्त होने से कोई मुहूर्त नहीं
अप्रैल 21, 26, 28, 29, 30
मई 1.3, 6, 7, 8, 9, 10, 13, 14
जून 19, 20, 22, 23, 24, 27
जुलाई 1, 2, 3, 4, 7, 8, 9, 11
नवंबर व दिसंबर कोई विवाह तिथि नहीं

यह भी पढ़ें:-बढ़ते जाम और प्रदूषण पर सरकार का बड़ा फैसला, जालना में नए ऑटो परमिट पर रोक; ट्रैफिक कंट्रोल की पहल

सरकार से स्थिति सुधारने की उम्मीद

शादी का मुहूर्त कुकर, तो पूरा साल बांद हो जाता है। हालात बिगड़े नहीं, इसलिए हम डीजल चुल्हे और लकड़ी के विकल्पों की ओर रुख कर रहे है। इस साल मार्च में मुहूर्त न होने से इस महीने गैस की ज्यादा जरूरत नहीं पड़ी। संगठन ने सरकार को ज्ञापन सौंपा, आने वाले दिनों में सिलेंडर की स्थिति सुधरने की उम्मीद है।

-संचालक, पुरुषोतम जयपुरिया, मधुर बैंक्वेट

Jalna wedding season gas shortage marriage muhurat crisis india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 18, 2026 | 11:23 AM

Topics:  

  • Jalna News
  • LPG
  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Wedding

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.