Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

17 दिसंबर का इतिहास : दशकों बाद अमेरिका, क्यूबा ने कूटनीतिक संबंधों को बहाल करने की घोषणा की

Historical Events of 17 December: वर्ष 2014 में इसी तारीख को अमेरिका और क्यूबा ने कई दशकों के बाद दोबारा कूटनीतिक संबंधों को बहाल करने की घोषणा की थी।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Dec 17, 2025 | 12:25 PM

17 दिसंबर का इतिहास (सौ.डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: इतिहास में 17 दिसंबर का दिन दो बड़ी अंतरराष्ट्रीय घटनाओं के साथ दर्ज है। वर्ष 2014 में इसी तारीख को अमेरिका और क्यूबा ने कई दशकों के बाद दोबारा कूटनीतिक संबंधों को बहाल करने की घोषणा की थी। फिदेल कास्त्रो के तीन जनवरी 1961 को बतिस्ता शासन को हटाकर सत्ता में आने के बाद अमेरिका ने क्यूबा के साथ संबंध तोड़ लिये थे, लेकिन 17 दिसंबर, 2014 को उस समय अमेरिका के राष्ट्रपति रहे बराक ओबामा और क्यूबा के नेता राउल कास्त्रो ने कूटनीटिक संबंधों को बहाल किये जाने की घोषणा की थी।

सत्रह दिसंबर की तारीख में इतिहास में दर्ज दूसरी बड़ी घटना 1903 की है, जब राइट बंधुओं ऑरविल और विलबर ने उत्तरी कैरोलिना में ‘राइट फ्लायर’ नामक विमान से सफल उड़ान भरी थी। उनका यह विमान 120 फुट की ऊंचाई पर 12 सेकेंड तक उड़ान भर पाया था।

17 दिसंबर की तारीख में इतिहास में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है :-

1398: मंगोल सम्राट तैमूरलंग ने दिल्ली पर कब्जा किया।
1556: बादशाह अकबर के दरबार के प्रसिद्ध कवि रहीम का जन्म।
1718 : फ्रांस, ब्रिटेन और ऑस्ट्रिया ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1777: फ्रांस ने अमेरिकी स्वतंत्रता को मान्यता दी।
1803: ईस्ट इंडिया कंपनी ने ओडिशा पर कब्जा किया।
1902: इटली के प्रसिद्ध आविष्कारक मार्कोनी ने पहला रेडियो स्टेशन बनाया।
1903 : राइट बंधुओं ने ‘द फ्लायर’ नामक विमान पहली बार उड़ाया।
1907: उग्येन वांग्चुक भूटान के पहले नरेश बने।
1925 : सोवियत संघ और तुर्किये ने एक-दूसरे पर हमला नहीं करने की संधि पर हस्ताक्षर किये।
1927: ऑस्ट्रेलिया के सर डॉन ब्रैडमैन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट के पहले मैच में शतक बनाया।
1928 : क्रांतिकारी भगत सिंह और राजगुरु ने अंग्रेज पुलिस अधिकारी जॉन पी सांडर्स को गोली मारी।
1933: क्रिकेटर लाला अमरनाथ ने अपने पहले ही टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शतक बनाया।
1940: महात्मा गांधी ने सत्याग्रह आंदोलन स्थगित किया।
1970 : अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
2011 : उत्तर कोरिया के पूर्व नेता किम जोंग इल का निधन।
2014 : अमेरिका और क्यूबा ने दशकों से टूटे कूटनीतिक संबंधों को बहाल करने की घोषणा की।
2020: भारत ने पीएसएलवी-सी50 से नवीनतम संचार उपग्रह सीएमएस-01 को कक्षा में स्थापित किया।

ये भी पढ़ें–  नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें

2023: नागपुर में विस्फोटक बनाने वाली फैक्टरी में विस्फोट से नौ लोगों की मौत।
2024 : रूस के परमाणु रक्षा बल के प्रमुख और उनके सहायक की विस्फोट में मौत।

भाषा-एजेंसी के द्वारा

Know the important historical events of december 17th

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 17, 2025 | 12:25 PM

Topics:  

  • Historical Events
  • Special Coverage
  • Today In History

सम्बंधित ख़बरें

1

संपादकीय: सत्र में उपेक्षित रह गए विदर्भ के प्रश्न

2

16 दिसंबर का इतिहास : आज के दिन ही दिल्ली के निर्भया कांड ने पूरे देश को झकझोर दिया, जानें

3

15 दिसंबर का इतिहास: सरदार पटेल ने दुनिया को कहा अलविदा, जानें ऐतिहासिक घटनाओं की पूरी लिस्ट

4

12 दिसंबर का इतिहास: वह दिन जब दिल्ली बनी भारत की राजधानी, जानें और क्या-क्या हुआ था

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.