Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

6 जून का इतिहास: आज के दिन ही हुआ था स्वर्ण मंदिर में सेना का ‘ऑपरेशन ब्लूस्टार’ समाप्त, जानिए इतिहास में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाएं

कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। छह जून के नाम पर एक और ऐतिहासिक घटना भी दर्ज है। इस दिन स्वर्ण मंदिर में सेना का ‘ऑपरेशन ब्लूस्टार' खत्म हुआ।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Jun 06, 2025 | 12:47 PM

आज का इतिहास (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: इतिहास का हर दिन किसी न किसी अहम घटना से जुड़ा होता है। छह जून भी एक ऐसी ही तारीख है, जिस दिन कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। इस दिन स्वर्ण मंदिर में सेना का ‘ऑपरेशन ब्लूस्टार’ खत्म हुआ। अकाल तख्त हरमंदिर साहिब की तरफ बढ़ती सेना का जरनैल सिंह भिंडरावाले और खालिस्तान समर्थक चरमपंथियों ने जमकर विरोध किया और इस दौरान दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी हुई।

भारी खूनखराबे के बीच अकाल तख्त को भारी नुकसान पहुंचा और सदियों में पहली बार ऐसा हुआ कि हरमंदिर साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ नहीं हो पाया। छह जून के नाम पर एक और ऐतिहासिक घटना भी दर्ज है। इस दिन मुगलों के साम्राज्यवादी सपनों को हकीकत में बदलने से रोकने के लिए भारत के महान सपूत छत्रपति शिवाजी का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक हुआ था और उन्हें छत्रपति की उपाधि से नवाजा गया था।

देश-दुनिया के इतिहास में छह जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

1674 : छत्रपति शिवाजी महाराज का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक।
1916 : अमेरिका के ईस्ट क्लीवलैंड में महिलाओं को वोट का अधिकार दिया गया।
1919 : फिनलैंड ने बोलशेविक के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1944 : द्वितीय विश्व युद्ध में अमेरिका और मित्र देशों की सेनाओं ने नॉरमैंडी पर आक्रमण किया। यह इतिहास में समुद्र, जमीन और हवा से होने वाला सबसे बड़ा आक्रमण था।
1966 : अश्वेतों के मानवाधिकारों के पैरोकार जेम्स मेरिडिथ कार्यकर्ता पर गोली चलाई गई। घटना के समय अफ्रीकी-अमेरिकी मूल के मेरिडिथ अश्वेतों के दमन के खिलाफ पदयात्रा पर निकले थे। 1967 : इजराइली सेना ने गाजा पर कब्जा किया।
1981 : बिहार की बाघमती नदी में एक रेलगाड़ी के सात डिब्बे गिर जाने से लगभग 800 लोगों की मौत। मानसी से सहरसा जा रही इस यात्री गाड़ी के नौ में से सात डिब्बे नदी में जा गिरे थे।
1995 : पाकिस्तान में बाल अपराधियों को कोड़े मारने अथवा उनकी फ़ांसी की सजा पर रोक।
1997 : बैंकॉक में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका एवं थाईलैंड ने ‘बिम्सटेक’ नामक आर्थिक सहयोग समूह का गठन किया।
2004 : अमेरिका के भूतपूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन का निधन।
2005 : ईरान गैस पाइप लाइन योजना पर भारत और पाकिस्तान में सहमति।
2023: ईरान ने सऊदी अरब में अपने राजनयिक मिशन को फिर से खोलने की घोषणा की।
2024: भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने तीसरी बार अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी।

एजेंसी इनपुट के मुताबिक

Know the important events of history on 6 june

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 06, 2025 | 12:47 PM

Topics:  

  • Golden Temple
  • Historical Events
  • Today In History

सम्बंधित ख़बरें

1

30 दिसंबर का इतिहास: ब्रिटेन की कोयला खदानों में गैस पहचानने वाली चिड़िया की सेवाएं समाप्त

2

28 दिसंबर का इतिहास: आम आदमी पार्टी ने बड़ा उलटफेर करते हुए दिल्ली में बनाई सरकार

3

27 December History: यूरोप के दो शहरों पर चरमपंथियों का हमला

4

26 December History: इतिहास की सबसे बड़ी सुनामी का दिन, युद्ध, विज्ञान और विकास की कहानी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.