Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

3 अगस्त का इतिहास : भारत की खोज करने निकला कोलंबस, जानिए महत्वपूर्ण घटनाएं

3 August History- इटली के नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस यूरोप से समुद्र मार्ग से भारत के रास्ते की खोज करने निकले थे, लेकिन कम लोग जानते है कि उन्होंने अपनी यह यात्रा 1492 में तीन अगस्त को की।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Aug 03, 2025 | 01:27 PM

3 अगस्त का इतिहास (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

 

नई दिल्ली: यह तो हम आप सभी जानते हैं कि इटली के नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस यूरोप से समुद्र मार्ग से भारत के रास्ते की खोज करने निकले थे, लेकिन यह बात बहुत कम लोगों को पता है कि उन्होंने अपनी यह यात्रा 1492 में तीन अगस्त के दिन ही शुरू की थी। इसके अलावा दुनिया को बेहतर बनाने के काम में जुटे लोगों के लिए भी आज का दिन महत्वपूर्ण है। दरअसल बाबा आम्टे को 1985 में आज के दिन ही जनसेवा के लिए रमन मैगसायसाय पुरस्कार प्रदान किया गया था।

देश दुनिया के इतिहास में तीन अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

सम्बंधित ख़बरें

क्यों खास है 11 मई का इतिहास? पोखरण परमाणु परीक्षण से 1 अरब आबादी तक

10 मई का इतिहास: आज के दिन बदला था भारत का इतिहास, पानीपत की लड़ाई जीतकर बाबर 10 मई को पहुंचा था आगरा

9 मई का इतिहास: आज ही के दिन मुकम्मल हुआ था मोहब्बत का ताज, जानें महाराणा प्रताप से जुड़ी खास बातें

5 मई का इतिहास : कार्ल मार्क्स का जन्म, संगीत के जादूगर नौशाद ने दुनिया को कहा अलविदा

1108 : लुई षष्ठम फ्रांस का सम्राट बना।
1492 : यूरोपीय देश स्पेन से सभी यहूदियों को बाहर निकाला गया।
1492 : ​इटली का नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस तीन पोत के साथ भारत की खोज के लिए रवाना हुआ।
1678 : राबर्ट लासैले ने अमेरिका में पहले जहाज का निर्माण किया।
1780 : मेहर पोफम के तहत कैप्टन ब्रूस ने ग्वालियर पर कब्जा किया।
1886 : प्रसिद्ध कवि मैथिली शरण गुप्त का जन्म।
1900 : फर्स्ट वन टायर एंड रबर कंपनी की स्थापना।
1914 : पहला समुद्री जहाज पनामा नहर से गुजरा।
1925 : अमेरिका की अंतिम सैन्य टुकड़ी ने निकारागुआ छोड़ा।
1957 : अब्दुल रहमान को मलेशिया का नया नेता चुना गया। उनके नेतृत्व में ब्रिटेन से मलेशिया को आजादी मिली थी।
1960 : पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।
1985 : बाबा आम्टे को जनसेवा के लिए रमन मैगसायसाय पुरस्कार प्रदान किया गया।
2003 : अमेरिका के एंग्लिकन चर्च में एक समलैंगिक को बिशप बनाने का फ़ैसला किया गया। न्यू हैंम्पशायर के जेन रॉबिंसन को एपिस्कोपल चर्च के हाउस ऑफ़ डेपुटीज़ ने भारी बहुमत से बिशप बनाया।
2004 : अमेरिकी अंतरिक्ष यान मैसेंजर बुध ग्रह के लिए रवाना।
2007 : इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुआ रूसी अंतरिक्ष यान प्रोग्रेस एम-61 सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में पहुंचा।
2007 : लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में एक ट्रेन दुर्घटना में 100 लोगों की मृत्यु।
2010: पाकिस्तान के कराची में स्थानीय नेता की हत्या के बाद भड़के दंगों में कम से कम 85 लोगों की मौत हुई।
2014: चीन के युनान में 6.1 तीव्रता का भूकंप आने के बाद 615 लोगों की मौत। हजारों घर तबाह हुए।
2018: पूर्वी अफगानिस्तान में शिया मस्जिद पर हुए आत्मघाती हमले में 29 लोगों की मौत। 80 से अधिक लोग घायल।
2019 – टेक्सास के एल पासो में हुई गोलीबारी में 23 लोगों की मौत 22 से अधिक लोग घायल।

 ये भी पढ़ें-  आज के इतिहास की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

2023: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में वैज्ञानिक सर्वेक्षण करने की अनुमति दी।
2024: प्रसिद्ध भरतनाट्यम कलाकार यामिनी कृष्णमूर्ति का 84 वर्ष की आयु में दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन।

भाषा एजेंसी के अनुसार

Know the important events of history on 3 august

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 03, 2025 | 01:27 PM

Topics:  

  • Baba Amte
  • Historical Events
  • Special Coverage

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.