Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

9 मई का इतिहास: आज ही के दिन मुकम्मल हुआ था मोहब्बत का ताज, जानें महाराणा प्रताप से जुड़ी खास बातें

History of 9 May: ताजमहल के निर्माण और महाराणा प्रताप के जन्म जैसी गौरवशाली घटनाओं का गवाह रहा है 9 मई का दिन। साथ ही कई बड़ी त्रासदियों और राजनीतिक बदलावों का साक्षी भी बना आज का दिन।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: May 09, 2026 | 10:43 AM

ताज महल (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Historical Events Of 9 May: इतिहास में 9 मई का दिन कई मायने में खास है। मुगल बादशाह शाहजहां द्वारा अपनी बेगम मुमताज महल की याद में बनाया गया मोहब्बत का अजीम शाहकार ताजमहल नौ मई के दिन ही बनकर पूरा हुआ था। इसके अलावा 9 मई का दिन एक दुखद घटना का गवाह भी बना जब 1993 में आज ही के दिन दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर के नाम्बिजा क्षेत्र में भूस्खलन से 300 लोगों की मौत हुई।

महाराणा प्रताप और गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती

आज का दिन भारतीय शौर्य के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती का भी है। 1540 में जन्मे महाराणा प्रताप ने सालों तक अकबर की विशाल मुगलिया सेना का डटकर मुकाबला किया और कभी हार नहीं मानी। इसके अलावा, महान समाज सुधारक और विचारक गोपाल कृष्ण गोखले का 9 मई 1866 में जन्म हुआ था, जिन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी।

देश-दुनिया के इतिहास में दर्ज 9 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं

1540 : महाराणा प्रताप का जन्म। उनका नाम देश के महान वीरों में दर्ज है। उन्होंने कई वर्षों तक मुगल शासक अकबर की मुगलिया सेना के खिलाफ जमकर लोहा लिया।

सम्बंधित ख़बरें

8 मई का इतिहास: हिटलर की मौत के बाद खत्म खत्म हुआ यूरोप में द्वितीय विश्व युद्ध, बदला दुनिया का इतिहास

7 मई का इतिहास : गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर का जन्मदिन, साहित्य के युगपुरुष; भारत के पहले नोबेल विजेता की विरासत

6 मई का इतिहास : 26/11 हमले का न्याय, मुंबई हमले में शामिल आतंकवादी अजमल कसाब को मौत की सजा सुनाई गई

5 मई का इतिहास : कार्ल मार्क्स का जन्म, संगीत के जादूगर नौशाद ने दुनिया को कहा अलविदा

1653 : विश्वविख्यात ऐतिहासिक इमारत और दुनिया के अजूबों में शुमार ताजमहल का निर्माण 22 वर्ष के निरंतर परिश्रम के बाद पूरा हुआ।

1689 : अंग्रेज शासक विलियम तृतीय ने फ्रांस के साथ युद्ध की घोषणा की।

1866 : महान नेता, समाज सुधारक एवं विचारक गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म।

1874 : बंबई (अब मुंबई) में पहली बार घोड़े से खींची जाने वाली ट्राम कार शुरू हुई।

1946 : डॉ. राम मनोहर लोहिया की अगुआई में गोवा में पुर्तगाल के शासन के खिलाफ पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ।

1947 : वैश्विक वित्तीय संस्था विश्व बैंक ने अपना पहला ऋण फ्रांस को दिया। दूसरे विश्व युद्ध के बाद पुनर्निर्माण के लिए फ्रांस ने 50 करोड़ डालर का कर्ज मांगा था और 1944 में स्थापित विश्व बैंक ने उसे इससे आधा अर्थात 25 करोड़ डालर का कर्ज दिया।

1955 : पश्चिम जर्मनी नाटो का सदस्य बना और फ्रांस स्थित नाटो मुख्यालय में जर्मनी का ध्वज फहराया गया।

1960 : अमेरिका के खाद्य और औषधि प्रशासन ने पहली गर्भनिरोधक गोली को मंजूरी दी।

यह भी पढ़ें:- 8 मई का इतिहास: हिटलर की मौत के बाद खत्म खत्म हुआ यूरोप में द्वितीय विश्व युद्ध, बदला दुनिया का इतिहास

1986 : पर्वतारोही तेनजिंग नोर्गे का निधन। 29 मई, 1953 को सुबह 11:30 बजे, न्यूजीलैंड के एडमंड हिलेरी और नेपाल के शेरपा तेनजिंग नोर्गे माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने वाले पहले ज्ञात खोजकर्ता बने थे, जो समुद्र तल से 29,035 फुट ऊपर पृथ्वी पर सबसे ऊंचा बिंदु है।

1993 : दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर के नाम्बिजा क्षेत्र में भूस्खलन से तीन सौ लोगों की मौत।

2012 : अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिक विवाह को समर्थन दिया।

2023 : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया।

2024 : पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह में आतंकी हमले में सात मजदूरों की मौत।

2025: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य टकराव के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को शुक्रवार को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया।

2025: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने जम्मू में घुसपैठ की कोशिश कर रहे सात आतंकवादियों को मार गिराया और पाकिस्तान रेंजर्स की एक चौकी को भी नष्ट कर दिया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

History of 9 may taj mahal completion maharana pratap jayanti updates

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 09, 2026 | 10:37 AM

Topics:  

  • Historical Events
  • Indian History
  • Today In History

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.