Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

27 जून का इतिहास : तीन मूर्ति भवन को नेहरू संग्रहालय बनाने का लिया गया निर्णय

आज 27 जून के इतिहास में दिल्ली में स्थित तीन मूर्ति भवन में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का संग्रहालय बनाया जाएगा। उनके निधन के बाद उनकी स्मृति में इसे संग्रहालय में तब्दील कर दिया गया।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Jun 27, 2025 | 11:28 AM

27 जून का इतिहास (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली:  इतिहास में 27 जून का विशेष महत्व है। 1964 में इसी दिन यह निर्णय लिया गया था कि दिल्ली में स्थित तीन मूर्ति भवन में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का संग्रहालय बनाया जाएगा। उनके निधन के बाद उनकी स्मृति में इसे संग्रहालय में तब्दील कर दिया गया। सीढ़ीनुमा गुलाब उद्यान और एक दूरबीन यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। इसी गुलाब उद्यान से नेहरू अपनी शेरवानी पर लगाने के लिए गुलाब का फूल चुना करते थे।

कुछ कमरे, जैसे कि शयन कक्ष, ड्राइंग रूम और अध्ययन कक्ष को उसी तरह संरक्षित किया गया, जैसा कि जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु के समय था। 14 अगस्त 2023 को इस संग्रहालय का नाम बदल कर प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय कर दिया गया। प्रधानमंत्री संग्रहालय तीन मूर्ति परिसर के भीतर नेहरू संग्रहालय का एक उन्नत संस्करण है। अत्याधुनिक तकनीक वाले इस संग्रहालय में, बीते 75 वर्ष में भारत के सभी प्रधानमंत्रियों द्वारा राष्ट्र के विकास में दिए गए योगदान को दर्शाया गया है। मूल नेहरू अनुभाग बना हुआ है, एक नया अनुभाग अन्य प्रधानमंत्रियों को समर्पित है।

देश और दुनिया के इतिहास में 27 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

सम्बंधित ख़बरें

6 जनवरी का इतिहास: इंदिरा गांधी की जान लेने वालों को फांसी, जानिए इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं

नवभारत विशेष: सोमनाथ… अटूट आस्था के 1000 वर्ष, विध्वंस नहीं, पुनर्जागरण की सदियों पुरानी गाथा

5 जनवरी का इतिहास : क्रिकेट का पहला वनडे मैच, परमाणु हमले का गवाह, जानें आज का दिन क्यों है खास

4 जनवरी का इतिहास : आज के दिन लुई ब्रेल और सर आइजक न्यूटन का हुआ था जन्म, जानें इतिहास की घटनाएं

1693 : लंदन में महिलाओं की पहली पत्रिका ‘लेडीज मरकरी’ का प्रकाशन शुरू।
1838 : राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म।
1839 : पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह का निधन। महाराजा रणजीत एक ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने न केवल पंजाब को एक सशक्त सूबे के रूप में एकजुट रखा, बल्कि अपने जीते-जी अंग्रेजों को अपने साम्राज्य के पास भी नहीं फटकने दिया।
1940 : सोवियत संघ की सेना ने रोमानिया पर हमला किया।
1957 : ब्रिटेन की मेडिकल रिसर्च काउंसिल की एक रिपोर्ट में बताया गया कि धूम्रपान की वजह से फेफड़ों का कैंसर हो सकता है।
1967 : लंदन के एनफील्ड में विश्व का पहला एटीएम स्थापित किया गया।
1967 : भारत में निर्मित पहले यात्री विमान एचएस 748 को इंडियन एअरलाइंस को सौंपा गया।
1991 : युगोस्लाविया की सेना ने स्लोवेनिया के स्वतंत्र होने के 48 घंटे के भीतर ही इस छोटे से देश पर हमला कर दिया।
2002 : जी-8 देश परमाणु हथियार नष्ट करने की रूसी योजना पर सहमत हुए।
2003 : अमेरिका में समलैंगिकता पर प्रतिबंध रद्द।
2005 : ब्रिटेन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की वीटो रहित स्थायी सदस्यता का समर्थन किया।
2008 : माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन के चेयरमैन बिल गेट्स ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
2008 : भारत और पाकिस्तान ने ईरानी गैस पाइप लाइन परियोजना को शुरू करने में आ रही बाधाओं को दूर किया।
2008 : वर्ष 1971 की लड़ाई में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की विजय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तत्कालीन थल सेनाध्यक्ष फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का निधन।
2021 : जम्मू में वायुसेना के अड्डे पर आतंकवादियों ने ड्रोन के जरिए विस्फोटक गिराए।
2024 : बोलीविया की राजधानी ला पाज में सेना के एक शीर्ष जनरल के नेतृत्व में सैनिकों ने राष्ट्रपति भवन पर धावा बोल दिया और फिर तुरंत पीछे हट गए। इस पूरे घटनाक्रम को देश में सैन्य तख्तापलट की नाकाम कोशिश के रूप में देखा गया।

एजेंसी इनपुट के मुताबिक

Know the important events of history on 27 june

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 27, 2025 | 11:27 AM

Topics:  

  • Historial Events
  • Indian History
  • Today In History

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.