Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

10 जून का इतिहास: आज के दिन ही भारतीय टीम ने पहली बार लॉर्ड्स मैदान पर टेस्‍ट मैच में हासिल की थी जीत, जानिए इतिहास

आज के इतिहास में भारतीय टीम को पहली बार लॉर्ड्स मैदान पर टेस्‍ट मैच में जीत हासिल हुई। कपिल देव की अगुवाई में भारतीय टीम ने 10 जून 1986 को इंग्‍लैंड को 5 विकेट से हराकर इतिहास रचा था।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Jun 10, 2025 | 12:54 PM

10 जून का इतिहास (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के इतिहास के लिए 10 जून के दिन का खास महत्व है। यही वह दिन है, जब भारतीय टीम को पहली बार लॉर्ड्स मैदान पर टेस्‍ट मैच में जीत हासिल हुई। कपिल देव की अगुवाई में भारतीय टीम ने 10 जून 1986 को इंग्‍लैंड को 5 विकेट से हराकर इतिहास रचा था। भारतीय टीम 1986 में जब इंग्‍लैंड दौरे पर गई थी, तब किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि पहले ही टेस्‍ट मैच में टीम को ऐसी अप्रत्‍याशित जीत मिल जाएगी। इस मैच में इंग्‍लिश टीम ने पहली पारी में 294 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम की पहली पारी 341 में रन पर सिमट गई।

इसके बाद इंग्‍लैंड के बल्‍लेबाज दूसरी पारी में 180 रन पर ही सिमट गए। ऐसे में भारत के पास मैच जीतने का बेहतरीन मौका था और उन्‍होंने दूसरी पारी में 5 विकेट खोकर 136 रन का लक्ष्‍य हासिल कर लिया और इतिहास रच दिया। दस जून 2024 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ‘इसरो’ के आदित्य-एल1 अंतरिक्षयान के दो रिमोट सेंसिंग उपकरणों ने सौर लपटों की तस्वीरें लीं। भारत का पहला सौर मिशन आदित्य-एल1 छह जनवरी 2024 को लैग्रेंजियन बिंदु (एल1) पर पहुंचा। यह अभियान दो सितंबर, 2023 को शुरू हुआ था।

देश-दुनिया के इतिहास में 10 जून की तारीख पर दर्ज प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है-

1246: नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह प्रथम दिल्ली के शासक बने। इससे पहले दिल्ली के सुलतान अलाउद्दीन मसूद शाह को निर्वासित कर दिया गया।
1829: ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के बीच पहली बोट रेस।
1848: न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक शुरू।
1931: नार्वे ने पूर्वी ग्रीनलैंड पर कब्जा किया।
1934: सोवियत संघ और रोमानिया के बीच राजनयिक संबंध दोबारा स्थापित।
1940: इटली ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान फ्रांस और ब्रिटेन के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1946: राजशाही खत्म होने के बाद इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना।
1966: वायु सेना के लड़ाकू विमान मिग का महाराष्ट्र के नासिक जिले से उत्पादन शुरू।
1967: इजराइल ने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव पर युद्ध विराम को स्वीकार करके छह दिन से जारी अरब युद्ध को समाप्त कर दिया। इस दौरान इजराइल ने यहूदियों, ईसाइयों और मुसलमानों के लिए पवित्र माने जाने वाले यरूशलम पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया।
1971: अमेरिका ने चीन के 21 साल के व्यापार प्रतिबंध को खत्म कर दिया।
1972: मुंबई के मडगांव बंदरगाह से पूर्ण वातानुकूलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण।
1986: भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर लॉर्ड्स में पहली टेस्ट जीत दर्ज की।
1999: नाटो ने कोसोवो पर पिछले 79 दिन से की जा रही बमबारी को रोकने का ऐलान किया। क्षेत्र से सर्ब सैनिकों की वापसी शुरू होने पर यह घोषणा की गई।
2002: पाकिस्तान ने विश्व की दूसरी सबसे ऊंची चोटी के-2 का नाम बदलकर ‘शाहगौरी’ कर दिया।
2003: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का मंगलयान रोवर लॉन्च।
2021: कवि, प्रोफेसर एवं फिल्म निर्माता बुद्धदेव दासगुप्ता का निधन।
2023: ‘पार्टीगेट’ रिपोर्ट के बाद ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सांसद पद छोड़ा।
2024: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ‘इसरो’ के आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान ने सौर लपटों की तस्वीरें लीं।

एजेंसी इनपुट के मुताबिक

Know the important events of history on 10 june

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 10, 2025 | 12:54 PM

Topics:  

  • Historical Events
  • Indian Cricket Team
  • Today In History

सम्बंधित ख़बरें

1

IND vs SA: चौथे टी20 से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, अक्षर पटेल इंजरी के कारण सीरीज से हुए बाहर

2

क्या लखनऊ में मौसम बिगाड़ेगा खेल? IND vs SA के अहम मुकाबले पर मंडराया खतरा! जानें वेदर का हाल

3

Year Ender 2025: वो विवादास्पद घटनाएं…जिसने सारी हदें कर दी पार और क्रिकेट को कर दिया शर्मसार

4

15 दिसंबर का इतिहास: सरदार पटेल ने दुनिया को कहा अलविदा, जानें ऐतिहासिक घटनाओं की पूरी लिस्ट

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.