10 अगस्त का इतिहास: आज के दिन ही दुनिया के सामने पहली बार आया स्पाइडरमैन, जानिए महत्वपूर्ण घटनाएं
10 August History: बच्चों का चहेता आभासी चरित्र स्पाइडरमैन पहली बार कॉमिक बुक में नजर आया। इसे बच्चों ने इतना पसंद किया कि बाद में यह कार्टून और फिर फिल्मों के पर्दे पर भी नजर आया।
- Written By: दीपिका पाल
10 अगस्त का इतिहास (सौ.सोशल मीडिया)
नई दिल्ली। साल के आठवें महीने का दसवां दिन कई छोटी बड़ी घटनाओं के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है। इनमें एक दिलचस्प खबर यह है कि बच्चों का चहेता आभासी चरित्र स्पाइडरमैन पहली बार कॉमिक बुक में नजर आया। इसे बच्चों ने इतना पसंद किया कि बाद में यह कार्टून और फिर फिल्मों के पर्दे पर भी नजर आया। गरीबों और मजलूमों का मसीहा स्पाइडरमैन लंबे वक्त तक दुनियाभर में बच्चों का पसंदीदा चरित्र रहा।
मार्वल का स्पाइडर-मैन इस साल 60 साल का हो गया है। दीवारों पर रेंगने वाले इस क्राइम फाइटर को दुनिया के सामने अगस्त 1962 में एंथोलॉजी कॉमिक बुक अमेजिंग फैंटेसी #15 में पहली बार पेश किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
17 मई का इतिहास: जब चार्ली चैपलिन की कब्र खोदकर चुराया गया ताबूत, भारत ने जीते 6 गोल्ड; जानिए अनोखी कहानी
16 मई का इतिहास: अमेरिकी वैज्ञानिक क्लोन की स्टेम सेल रिसर्च में बड़ी कामयाबी, 16 मई को हुआ था पहला ऑस्कर
15 मई का इतिहास: फास्ट फूड की दुनिया बदलने से लेकर ‘धक-धक गर्ल’ के जन्म तक, बेहद खास है आज का दिन
14 मई का इतिहास: भारत ने श्रीलंका के विद्रोही संगठन लिट्टे पर प्रतिबंध लगाया
देश दुनिया के इतिहास में दस अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1809 : इक्वाडोर को स्पेन से आजादी मिली।
1822 : सीरिया में विनाशकारी भूकंप से 20 हजार लोगों की मौत।
1831: कैरेबियाई द्वीप समूह बारबाडोस में चक्रवाती तूफान से डेढ़ हजार लोगों की मौत।
1894 : देश के चौथे राष्ट्रपति वी वी गिरि का जन्म।
1966 : अमेरिका ने अंतरिक्ष में रॉकेट उतारने की लिए उपयुक्त स्थान का चित्र लेने पहला अंतरिक्ष यान भेजा।
1962 : आज ही के दिन बच्चों का चहेता स्पाइडरमैन कॉमिक बुक अमेजिंग फैंटेसी में नजर आया।
1979 : उपग्रह प्रक्षेपण यान एसएलवी-3 प्रक्षेपित।
2000 : पड़ोसी देश श्रीलंका में सिरीमावो भंडारनायके का प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा, आर. विक्रमानयके नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
2000 : आत्मनिर्णय के अधिकार पर जिनेवा में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।
2001 : रूस ने अमेरिकी प्रक्षेपास्त्र प्रणाली को सशर्त समर्थन दिया।
2004 : संयुक्त राष्ट्र और सूडान के बीच दारफुर कार्ययोजना पर हस्ताक्षर।
2006 : तमिल विद्रोहियों पर फ़ौजी कार्रवाई में श्रीलंका में 50 नागरिक मारे गये।
2008 : चेन्नई के एक लैब में एंटी एड्स वैक्सीन का सफल परीक्षण किया गया।
ये भी पढ़ें- आज के इतिहास की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
2022: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा नीत राजग से नाता तोड़ कर प्रदेश में महागठबंधन की सरकार के गठन के तहत मुख्यमंत्री के तौर पर रिकॉर्ड आठवीं बार शपथ ली।
2024: कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
2024: गाजा के एक स्कूल में इजराइली हवाई हमले में कम से कम 80 लोगों की मौत।
भाषा एजेंसी के अनुसार
