Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

31 अगस्त का इतिहास : ब्रिटेन की राजवधू डायना की सड़क दुर्घटना में मौत

History Events of 31 August: इसे वक्त की मार नहीं तो और क्या कहेंगे कि एक समय परिकथा सी लगने वाली ब्रिटेन की राजकुमारी डायना की जिंदगी 31 अगस्त 1997 को एक त्रासदी में बदल गई।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Aug 31, 2025 | 11:41 AM

ब्रिटेन की राजवधू डायना की सड़क दुर्घटना में मौत (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

 

नई दिल्ली: कहते हैं वक्त कभी एक सा नहीं रहता, बदल जाए तो तकदीरें बदल देता है। इसे वक्त की मार नहीं तो और क्या कहेंगे कि एक समय परिकथा सी लगने वाली ब्रिटेन की राजकुमारी डायना की जिंदगी 31 अगस्त 1997 को एक त्रासदी में बदल गई। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पुत्र राजकुमार चार्ल्स (वर्तमान में महाराजा चार्ल्स तृतीय) के साथ डायना स्पेंसर की 1981 में हुई शादी सारी दुनिया के लिए एक बड़ी खबर थी लेकिन 31 अगस्त 1997 को एक कार दुर्घटना में डायना की मौत इससे भी बड़ी खबर बनी जिसने ब्रिटेन के शाही परिवार को झकझोर कर रख दिया।

देश-दुनिया के इतिहास में 31 अगस्त की तारीख में दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:-

सम्बंधित ख़बरें

9 जनवरी का इतिहास : भारत का अभियान दल पहली बार पहुंचा अंटार्कटिका, जानें और भी घटनाएं

प्रवासी भारतीय दिवस: क्यों मनाया जाता है यह खास दिन? जानें महात्मा गांधी से जुड़ा गौरवशाली इतिहास

शाहजहां ने बसाया…संजय ने उजाड़ा, तुर्कमान गेट का ‘खूनी’ इतिहास; जब मलबे के साथ फेंक दी गई थी लाशें

आठ जनवरी का इतिहास: फिल्म निर्देशक बिमल रॉय का निधन, स्टीफन हॉकिंग का जन्म, जानें और भी घटनाएं

1881 : अमेरिका में पहली टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन।
1919 : प्रसिद्ध कवयित्री, उपन्यासकार एवं निबंधकार अमृता प्रीतम का जन्म।
1920 : अमेरिकी शहर डेट्रॉयट में रेडियो पर पहली बार समाचारों का प्रसारण।
1957 : मलेशिया को ब्रिटेन से आजादी मिली।
1962 : कैरेबियाई देश टोबैगो एवं त्रिनिदाद ब्रिटेन से स्वतंत्र हुए।
1968 : भारत के टू-स्टेज राउंडिंग रॉकेट रोहिणी-एमएसवी 1 का सफल प्रक्षेपण।
1991 : उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1993 : रूस ने लिथुआनिया से अपने आखिरी सैनिकों को वापस बुलाया।
1995: पहली बार एमनेस्टी इंटरनेशनल ने चीन में मानवाधिकार की स्थिति पर आपत्ति दर्ज की।
1997 : ब्रिटेन की राजवधू डायना की पेरिस में कार दुर्घटना में मौत।
2005: इराक की राजधानी बगदाद में एक धार्मिक मौके पर फिदायीन हमले के भय से मची भगदड़ में 800 से ज्यादा लोग मारे गये।
2016: ब्राजील की राष्ट्रपति डिल्मा रोजेफ को महाभियोग के बाद पद से हटाया गया। वह ब्राजील की पहली महिला राष्ट्रपति थीं।
2023: भारत के साथ ही फिलीपीन, मलेशिया, वियतनाम और ताइवान ने चीन के नये नक्शे को खारिज किया।

ये भी पढ़ें- आज के इतिहास की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें 

2024: वियतनाम युद्ध के दौरान अमेरिकी सेना द्वारा इस्तेमाल किए गए शक्तिशाली रसायन ‘एजेंट ऑरेंज’ के पीड़ितों की मदद करने वाली वियतनामी चिकित्सक मैगसायसाय पुरस्कार के लिए चुनी गई।

भाषा एजेंसी के द्वारा

Know the important events of history of 31 august

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 31, 2025 | 11:41 AM

Topics:  

  • Historical Events
  • Indian History
  • Today In History

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.