Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

30 जून का इतिहास: कॉमिक्स के पन्नों पर पहली बार नजर आया सुपरमैन, जानिए

इतिहास में 30 जून का दिन बहुत सी घटनाओं के साथ दर्ज है। वर्ष 1938 में 30 जून का ही दिन था, जब बच्चों के सबसे पसंदीदा कार्टून चरित्रों में शुमार सुपरमैन पहली बार कॉमिक्स के पन्नों पर नजर आया था।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Jun 30, 2025 | 12:30 PM

आज का इतिहास (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: देश दुनिया के इतिहास में 30 जून का दिन बहुत सी घटनाओं के साथ दर्ज है। वर्ष 1938 में 30 जून का ही दिन था, जब बच्चों के सबसे पसंदीदा कार्टून चरित्रों में शुमार सुपरमैन पहली बार कॉमिक्स के पन्नों पर नजर आया था। उसके बाद सुपरमैन दुनियाभर के बच्चों का पसंदीदा किरदार बन गया। 30 जून 2023 को वियना में 320 साल पुराने दैनिक समाचार पत्र वीनर जितुंगका मुद्रित संस्करण बंद हो गया। 30 जून को इस अखबार का अंतिम संस्करण प्रकाशित हुआ और इसी के साथ विश्व के सबसे पुराने समाचार पत्रों में से एक इस अखबार का प्रकाशन बंद हो गया।

इस समाचारपत्र के आखिरी संस्करण के पहले पृष्ठ पर लिखा है, ‘‘320 साल, 12 राष्ट्रपति, 10 सम्राट, दो गणराज्य, एक समाचार पत्र।” यह समाचारपत्र सबसे पहले ‘वियनेरिसचेस डायरियम’ नाम से 8 अगस्त, 1703 को प्रकाशित हुआ था। इसका प्रकाशन काव्यात्मक भाषा या भाषणबाजी बिना के लोगों तक शालीन ढंग से समाचार पहुंचाने के लिए किया गया था। वीनर जितुंग का स्वामित्व ऑस्ट्रिया सरकार के पास है, लेकिन संपादकीय रूप से यह स्वतंत्र है। एक ताजा कानून के कारण राजस्व में भारी कमी आने के बाद यह अखबार आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहा था। अखबार का ऑनलाइन संस्करण जारी है।

देश-दुनिया के इतिहास में 30 जून की तारीख पर दर्ज अन्य महत्त्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1855 : बंगाल के भोगनादिघी में सशस्त्र संथालों ने विद्रोह का बिगुल फूंका।
1933 : फासीवाद के खिलाफ एंटवर्प में 50 हजार लोगों ने प्रदर्शन किया।
1934 : जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने अपनी नेशनल सोशलिस्ट पार्टी में विरोधियों का सफाया किया।
1938 : बच्चों का पसंदीदा कार्टून सुपरमैन पहली बार कॉमिक्स में नजर आया।
1947 : भारत के विभाजन की घोषणा के बाद बंगाल और पंजाब के लिए बाउंड्री कमीशन के सदस्यों की घोषणा।
1960: अमेरिका ने क्यूबा से चीनी का आयात बंद करने का फैसला किया। 1962 : रवांडा और बुरूंडी आजाद हुए।
1990 : पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी का विलय।
1997 : हांगकांग से ब्रिटिश हुकूमत खत्म।
2000 : अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने अमेरिका में डिजिटल हस्ताक्षर को कानूनी मान्यता दी।
2005 : स्पेन ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दी।
2012 : मोहम्मद मुर्सी मिस्र के राष्ट्रपति बने।
2021 : इटली के तट के पास प्रवासी नौका के पलटने से सात लोगों की मौत।
2022 : अमेरिका में केतनजी ब्राउन जैक्सन ने उच्चतम न्यायालय की न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली और वह देश की शीर्ष अदालत में पहली अश्वेत महिला न्यायाधीश भी बन गईं।
2023 : वियना में बंद हुआ 320 साल पुराने दैनिक समाचार पत्र वीनर जितुंग का मुद्रित संस्करण बंद हुआ।
2024 : पश्चिमी तुर्किये में एक टैंक में विस्फोट से पांच लोगों की मौत, 63 घायल।

सम्बंधित ख़बरें

9 February History: क्यों खास है 9 फरवरी? जानिए जनगणना का इतिहास

आठ फरवरी का इतिहास : दुनिया के पहले इलेक्ट्रानिक शेयर बाजार नासडैक की शुरुआत

National Opera Day 2026: क्या है ओपेरा और क्यों 8 फरवरी को मनाया जाता है यह दिन? जानें इस कला का रोचक इतिहास

7 February History: जब म्यूजिक बैंड बीटल्स ने पहली बार अमेरिका में रखा कदम

एजेंसी इनपुट के मुताबिक

Know the important events of history of 30 june

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 30, 2025 | 12:30 PM

Topics:  

  • Today In History

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.