Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

27 मई का इतिहास : आज के दिन ही देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का हुआ था निधन, जानिए इतिहास में दर्ज घटनाएं

आज 27 मई का यह दिन कहने को तो साल के बाकी दिनों की तरह एक साधारण सा 24 घंटे का दिन है, लेकिन इस दिन के नाम पर इतिहास की कई बड़ी घटनाएं दर्ज हैं। आज देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन आज ही के दिन हुआ था।

  • By दीपिका पाल
Updated On: May 27, 2025 | 12:30 PM

जवाहर लाल नेहरू (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: इतिहास एक दिन में नहीं बनता, लेकिन किसी एक दिन की बड़ी घटना इतिहास में एक बड़ा मोड़ ले आती है। आज 27 मई का यह दिन कहने को तो साल के बाकी दिनों की तरह एक साधारण सा 24 घंटे का दिन है, लेकिन इस दिन के नाम पर इतिहास की कई बड़ी घटनाएं दर्ज हैं। भारत के इतिहास की बात करें, तो देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन आज ही के दिन हुआ था। इसके अलावा महात्मा गांधी की हत्या का मुकदमा भी आज ही के दिन शुरू हुआ था।

देश और दुनिया के इतिहास में 27 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1703 : सेंट पीटर्सबर्ग की स्थापना। रूस के इतिहास में इस शहर का खास महत्व है और इसे 1917 की रूसी क्रांति के गवाह के तौर पर विशेष पहचान मिली।
1813 : अमेरिका ने फोर्ट जॉर्ज, कनाडा पर कब्जा किया। 1895 : ब्रिटिश आविष्कारक बर्ट एक्रेस ने फिल्म कैमरा/प्रोजेक्टर का पेटेंट कराया।
1908 : मौलाना हकीम नुरूद्दीन अहमदिया मुस्लिम समुदाय के पहले खलीफा बने।
1921 : ब्रिटेन के नियंत्रण के 84 बरस बाद अफगानिस्तान को संप्रभुता मिली।
1927 : चीन के गृह युद्ध में जापानी सेना का दखल।
1941 : जर्मन जंगी जहाज बिस्मार्क को ब्रिटिश नौसेना ने डुबोया।
1948 : महात्मा गांधी की हत्या का मुकदमा शुरू।
1951 : बम्बई (अब मुंबई) में तारापोरवाला मछली घर का उद्घाटन। आज यह मछलियों के एक बड़े संग्रह के तौर पर विख्यात है। यहां देश दुनिया की बहुत सी प्रजातियों की मछलियां और अन्य समुद्री जीव रखे गए हैं।
1957 : कॉपीराइट विधेयक को मंजूरी दी गई। इसे 21 जनवरी 1958 को लागू किया गया।
1964 : आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का निधन।
1977 : पैन एम और केएलएम के दो विमान टकराए, 582 लोगों की मौत।
1980 : दक्षिण कोरियाई पुलिस ने जन आंदोलन को कुचला, 2000 लोगों की मौत।
1991 : ऑस्ट्रिया के बोइंग विमान में धमाका, 223 लोगों की मौत।
1994 : रूसी मूल के उपन्यासकार अलेक्सांद्र सोलज़ेनित्सिन की 20 वर्ष तक अमेरिका में निर्वासित जीवन बिताने के बाद रूस में घर वापसी।
1997 : केवल महिलाओं का पहला दल उत्तरी ध्रुव पर पहुंचा। दल में 20 ब्रिटिश महिलाएं थीं।
2006 : इंडोनेशिया में भीषण भूकंप, 6,600 लोगों की मौत।
2021 : अमेरिका में कैलिफोर्निया के सैन जोस में रेलयार्ड में हुई गोलीबारी में आठ लोगों की मौत।
2024 : अमेरिका के टेक्सास, ओक्लाहोमा और अर्कांसस में तूफान से 18 लोगों की मौत।

एजेंसी इनपुट के मुताबिक

Know the important events of history of 27 may

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 27, 2025 | 12:30 PM

Topics:  

  • Historical Events
  • Jawaharlal Nehru
  • Today In History

सम्बंधित ख़बरें

1

28 दिसंबर का इतिहास: आम आदमी पार्टी ने बड़ा उलटफेर करते हुए दिल्ली में बनाई सरकार

2

27 December History: यूरोप के दो शहरों पर चरमपंथियों का हमला

3

26 December History: इतिहास की सबसे बड़ी सुनामी का दिन, युद्ध, विज्ञान और विकास की कहानी

4

25 December History: आज के दिन हुआ था PM अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म, चार्ली चैपलिन की हुई थी मौत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.