Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

12 फरवरी का इतिहास: महात्मा गांधी से जुड़े दो प्रमुख प्रसंगों का गवाह है आज का दिन, जानिए मतत्वपूर्ण घटनाएं

आज का दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से जुड़े दो प्रमुख प्रसंगाें का गवाह भी है। आज ही के दिन उनकी अस्थियों को देश के विभिन्न भागों में अलग-अलग पवित्र सरोवरों में विसर्जित किया गया था...

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Feb 12, 2025 | 12:46 PM

12 फरवरी का इतिहास (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: इतिहास में 12 फरवरी के दिन बहुत सी घटनाएं दर्ज हैं। आज का दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से जुड़े दो प्रमुख प्रसंगाें का गवाह भी है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 30 जनवरी 1948 को हत्या की गई थी। वहीं उनकी मृत्यु के 13वें दिन 12 फरवरी 1948 को उनकी अस्थियों को देश के विभिन्न भागों में अलग-अलग पवित्र सरोवरों में विसर्जित किया गया था। एक अस्थि कलश को इलाहाबाद में गंगा नदी में प्रवाहित किया गया।

देश-दुनिया के इतिहास में 12 फरवरी की तारीख पर दर्ज विभिन्न घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1742 : महान मराठा दिग्गज नाना फडणवीस का जन्म।

सम्बंधित ख़बरें

1 मई का इतिहास: 8 घंटे काम और मजदूरों का हक, जानें आखिर कैसे शुरू हुआ मजदूर दिवस

30 अप्रैल इतिहास : द्वितीय विश्व युद्ध का निर्णायक मोड़, दुनिया के सबसे बड़े तानाशाह हिटलर की आत्महत्या का दिन

29 अप्रैल का इतिहास: लाल किले की नींव से बकिंघम पैलेस तक, आज का दिन विरासत और गौरव का प्रतीक

28 अप्रैल का इतिहास: बाजीराव प्रथम के निधन से लेकर चेर्नोबिल परमाणु त्रासदी तक, जानें आज की बड़ी घटनाएं

1809 : ब्रिटिश वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन का जन्म।

1809 : अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का जन्म।

1818 : चिली ने स्पेन से आजादी की औपचारिक घोषणा की।

1922 : महात्मा गांधी ने कांग्रेस कार्यकारिणी समिति को असहयोग आंदोलन को समाप्त करने के लिये राजी किया।

1948 : महात्मा गांधी की अस्थियों को इलाहाबाद में गंगा नदी सहित विभिन्न पवित्र स्थलों पर विसर्जित किया गया।

1975 : भारत को चेचक से मुक्त देश घोषित किया गया।

1996 : फलस्तीनी मुक्ति संगठन के नेता यासर अराफात को गाजा में फलस्तीन के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई।

2002 : ईरान के एक विमान के ख़ुर्रमबाद हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 119 लोगों की मौत।

2002 : पाकिस्तान के अधिकारियों ने अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के अपहरण के संदेह में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी अहमद उमर शेख को गिरफ्तार किया।

नवभारत विशेष से संबंधित ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2009 : प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को कैंम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने डी लिट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की।

2013 : उत्तर कोरिया ने तीसरा भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

2024 : केरल के कोच्चि के त्रिपुनिथुरा में एक आवासीय क्षेत्र में संचालित अवैध पटाखा गोदाम में हुए भीषण विस्फोट में दो लोगों की मौत तथा 15 अन्य लोग घायल हो गए।

(एजेंसी)

Know the history of february 12

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 12, 2025 | 12:44 PM

Topics:  

  • Historical Events
  • Mahatma Gandhi
  • Today In History

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.