28 अप्रैल का इतिहास: बाजीराव प्रथम के निधन से लेकर चेर्नोबिल परमाणु त्रासदी तक, जानें आज की बड़ी घटनाएं
History Of 28 April: 28 अप्रैल का दिन इतिहास में पेशवा बाजीराव प्रथम के निधन, चेरनोबिल परमाणु त्रासदी की स्वीकृति और सद्दाम हुसैन के जन्म जैसी कई महत्वपूर्ण व दुखद घटनाओं का साक्षी रहा है।
- Written By: आकाश मसने
चेर्नोबिल परमाणु त्रासदी व बाजीराव प्रथम (डिजाइन फोटो)
Historical Events Of 28 April: इतिहास के पन्ने जब भी 28 अप्रैल पर पलटते हैं, तो मानवीय उपलब्धियों और भीषण त्रासदियों का एक मिला-जुला अहसास होता है। यह वही तारीख है जिसने एक तरफ मराठा साम्राज्य के महान योद्धा को खोया, तो दूसरी तरफ दुनिया को परमाणु विकिरण के सबसे भयानक खतरे से रूबरू कराया।
मराठा शौर्य और ऐतिहासिक क्षति
आज ही के दिन 1740 में महान मराठा शासक पेशवा बाजीराव प्रथम का निधन हुआ था। उन्हें उनके अजेय सैन्य कौशल और ‘मराठा साम्राज्य के विस्तारक’ के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने अपने जीवनकाल में एक भी युद्ध नहीं हारा था।
विश्व इतिहास की बड़ी त्रासदियां
28 अप्रैल का दिन दो बड़ी औद्योगिक और परमाणु आपदाओं के लिए भी जाना जाता है। 1914 में अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया में एक कोयला खदान हादसे ने 181 लोगों की जान ले ली थी। वहीं, 1986 में इस तारीख को सोवियत संघ ने आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया कि दो दिन पहले यूक्रेन के चेरनोबिल में भीषण परमाणु रिसाव हुआ है। इस घटना ने परमाणु ऊर्जा की सुरक्षा पर वैश्विक बहस छेड़ दी थी।
सम्बंधित ख़बरें
27 अप्रैल का इतिहास : मुगल सल्तनत से जुड़ी, तीन बड़ी घटनाओं का दिन जानिए पूरा इतिहास
26 अप्रैल का इतिहास : अमेरिका का पहला अंतरिक्ष यान चंद्रमा की सतह पर उतरा
24 अप्रैल का इतिहास: जब मैदान पर गूंजा सचिन-सचिन! उसी दिन खामोश हुई थी दिनकर की कलम
राजस्थान का वो रहस्यमयी मंदिर जहां भगवान के चरण छूकर दिशा बदल लेती है चंबल नदी! इतिहास जानकर हो जाएंगे हैरान
देश-दुनिया के इतिहास में 28 अप्रैल की तारीख पर दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं:-
1740 : मराठा शासक पेशवा बाजीराव प्रथम का निधन।
1910 : इंग्लैंड में क्लोड ग्राहम व्हाइट नाम के पायलट ने पहली बार रात में विमान उड़ाया।
1914 : अमेरिका में वेस्ट वर्जीनिया के एस्सेल्स इलाके में एक कोयला खदान हादसे में 181 लोगों की मौत।
1932 : इंसानों के लिए पीत ज्वर का टीका विकसित करने की घोषणा।
1935 : रूस की राजधानी मॉस्को में भूमिगत मेट्रो ट्रेन की शुरुआत।
1937 : इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन का जन्म। एक शासक के तौर पर उनका जीवन जितना राजसी और भव्य रहा, उनके जीवन का अंतिम समय और उनकी मौत उतनी ही दुखद और त्रासद रही।
1943 : नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी से जापान की अपनी यात्रा के दौरान मेडागास्कर के निकट एक जर्मन पनडुब्बी से जापानी पनडुब्बी में सवार हुए।
1945 : इटली के तानाशाह बेनितो मुसोलिनी, उनकी प्रेमिका क्लारा पेटाची और उसके सहयोगियों की हत्या। 1964 : जापान आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) में शामिल हुआ।
1986 : सोवियत संघ ने हादसे के दो दिन बाद स्वीकार किया कि 25 अप्रैल को यूक्रेन के चेरनोबिल में परमाणु रिसाव हुआ।
1995 : दक्षिण कोरिया में मेट्रो में गैस विस्फोट होने से 103 लोगों की मौत।
1996 : आस्ट्रेलिया के बंदूकधारी मार्टिन ब्रायंट ने तस्मानिया के पोर्ट आर्थर इलाके में गोलियां बरसाकर 35 लोगों की जान ले ली। इसे उस समय देश के इतिहास में गोलीबारी की भीषणतम घटना बताया गया, जिसके बाद शस्त्र नियमों को कड़ा किया गया।
2001 : अमेरिकी कारोबारी डेनिस टीटो पहले अंतरिक्ष पर्यटक बने। उन्होंने छह दिन की अंतरिक्ष यात्रा के लिए करीब दो करोड़ डॉलर की रकम अदा की।
2003 : एप्पल ने आईटयून्स स्टोर की शुरूआत की, जिससे उपभोक्ता इंटरनेट से संगीत सीधे अपने फोन पर डाउनलोड कर सकते थे।
2007 : श्रीलंका को हराकर ऑस्ट्रेलिया चौथी बार विश्व क्रिकेट चैंपियन बना।
यह भी पढ़ें:- 27 अप्रैल का इतिहास : मुगल सल्तनत से जुड़ी, तीन बड़ी घटनाओं का दिन जानिए पूरा इतिहास
2008 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने पीएसएलवी-सी9 के प्रक्षेपण के साथ एक नया इतिहास रचा।
2018 : अनौपचारिक शिखर वार्ता के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बातचीत का आखिरी दौर शुरू किया।
2020 : देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 937 तक पहुंची। संक्रमितों की तादाद 29,974 के पार।
2024 : पाकिस्तान के विदेश मंत्री इसहाक डार को उपप्रधानमंत्री नियुक्त किया गया।
2025 : भारत-फ्रांस ने 26 राफेल विमानों की खरीद के लिये अंतरसरकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
