Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज का इतिहास: मॉस्को की तबाही और उरी अटैक का गवाह है 18 सितंबर

साल के नौवें महीने का 18वां दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 1812 में इसी दिन मॉस्को में आग लगने से शहर का एक बड़ा हिस्सा तबाह हो गया था और करीब 12 हजार लोगों की मौत हुई थी।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Sep 18, 2024 | 01:50 PM

(डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: साल के नौवें महीने का 18वां दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 1812 में इसी दिन मॉस्को में आग लगने से शहर का एक बड़ा हिस्सा तबाह हो गया था और करीब 12 हजार लोगों की मौत हुई थी। वहीं, 18 सितंबर 2016 को जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास स्थित भारतीय थलसेना के स्थानीय मुख्यालय पर आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें कई जवान शहीद हो गए थे।

देश दुनिया के इतिहास में 18 सितंबर की तारीख में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1180 : फिलिप अगस्टस फ्रांस के राजा बने।

सम्बंधित ख़बरें

एक आदेश और पूरा इलाका ऑफलाइन! सरकार मिनटों में इंटरनेट कैसे बंद कर देती है?

आज का राशिफल 11 जनवरी 2026: रविवार को कैसा रहेगा आपका दिन? जानें सभी 12 राशियों का हाल

98वें ऑस्कर में बेस्ट पिक्चर के लिए क्वालिफाई हुई ‘कांतारा’, ऋषभ शेट्टी को विवेक ओबेरॉय ने दी बधाई

‘विनाशकारी युद्ध’ की तैयारी में ईरान! खामेनेई ने IRGC को सौंपी कमान, अंडरग्राउंड ‘मिसाइल सिटी’ एक्टिव

1615 : थामस रोए इंग्लैंड के सम्राट जेम्स प्रथम के प्रतिनिधि के तौर पर मुगल बादशाह जहांगीर से मुलाकात करने सूरत पहुंचे।

1803 : अंग्रेजों ने पुरी पर कब्जा किया।

यह भी पढ़ें- 17 सितंबर का इतिहास, जानिए पीएम मोदी के जन्मदिन के अलावा और क्या है खास?

1810 : चिली ने स्पेन से अलग होने की घोषणा की।

1812 : मास्को में आग लगने से शहर का बड़ा हिस्सा तबाह, 12 हजार लोगों की मौत।

1851 : ‘न्यूयार्क टाइम्स’ अखबार का प्रकाशन शुरू।

1919 : हॉलैंड में महिलाओं को वोट देने का अधिकार मिला।

1926 : अमेरिका के मियामी में चक्रवाती तूफान, ढाई सौ से ज्यादा की मौत।

1961 : तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

1967 : नगालैंड ने अंग्रेजी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया।

1986 : महिला विमान चालकों ने पहली बार बम्बई से गोवा के बीच जेट विमान उड़ाया।

1988 : बर्मा का संविधान रद्द किया गया।

यह भी पढ़ें- आज ही के दिन हुआ था भारत रत्न एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी का जन्म, जानें 16 सितंबर का इतिहास

2003 : अगरतला और ढाका के बीच पहली बस सेवा शुरू।

2016 : जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास स्थित भारतीय सेना के स्थानीय मुख्यालय पर आतंकवादी हमला हुआ, जिसमें कई जवान शहीद हो गए थे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Know the history and historical events of 18 september

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 18, 2024 | 01:50 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.