-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Bharat Ratna M S Subbulakshmi Was Born On This Day Know The History Of 16 September
आज ही के दिन हुआ था भारत रत्न एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी का जन्म, जानें 16 सितंबर का इतिहास
- Written By: मृणाल पाठक
भारत रत्न से सम्मानित एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी को संगीत जगत की अप्रतिम प्रतिभा और अविवादित सुर साम्राज्ञी के तौर पर जाना जाता है। इतिहास में 16 सितंबर की तारीख संगीत की इस महान साधिका के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है।

(डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: भारत रत्न से सम्मानित एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी को संगीत जगत की अप्रतिम प्रतिभा और अविवादित सुर साम्राज्ञी के तौर पर जाना जाता है। इतिहास में 16 सितंबर की तारीख संगीत की इस महान साधिका के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। तमिलनाडु के मदुरै शहर में 16 सितंबर, 1916 को जन्मी सुब्बुलक्ष्मी ने पांच साल की उम्र में संगीत की शिक्षा ग्रहण करनी शुरू की थी। उन्होंने देश की बहुत सी भाषाओं में गीत गाए।
यह उनकी कला साधना का ही प्रभाव था कि लता मंगेशकर ने उन्हें ‘तपस्विनी’ कहा, उस्ताद बड़े गुलाम अली खां ने उन्हें ‘सुस्वरलक्ष्मी’ का नाम दिया, किशोरी अमोनकर उन्हें ‘आठवां सुर’ कहती थीं, जो संगीत के सात सुरों से ऊंचा है। उन्हें कला क्षेत्र में योगदान के लिए 1954 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। 1998 में भारत सरकार ने उन्हें भारत रत्न से अलंकृत करके उनकी कला को शीर्ष नागरिक सम्मान से नवाजा
देश-दुनिया के इतिहास में 16 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:-
सम्बंधित ख़बरें
21 जुलाई का इतिहास: प्रतिभा पाटिल के रूप में देश को मिलीं पहली महिला राष्ट्रपति
20 जुलाई का इतिहास : जब नील आर्मस्ट्रांग ने पहली बार चंद्रमा पर रखा कदम
19 जुलाई का इतिहास : आज ही के दिन बदली थी भारत की बैंकिंग व्यवस्था, 14 बैंक हुए थे सरकारी
18 जुलाई का इतिहास: जब भारत की आजादी पर लगी ब्रिटिश संसद की अंतिम मुहर
1630 : मैसाच्युसेट्स के इलाके शॉमट का नाम बदलकर बोस्टन किया गया, जो अब अमेरिका का प्रमुख शहर है।
1795 : ब्रिटेन ने दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन पर कब्जा किया।
1821 : मेक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।
यह भी पढ़ें- आज ही के दिन हुआ था दूरदर्शन का आगमन, छोटे से डिब्बे में समाया सारा जहां, जानें 15 सितंबर का इतिहास
1848 : फ्रांस ने अपने सभी उपनिवेशों में दास प्रथा को समाप्त किया।
1861 : ब्रिटेन के डाकघर ने बचत बैंक खातों की सुविधा शुरू की।
1906 : नार्वे के रोएल्ड एमंडसन ने चुंबकीय दक्षिणी ध्रुव की खोज की।
1916 : भारत रत्न शास्त्रीय गायिका एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी का जन्म।
1967 : सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख में परमाणु परीक्षण किया।
1978 : जनरल जिया उल हक पाकिस्तान के राष्ट्रपति निर्वाचित।
1986 : दक्षिण अफ्रीका की एक सोने की खदान में फंस जाने से 177 लोग मारे गए।
2009 : दुनियाभर में भारत को एक उत्कृष्ट पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने वाले ‘अतुल्य भारत अभियान’ को ब्रिटिश सरकार ने पुरस्कृत किया।
2020 : विदुषी, लेखिका और कलाविद डॉ. कपिला वात्स्यायन का निधन।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Bharat ratna m s subbulakshmi was born on this day know the history of 16 september
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
2026 की मोस्ट अवेटेड एक्ट्रेसेज़, रकुल प्रीत से रश्मिका तक हर किरदार करेगा सरप्राइज
Jul 22, 2026 | 09:27 AMराम मंदिर चंदा चोरी पर हाईकोर्ट का प्रहार, ‘भ्रष्टाचारियों को मिले फांसी की सजा’, समाज की चुप्पी पर उठाए सवाल
Jul 22, 2026 | 09:26 AMधर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें, 5 बार CM रहे दिग्गज नेता ने बोला धावा; किसने बढ़ाई शिक्षा मंत्री की टेंशन?
Jul 22, 2026 | 09:24 AMबूथ कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री तक, देवेंद्र फडणवीस का वह सफर जो हर किसी के लिए प्रेरणा है
Jul 22, 2026 | 09:22 AMमोहन सरकार का पहला अनुपूरक बजट पेश, 7,765.76 करोड़ रुपये का प्रावधान, आज होगी विधानसभा में चर्चा
Jul 22, 2026 | 09:18 AMAbraham Accords: ट्रंप का बड़ा दावा, ऐतिहासिक अब्राहम अकॉर्ड्स में जल्द शामिल हो सकता है लेबनान
Jul 22, 2026 | 09:18 AMप्रदर्शन में क्यों नहीं दिखे शशि थरूर? कयासों के बीच घायलों से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता, सरकार को चेताया
Jul 22, 2026 | 09:16 AMवीडियो गैलरी

Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM














