- Hindi News »
- Special Coverage »
- Know Important Events In The History Of November 5
5 नवंबर का इतिहास: आज का दिन भारत के ऐतिहासिक मंगल अभियान के रूप में दर्ज, जानें और भी घटनाएं
Indian Red Cross Society: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपना पहला मंगल ग्रह परिक्रमा मिशन (Mars Orbiter Mission - MOM), जिसे मंगलयान कहा जाता है, सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में रवाना किया।
- Written By: दीपिका पाल

5 नवंबर का इतिहास (सौ. सोशल मीडिया)
नवभारत डिजिटल डेस्क: आज 5 नवंबर की तारीख भारत के अंतरिक्ष विज्ञान के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। 05 नवंबर 2013 को भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान में एक नई ऊंचाई हासिल की, जब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपना पहला मंगल ग्रह परिक्रमा मिशन (Mars Orbiter Mission – MOM), जिसे मंगलयान कहा जाता है, सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में रवाना किया। इस मिशन को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पीएसएलवी–C25 रॉकेट के माध्यम से प्रक्षेपित किया गया। इसी के साथ भारत ने अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में एक नया अध्याय लिखा।
इस कामयाबी की सबसे खास बात यह रही कि भारत मंगल की कक्षा में पहुंचने वाला पहला एशियाई देश बना और साथ ही पहले ही प्रयास में सफलता हासिल करने वाला दुनिया का पहला देश भी बना। करीब ₹450 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह मिशन दुनिया का सबसे किफायती अंतरग्रहीय अभियान साबित हुआ।
भारत से पहले केवल अमेरिका, रूस और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ही मंगल की कक्षा में सफलतापूर्वक यान भेज पाए थे। लगभग दस महीने की लंबी यात्रा के बाद, मंगलयान 24 सितंबर 2014 को मंगल की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश कर गया। यह मिशन न केवल इसरो की तकनीकी दक्षता का प्रतीक बना, बल्कि भारत को वैश्विक अंतरिक्ष समुदाय में एक नई पहचान और प्रतिष्ठा भी दिलाई।
सम्बंधित ख़बरें
World Rat Day: आखिर कैसे पूरी दुनिया पर छा गए ये छोटे जीव, वर्ल्ड रैट डे पर जानें चूहों से जुड़ी दिलचस्प बातें
4 अप्रैल का इतिहास : रानी लक्ष्मी बाई को अंग्रेजों से लोहा लेने के बाद मुश्किल हालात में झांसी छोड़नी पड़ी
3 April History: आज ही के दिन हुआ था पहला मोबाइल कॉल और ‘सैम बहादुर’ का जन्म, जानें 3 अप्रैल का पूरा इतिहास
Good Friday: क्यों आज के दिन दुनिया भर में नहीं मनाया जाता कोई जश्न, जानें इसके पीछे की चौंकाने वाला राज
आज की तारीख में देश-विदेश की महत्वपूर्ण घटनाओं का ब्यौरा
1556 – पानीपत के दूसरे युद्ध में मुग़ल शासक अकबर ने हेमू को हराया।
1605 – गाइ फॉक्स और उनके साथियों ने ब्रिटिश संसद को उड़ाने का प्रयास किया, जिसे गनपाउडर प्लॉट के नाम से जाना जाता है। इस घटना की याद में हर साल 5 नवंबर को गाइ फॉक्स दिवस मनाया जाता है।
1630 – स्पेन और इंग्लैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर।
1639 – मैसाच्युसेट्स में पहले डाकघर की स्थापना।
1678 – जर्मनी की विशेष सेना ब्रैंडनबर्गर्स ने स्वीडन में ग्रीफ्सवाल्ड शहर पर क़ब्ज़ा जमाया।
1725 – स्पेन और आस्ट्रिया ने गुप्त समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1811 – स्पेन के खिलाफ मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर का प्रथम स्वतंत्रता संघर्ष।
1854 – क्रीमिया के युद्ध में ब्रिटिश और फ्रांस की संयुक्त सेना ने इकेरमान में रूसी सेना को पराजित किया।
1872 – उल्येसेस एस ग्रांट अमेरिका के दूसरी बार राष्ट्रपति निर्वाचित।
1914 – इंग्लैंड एवं फ्रांस द्वारा तुर्की के विरुद्ध युद्ध की घोषणा।
1920 – ‘इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी‘ की स्थापना।
1930 – अमेरिका के महान् साहित्यकार सिन्क्लेयर लेविस को उनकी कृति ‘बाबित्त’ के लिये साहित्य का नोबल पुरस्कार मिला।
1951 – नावेदा परमाणु परीक्षण केंद्र में अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया।
1961 – भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने न्यूयार्क की यात्रा की।
1976 – सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1985 – 24 वर्ष तक शासन करने के बाद तंजानिया के राष्ट्रपति जूलियस न्येरेरे द्वारा पदत्याग।
1989 – मीरा साहिब फातिमा बीबी भारत के सर्वोच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश बनीं।
1995 – इजराइल के प्रधानमंत्री यित्जाक रॉबिन की गोली मारकर नृशंस हत्या।
2001 – भारत तथा रूस ने अफगान सरकार में तालिबान की भागीदारी नामंजूर की।
2002 – ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खुमैनी ने जेल में बंद देश के शीर्ष असंतुष्ट नेता अब्दुल्ला नूरी को आम माफी दी।
2004 – गाजा पट्टी और पश्चिमी तट की चार बस्तियों को खाली करने संबंधी प्रधानमंत्री एरियल शैरोन की योजना को इजराइली संसद ने मंजूरी दी।
2006 – इराक के उच्चाधिकार न्यायाधिकरण ने देश के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को मानवता के खिलाफ अपराध का दोषी पाते हुए फांसी की सजा सुनाई।
2007 – चीन का पहला अंतरिक्ष यान चेंज-1 चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा।
2012 – सीरिया में आत्मघाती बम विस्फोट में 50 सैनिक मरे।
ये भी पढ़ें– नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें
2013- भारत ने अपना पहला मंगलयान मिशन (मंगलयान) लॉन्च किया। यह भारत का पहला अंतरग्रहीय मिशन था और इसी के साथ भारत ऐसा करने वाला पहला देश बना जो अपने पहले ही प्रयास में मंगल पर पहुंचा।
2022 – श्याम सरन नेगी – हिमाचल प्रदेश के एक शिक्षक थे, जो देश के पहले मतदाता के रूप में जाने जाते थे।
2024 – शारदा सिन्हा – बिहार की मशहूर गायिका।
Know important events in the history of november 5
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














