13 अक्टूबर का इतिहास : किशोर कुमार पुण्यतिथि, आवाज का जादू; जिसने हर गीत को बनाया यादगार

Kishore Kumar Biography: 13 अक्टूबर को किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर याद करें उस महान कलाकार को, जिसने अपनी सुरीली आवाज, बहुमुखी प्रतिभा से भारतीय सिनेमा को अनगिनत यादगार गीत और फिल्में दीं।
Kishore Kumar Death Anniversary
किशोर कुमार पुण्यतिथिफोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • किशोर कुमार की पुण्यतिथि 13 अक्टूबर को, हिंदी सिनेमा के बहुमुखी कलाकार को किया जाता है याद।

  • गायक, अभिनेता, निर्माता, निर्देशक, पटकथा लेखक और संगीतकार के रूप में बनाई खास पहचान।

  • दर्द भरे गीतों से लेकर रोमांटिक नगमों तक, हर अंदाज में अपनी आवाज से श्रोताओं का दिल जीता।

  • हास्य अभिनय में बेजोड़ रहे किशोर कुमार, हिंदी के अलावा कई अन्य भाषाओं में भी गाए यादगार गीत।

Kishore Kumar Death Anniversary: रुपहले पर्दे पर चमकने वाले सितारों की बात करें, तो इनमें किशोर कुमार की पहचान सबसे चमकदार सितारों में से एक के तौर पर होती है। शानदार अभिनेता, सुरीले गायक, उम्दा निर्माता-निर्देशक, कुशल पटकथा लेखक और बेहतरीन संगीतकार के तौर पर किशोर को एक संपूर्ण कलाकार कहा जा सकता है।

चाहे दर्द भरे गीत हों या रूमानियत से भरे प्रेमगीत, हुल्लड़ वाले जोशीले नगमे हों या संजीदा गाने, उनकी आवाज ने हर तरह के गीतों को यादगार बना दिया। उन्होंने हिंदी के अलावा और भी बहुत सी भाषाओं में गीत गाए। उनके अभिनय और निर्देशन को भी काफी सराहना मिली। हास्य अभिनय में किशोर कुमार अनूठे और बेजोड़ थे। इस महान कलाकार ने 13 अक्टूबर 1987 को इस दुनिया को अलविदा कहा था।

देश-दुनिया के इतिहास में 13 अक्टूबर की तारीख में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1792 : व्हाइट हाउस की नींव रखी गई। निर्माण पूरा होने के बाद यह इमारत एक नवंबर 1800 से अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास है।

1911 : स्वामी विवेकानंद की शिष्या मार्गेरेट एलिजाबेथ नोबेल का मात्र 43 वर्ष की आयु में निधन। उन्हें उनके गुरु ने सिस्टर निवेदिता का नाम दिया था। उन्होंने भारत में स्वामी विवेकानंद के विचारों के प्रसार के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था।

1943 : इटली ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1976 : बोलिविया के दक्षिण में एक 'बोइंग 707' के दुर्घटनाग्रस्त होकर रिहाइशी इलाके में गिरने से कई लोगों की मौत।

Kishore Kumar Death Anniversary
4 जुलाई का इतिहास: हिग्स बोसॉन से स्वामी विवेकानंद तक, जानिए ये प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

1987: रुपहले पर्दे के सबसे चमकदार सितारों में शुमार किशोर कुमार का निधन।

1999 : अटल बिहारी वाजपेयी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने।

2010 : चिली के अटाकामा रेगिस्तान में धंसी खान में फंसे 69 श्रमिकों को काफी मशक्कत के बाद सकुशल बाहर निकाला गया।

2013 : मध्यप्रदेश के दतिया जिले में एक पुल पर भगदड़ मचने से 109 लोगों की मौत।

Kishore Kumar Death Anniversary
खान यूनिस में इजराइल का बड़ा एक्शन, हमास का फाइनेंस चीफ मारा गया, इजराइली पीएम और रक्षा मंत्री ने की पुष्टि

2016 : अमेरिका के गायक एवं गीतकर बॉब डिलन को साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया।

2022: सीरिया में सैन्य बस में बम विस्फोट के बाद 18 सैनिकों की मौत हुई जबकि 27 अन्य घायल हुए।

2025: हमास ने सभी जीवित बंधकों को मुक्त किया, इजराइल ने गाजा समझौते के तहत कैदियों को रिहा किया।

(इजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com