

Higgs Boson Discovery Day: 4 जुलाई का दिन इतिहास, विज्ञान और आध्यात्मिक जगत की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी दिन वर्ष 2012 में विज्ञान की दुनिया में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई, जब जिनेवा स्थित यूरोपियन ऑर्गेनाइजेशन फॉर न्यूक्लियर रिसर्च (CERN) के वैज्ञानिकों ने लंबे समय से खोजे जा रहे हिग्स बोसॉन (गॉड पार्टिकल) के ठोस प्रमाण मिलने की घोषणा की। इस खोज को आधुनिक भौतिकी की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक माना जाता है।
देश-विदेश में भारत का परचम लहराने वाले स्वामी विवेकानंद का निधन वर्ष 1902 में आज ही के दिन हुआ था। उन्होंने भारतीय दर्शन और चिंतन की समृद्ध परंपरा को विश्व स्तर पर रेखांकित करके उसे सम्मान दिलाया। इतिहास में चार जुलाई की तारीख में दर्ज कुछ और घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1776: अमेरिकी कांग्रेस ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1810: फ्रांसीसी सेनाओं ने एम्सटर्डम पर कब्जा किया।
1827: न्यूयार्क से दास प्रथा खत्म करने की घोषणा हुई।
1897: आंध प्रदेश के महान स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू का जन्म।
1902: भारतीय मनीषी स्वामी विवेकानंद का निधन।
1946: फिलीपीन को अमेरिका से स्वतंत्रता मिली।
1963: तिरंगा का डिजाइन बनाने वाले स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया का निधन।
1997: नासा का पाथफाइंडर स्पेस प्रोब मंगल की सतह पर उतरा।
2012: सर्न के वैज्ञानिकों ने बताया कि उन्होंने नए कण 'हिग्स बोसॉन' की खोज कर ली है।
2022: पृथ्वी की कक्षा में चक्कर लगा रहा माइक्रोवेव ओवन के आकार वाला नासा का एक उपग्रह सफलतापूर्वक कक्षा से अलग हुआ।
2023: रूस का मिग-31 लड़ाकू विमान प्रशांत महासागर के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त।
2025: गाजा में इजराइली हमले में 35 लोग मारे गए।
(एजेंसी इनपुट के साथ)