- Hindi News »
- Special Coverage »
- June 17 The Statue Of Liberty A Gift From France Was Handed Over To America On This Day In 1855
17 जून: फ्रांस से तोहफे में मिले ‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी’ को 1855 में आज ही के दिन अमेरिका को सौंपा गया था
- Written By: काजल चोपड़े

नयी दिल्ली: हर देश में कोई न कोई ऐसा स्थान, स्मारक, पर्यटन स्थल या भवन होता है, जो उसकी पहचान होता है। ताजमहल को भारत की पहचान के तौर पर देखा जा सकता है, तो ‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी’ को अमेरिका की पहचान कहा जा सकता है। आज की पीढ़ी के लिए यह तथ्य रोचक हो सकता है कि ‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी’ अमेरिका को फ्रांस की तरफ से तोहफे में मिला था और इस विशाल मूर्ति को 17 जून के ही दिन अमेरिका को सौंपा गया था।
चार जुलाई 1776 को अमेरिका की स्वतंत्रता की स्मृति में फ्रांसीसियों द्वारा उपहार स्वरूप दिए गए ‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी’ का निर्माण फ्रांस और अमेरिका दोनों के संयुक्त प्रयासों से किया गया था। दोनों देशों की सरकारों के बीच हुए एक समझौते के तहत अमेरिकी लोगों ने इस मूर्ति का खाका बनाया, जबकि फ्रांसीसी लोगों ने मूर्ति को आकार और स्वरूप दिया। तांबे की यह शानदार मूर्ति अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मैनहट्टन में ‘लिबर्टी द्वीप’ पर स्थापित की गई। देश-दुनिया के इतिहास में 17 जून की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1756 : नवाब सिराजुद्दौला ने 50 हजार सैनिकों के साथ कलकत्ता (अब कोलकाता) पर आक्रमण किया।
सम्बंधित ख़बरें
जिनेवा या इस्लामाबाद… गुरुवार को फिर आमने-सामने होंगे US और ईरान, अमेरिकी अधिकारी का बड़ा दावा!
Oval Office में ट्रंप ने लंच डिलीवरी से किया ‘No Tax on Tips’ का ऐतिहासिक प्रमोशन
ट्रंप को तगड़ा झटका! होर्मुज संकट पर ब्रिटेन-फ्रांस ने बुलाई 40 देशों की समिट, अमेरिका को किया अलग
Islamabad में 21 घंटे की शांति वार्ता विफल, ईरान ने अमेरिका के लीबिया मॉडल को मानने से किया इनकार
1799 : नेपोलियन बोनापार्ट ने इटली को अपने साम्राज्य में शामिल किया।
1855 : ‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी’ को न्यूयॉर्क के बंदरगाह लाया गया।
1917 : महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम में हृदय कुंज को अपना आवास बनाया।
1938 : जापान ने चीन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1944 : जर्मनी ने द्वितीय विश्वयुद्ध में समर्पण किया।
1974 : ब्रिटेन की संसद में बम विस्फोट, 11 लोग घायल।
1980 : अमेरिका ने अपनी 160 परमाणु मिसाइल को ब्रिटेन में रखने का ऐलान किया, ताकि किसी भी संकट की स्थिति में इनका इस्तेमाल किया जा सके।
2002 : कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को दोबारा खोला गया।
2004 : मंगल पर पृथ्वी की चट्टानों से मिलते-जुलते पत्थर मिले।
2004 : बगदाद में सेना के भर्ती केंद्र पर विस्फोट में 42 लोगों की मौत।
2008 : देश में विकसित हल्के लड़ाकू विमान ‘तेजस’ का बेंगलुरु में सफलतापूर्वक परीक्षण।
2008 : रूस ने अपने विनाशकारी रासायनिक हथियारों का जखीरा 2012 तक नष्ट करने की दिशा में कदम बढ़ाया।
2008 : कनाडा सरकार ने ‘तमिल वर्ल्ड मूवमेंट’ संगठन को आतंकवादी समूहों की सूची में शामिल किया।(एजेंसी)
June 17 the statue of liberty a gift from france was handed over to america on this day in 1855
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
संसद का महासत्र: नारी शक्ति वंदन अधिनियम में बड़े बदलाव की तैयारी, शिंदे ने बताया- लोकतंत्र का स्वर्णिम अध्याय!
Apr 15, 2026 | 07:03 AMगोंदिया में अन्नाभाऊ साठेनगर में गृहप्रवेश कार्यक्रम, जिप सीईओ ने शिक्षा और योजनाओं से जुड़ने का दिया संदेश
Apr 15, 2026 | 07:03 AMनवभारत निशानेबाज: ट्रंप ने किया पोप का अपमान, खुद को बताया ईसा जैसा महान
Apr 15, 2026 | 06:55 AMMaharashtra Heatwave Alert: दोपहर 12 से 4 बजे तक काम पर पाबंदी, महाराष्ट्र सरकार ने की नई SOP जारी
Apr 15, 2026 | 06:54 AMमहाराष्ट्र सरकार का बड़ा फरमान: 1 मई से मराठी नहीं तो ‘लाइसेंस’ नहीं! टैक्सी-रिक्शा चालकों के लिए बदला गया नियम
Apr 15, 2026 | 06:49 AMवजन घटाने से लेकर ग्लोइंग स्किन तक; गर्मियों में पीना शुरू कर दें यह एक ड्रिंक, 7 दिनों में दिखेगा फर्क!
Apr 15, 2026 | 06:45 AMचंद्रपुर बांबेझरी और कुसुंबी गांवों के किसानों के जमीन विवाद पर पालकमंत्री का आश्वासन, समाधान के लिए प्रशासन
Apr 15, 2026 | 06:43 AMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM














