Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज ही के दिन हुआ था भारत की पहली शिक्षिका का जन्म, जानें 3 जनवरी का इतिहास

इस दिन भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का जन्म हुआ था। 3 जनवरी 1831 को जन्मी सावित्रीबाई फुले भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान विद्यालय की संस्थापक थीं।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Jan 03, 2025 | 12:36 PM

सावित्रीबाई फुले (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: ‘ग्रेगोरियन कैलेंडर’ के हिसाब से साल का तीसरा दिन देश और दुनिया में तमाम तरह की कई अहम घटनाओं का साक्षी रहा। इस दिन की सबसे खास बात यह है कि भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का जन्म इसी दिन हुआ था। तीन जनवरी, 1831 को जन्मीं सावित्रीबाई फुले भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रधानाचार्या और पहले किसान स्कूल की संस्थापिका थीं। सावित्रीबाई ने अपना पूरा जीवन एक मिशन की तरह व्यतीत किया।

इसके अलावा तीन जनवरी की एक अहम घटना यह रही कि 1993 को दुनिया की दो महाशक्तियां- रूस और अमेरिका- अपने-अपने परमाणु हथियारों के भंडार को आधा करने के लिए तैयार हो गईं। तीन जनवरी 2021 को अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 3,50,000 के पार चली गई। इस तारीख तक कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पूरी दुनिया में सबसे अधिक मौत के मामले अमेरिका में सामने आए। ब्राजील में इस घातक वायरस के कारण तीन जनवरी 2021 तक 1,95,000 लोगों की जान गई।

वर्ष 2024 में तीन जनवरी को ईरान के करमान शहर में हुए दो धमाकों में 103 लोगों की मौत हो गई जबकि 188 घायल हो गए। ये धमाके ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड्स’ के ‘कुद्स फोर्सद्ध के प्रमुख रहे जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या की चौथी बरसी पर करमान में उनकी कब्र के करीब आयोजित एक कार्यक्रम में हुए। जनरल कासिम सुलेमानी की 2020 में अमेरिकी ड्रोन हमले में मौत हो गई थी। इस हमले को ईरान में 1979 में हुई इस्लामी क्रांति के बाद सबसे घातक आतंकवादी हमला कहा गया।

देश दुनिया के इतिहास में तीन जनवरी की तारीख में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1831: देश की पहली शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का जन्म।

1836 : मुंशी नवल किशोर का जन्म।

1880 : ‘इलस्ट्रेटेड वीकली ऑफ इंडिया’ का पहला अंक बम्बई में प्रकाशित।

1938 : अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट ने पोलियो की बीमारी का इलाज ढूंढ़ने के लिए एक फाउंडेशन की स्थापना की। रूजवेल्ड 1921 में इस बीमारी की चपेट में आए थे।

1959 : अलास्का को अमेरिका का 49वां राज्य घोषित किया गया।

1980 : अफगानिस्तान के राष्ट्रपति बाबरक कर्माल ने सोवियत हमले को सही ठहराया।

1993: अमेरिका और रूस इस बात पर राजी हुए कि वे अपने-अपने परमाणु हथियारों के भंडार को आधा कर देंगे।

2001 : हिलेरी क्लिंटन ने न्यूयार्क के सीनेटर के तौर पर शपथ ग्रहण की। वह देश के इतिहास में पहली पूर्व प्रथम महिला हैं, जिन्होंने चुनावी विजय हासिल की।

2004 : मंगल के अन्वेषण के लिए निकला अंतरिक्ष यान रोवर स्पिरिट ग्रह के रासायनिक और भौतिक संयोजन के अध्ययन के लिए मंगल पर उतरा।

2004 : मिस्र की विमानन कंपनी फ्लैश एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान 604 के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 148 लोग मारे गए।

हर एक तारीख से जुड़ी रोचक जानकारी प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें  

2014 : अलकायदा के चरमपंथियों ने इराक के फालुजा में पुलिस मुख्यालय को नुकसान पहुंचाया और इलाके को अपने कब्जे में बताते हुए उसके एक स्वतंत्र क्षेत्र होने का ऐलान किया।

2021 : भारत के उत्तर प्रदेश स्थित गाजियाबाद के मुरादनगर में श्मशान घाट में छत ढहने से 23 लोगों की मौत, 15 घायल।

2024 : ईरान के करमान शहर में हुए दो धमाकों में 103 लोगों की मौत, 188 लोग घायल।

(एजेंसी)

January 3 history today is birth anniversary of india first teacher savitribai phule

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 03, 2025 | 12:29 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

Research: रील्स बन गई आंखों की दुश्मन, ब्लू लाइट से नींद और मानसिक स्वास्थ्य हो रहे प्रभावित

2

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष ने किया उम्मीदवार का ऐलान, बी. सुदर्शन रेड्डी को बनाया प्रत्याशी

3

Made In India एप्पल की मची धूम, पिछली तिमाही में iPhone के एक्सपोर्ट में आया 63 फीसदी बूम

4

बेटी के हाथ में लगी चोट देखकर हैरान रह जाएगी तुलसी, वंदा और अंगद का होगा आमना-सामना

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.