Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

18 जनवरी का इतिहास : पोत पर बनी हवाई पट्टी पर पहली बार उतरा विमान, जानें आज की महत्वपूर्ण घटनाएं

World History Events:18 जनवरी के इतिहास में जानें कैसे अमेरिकी पायलट यूजीन बर्टन एली ने पहली बार जंगी जहाज पर विमान उतारा और इस दिन की अन्य प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं के बारे में आज हम जानते है।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Jan 18, 2026 | 12:12 PM

18 जनवरी का इतिहास (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: आज भले ही विभिन्न देशों के पास विशाल विमानवाहक पोत हैं और युद्ध एवं शांति के समय इनका उपयोग किया जाता है, लेकिन किसी जहाज की छोटी सी पट्टी पर पहली बार विमान उतारने का श्रेय अमेरिका के पायलट यूजीन बर्टन एली को जाता है। उन्होंने 1911 में 18 जनवरी को पहली बार सैन फ्रांसिस्को खाड़ी में खड़े जंगी जहाज पेंसिलवेनिया पर विमान उतारने के जोखिमपूर्ण कार्य को अंजाम देकर अमेरिकी नौसेना के इतिहास में एक बड़ा मील का पत्थर स्थापित किया। हालांकि, 1911 में ही इसी तरह की एक अन्य कोशिश में एली को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

अमेरिका की सरकार ने इस असैन्य पायलट की उपलब्धियों को पर्याप्त सम्मान दिया और अमेरिकी कांग्रेस ने उन्हें मरणोपरांत विशिष्ट फ्लाइंग क्रास प्रदान किया। उन्हें अमेरिकी नौसेना में विमानन के विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

देश-दुनिया के इतिहास में 18 जनवरी की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1842 : महाराष्ट्र के महान विद्वान महादेव गोविंद रानाडे का जन्म।
1896 : ‘एक्सरे मशीन’ का पहली बार प्रदर्शन किया गया।
1911 : सैन फ्रांसिस्को खाड़ी में खड़े जंगी जहाज पेंसिलवेनिया के उड़ान मंच पर अमेरिका के पायलट यूजीन बर्टन एली ने पहली बार विमान उतारने का कारनामा अंजाम दिया।
1930 : रवीन्द्रनाथ टैगोर ने महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम की यात्रा की।
1938 : राजनीतिक कैदियों का अंतिम जत्था अंडमान और निकोबार के पोर्ट ब्लेयर से मुख्यभूमि के लिए रवाना हुआ।
1947 : अपने जमाने के मशहूर अभिनेता और गायक कुंदन लाल सहगल का जालंधर में निधन।
1968 : अमेरिका और सोवियत संघ परमाणु हथियारों पर नियंत्रण के लिए एक संधि के प्रारूप पर सहमत हुए।
1976 : फ्रांस ने जासूसी के आरोप में 40 सोवियत अधिकारियों को देश से निष्कासित किया।
1991: इराक ने स्कड प्रक्षेपास्त्रों से इजराइल के दो शहरों तेल अवीव और हाइफा पर हमला किया, जिससे खाड़ी युद्ध में इजराइल के शामिल होने की आशंका बढ़ गई।
1996 : दक्षिण भारतीय सिनेमा और राजनीति के स्थापित हस्ताक्षर नदंमूरि तारक रामाराव का निधन। एक सफल अभिनेता और निर्माता निर्देशक के तौर पर ख्याति अर्जित करने वाले एनटीआर ने तेलुगु देशम पार्टी की स्थापना की और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
2002 : अमेरिका ने भारत को अत्याधुनिक हथियार देने पर सहमति जताई।
2002 : सियरा लिओन में गृहयुद्ध की समाप्ति की घोषणा। इसमें 50 हजार से ज्यादा लोग मारे गए और करीब 20 लाख लोग बेघर हुए।
2022 : पश्चिमी अफगानिस्तान में भूकंप के झटके, 26 लोगों की मौत।

सम्बंधित ख़बरें

10 मार्च का इतिहास: जब शास्त्री ने जीती कार और बेल ने किया पहला कॉल, जानें आज की बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

CISF Raising Day 2026: क्या है CISF? एयरपोर्ट से लेकर परमाणु केंद्रों तक, जानें कैसे सुरक्षा करता है यह बल

9 मार्च का इतिहास : पहले अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन समेत कई प्रमुख हस्तियों का जन्मदिन

7 मार्च का इतिहास: हिंदी साहित्य के शिखर पुरुष अज्ञेय का जन्म, सुनील गावस्कर ने रचा 10,000 रनों का कीर्तिमान

ये भी पढ़ें- ‘नवभारत विशेष’ की अन्य रोचक ख़बरों और लेखों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2023 : यूक्रेन की राजधानी कीव के पास एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से देश के गृह मंत्री, अधिकारियों और तीन बच्चों समेत 14 लोगों की मौत।
2024 : पाकिस्तान ने ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में आतंकी ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई की, नौ लोगों की मौत।

भाषा एजेंसी के द्वारा

January 18 history eugene burton ely first aircraft landing

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 18, 2026 | 12:12 PM

Topics:  

  • Historical Events
  • Indian Navy
  • Today In History

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.