-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Isha Ambani Met Gala Mango Clutch Subodh Gupta Art Details Navabharat Nishanebaaz
नवभारत निशानेबाज: मेट गाला फैशन शो का नाम, ईशा अंबानी साथ ले गई आम
- Written By: आकाश मसने
Navabharat Nishanebaaz: मेट गाला 2024 में ईशा अंबानी ने अपनी अनूठी 'आम' स्टाइल वाली एक्सेसरी से सबको चौंका दिया। क्या आप जानते हैं इस बेशकीमती आम के पीछे का कलाकार कौन है?

(डिजाइन फोटो)
Isha Ambani In Met Gala: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, मेट गाला जैसे हाई सोसाइटी के बड़े फैशन शो में ईशा अंबानी ने कमाल कर दिया। उन्होंने अपनी कमर में एक आम लटका कर लोगों को विस्मय में डाल दिया।’
हमने कहा, ‘मराठी में आम को आंबा कहते हैं। प्रसिद्ध मराठी गीत है- नाच रे मोरा आंब्याचा वनात, नाच रे मोरा नाच ! ईशा अंबानी ने आंबा साथ लेकर फलों के राजा आम के प्रति अपनी पसंद जाहिर कर दी। अब आप बताइए कि वह कौन सा आम कमर में लटकाकर ले गईं? वह रत्नागिरी का हापुस था या आंध्रप्रदेश का नीलम, तोतापरी या बैगनपल्ली ? यूपी का लंगड़ा, दशहरी चौसा, सफेदा मलीहाबादी या केसर ? बंगाल का हिमसागर वनराज, सुवर्ण रेखा, इमामपसंद ? अमेरिका में आम या तो मेक्सिको से आते हैं या हवाई द्वीप से? भारत से भी वहां आम भेजे जाते हैं जिनकी एक पेटी वहां 50 से 60 डॉलर की पड़ती है।’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, ईशा अंबानी की पतली कमर में जो आम लटका था, वह ब्रांज या कांसे से निर्मित था जिसे सुबोध गुप्ता नामक कलाकार ने हाथ से पेंट किया था। धातु का बना वह आम बिल्कुल असली आम जैसा नजर आता था। यह आम मेट गाला शो की थीम ‘फैशन इज आर्ट’ से पूरी तरह मेल खाता था। हमारा ख्याल है कि आम के मौसम में फैशन शो में आम का प्रदर्शन सामयिक रहा।’
सम्बंधित ख़बरें
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का रिश्ता टूटा, एक साल से रह रहे थे अलग, एक्ट्रेस ने खुद की तलाक की पुष्टि
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की खबरों के बीच राखी सावंत ने ली चुटकी, बोलीं- चौथी शादी के लिए मैं तैयार हूं
कॉफी शॉप में टेबल साफ करने से नेशनल अवॉर्ड जीतने तक, विक्रांत मैसी ने सुनाई अपने संघर्ष और सफलता की कहानी
‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज के बावजूद नहीं थमी ‘कॉकटेल 2’, 8वें दिन कमाई के साथ बनाए तीन बड़े रिकॉर्ड
यह भी पढ़ें:- Navabharat Nishanebaaz: BJP की रणनीति का असर, विपक्षी पार्टियों पर टूटा कहर
हमने कहा, ‘आम को लेकर अनेक कहावतें हैं जैसे आम के आम गुठलियों के दाम। आम खाने से मतलब रखो, पेड़ गिनने से क्या फायदा!’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, आज की राजनीति में एक कहता है आम तो दूसरा कहता है इमली। आम जनता का काम वोट देना है लेकिन चुनकर आए नेताओं में आम तौर पर आम सहमति या आम राय बन नहीं पाती।’
हमने कहा, ‘मौसम आम का होने पर भी आम आदमी पार्टी बेहाल हो गई है। राघव चड्न सहित 7 राज्यसभा सदस्य ‘आप’ छोड़कर भाजपा में जाकर नमो नमो का भजन करने लगे। सिर्फ नाम के लिए आम आदमी पार्टी की सत्ता पंजाब में रह गई है।’
Isha ambani met gala mango clutch subodh gupta art details navabharat nishanebaaz
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का रिश्ता टूटा, एक साल से रह रहे थे अलग, एक्ट्रेस ने खुद की तलाक की पुष्टि
Jun 27, 2026 | 10:42 PMसेशेल्स में PM मोदी का जलवा! कार डिप्लोमेसी से भारतीय संस्कृतिक की झलक तक, तस्वीरों में देखें- PHOTOS
Jun 27, 2026 | 10:41 PMमहाराष्ट्र TET पेपर लीक पर सियासी संग्राम: अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई
Jun 27, 2026 | 10:38 PMक्या BJP में शामिल होंगी TMC सांसद महुआ मोइत्रा, पार्टी में टूट की खबरों के बीच खुद बताईं मन की बात
Jun 27, 2026 | 10:38 PMHomemade Uttapam: हर सुबह एक जैसा नाश्ता क्यों? आज ट्राई करें साउथ इंडियन डिश उत्तपम की बेहतरीन रेसिपी
Jun 27, 2026 | 10:31 PM18,000 फीट से दादा ने लगाई स्काईडाइव, पोते संग ऑस्ट्रेलिया में दिखाया ऐसा जज्बा कि इंटरनेट कर रहा सलाम
Jun 27, 2026 | 10:30 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की खबरों के बीच राखी सावंत ने ली चुटकी, बोलीं- चौथी शादी के लिए मैं तैयार हूं
Jun 27, 2026 | 10:04 PMवीडियो गैलरी

कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM
Strait of Hormuz में फिर भड़की आग! ताख पर संघर्षविराम,क्या शुरू होने वाली है नई जंग?, Video
Jun 27, 2026 | 04:30 PM
पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM












