Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संपादकीय: बांग्लादेश को फिर से पूर्वी पाकिस्तान बनाने की हो रही साजिश? भारत को रहना होगा सतर्क

इन बातों को देखते हुए कहीं फिर से वहां पूर्व पाकिस्तान बनाने की साजिश तो नहीं हो रही है? लगता है बांग्लादेश भूल गया कि बुचर आफ बांग्लादेश कहलाने वाले जनरल टिक्का खान के नेतृत्व में पाकिस्तानी फौज ने कितना कत्लेआम...

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Mar 29, 2025 | 09:36 AM

नवभारत संपादकीय (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क: बांग्लादेश स्थापना दिन के निमित्त प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस को शुभेच्छा पत्र भेजकर स्मरण दिलाया कि 1971 में हुए मुक्ति संग्राम से भारत व बांग्लादेश के संबंधों की मजबूत नींव पड़ी। यह दिन हमारी द्विपक्षीय भागीदारी व त्याग की याद दिलाता है। हम यह भागीदारी आगे बढ़ाने के लिए वचनबद्ध हैं।

पीएम मोदी का यह पत्र इस बात का संकेत देता है कि भारत से अच्छे संबंधों में ही बांग्लादेश का हित है। सत्ता परिवर्तन के बाद से बांग्लादेश में अर्थशास्त्री मोहम्मद यूनुस अंतरिम सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। इस दौरान वहां हिंदुओं के मंदिरों व घरों पर हमले हुए। कट्टरपंथियों व भारत विरोधियों का जोर वहां बढ़ने लगा है। पाकिस्तानी सेना का प्रतिनिधि मंडल कराची से ढाका पहुंचा।

इन बातों को देखते हुए कहीं फिर से वहां पूर्व पाकिस्तान बनाने की साजिश तो नहीं हो रही है? लगता है बांग्लादेश भूल गया कि बुचर आफ बांग्लादेश कहलाने वाले जनरल टिक्का खान के नेतृत्व में पाकिस्तानी फौज ने कितना कत्लेआम और महिलाओं से दुष्कर्म किया था। पाकिस्तानी तानाशाह याहया खान ने तब कहा था कि पूर्व पाकिस्तान के बंगालियों की हम नस्ल बदलकर रख देंगे।

पाकिस्तानी सेना ने जब आत्मसमर्पण किया था तो उसकी बंकरों और बैरकों से कितनी ही महिलाओं को मुक्त कराया गया था। अपने अमानुषिक जुल्म के लिए पाकिस्तान ने कभी बांग्लादेश से माफी नहीं मांगी। इस समय बांग्लादेश में पाकिस्तान समर्थक कट्टरपंथी ताकतें ताकतवर हो उठी हैं और यूनुस की अंतरिम सरकार जाने के बाद वह सत्ता में आ सकती हैं।

जब तक शेख हसीना सत्तारूढ़ थीं भारत-बांग्लादेश के कूटनीतिक संबंध अच्छे थे लेकिन अब बांग्लादेश ने पाकिस्तान और चीन से अपनी निकटता बढ़ाई है। कुछ सप्ताह पूर्व पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई के 4 वरिष्ठ अधिकारी बांग्लादेश दौरे पर आए थे। इसके अलावा मोहम्मद यूनुस इस समय चीन यात्रा पर हैं। बांग्लादेश में चीन अपनी मजबूती बढ़ाना चाहता है और ढाका बंदरगाह पर उसकी वैसी ही निगाह है जैसी पाकिस्तान के ग्वाडर और श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह पर!

बांग्लादेश चीन के साथ संयुक्त सैनिक अभ्यास, शस्त्र आयात तथा बेल्ट एंड रोड इनीशिएटिव में सहयोग पर समझौता कर सकता है। इसी माह बांग्लादेश का 21 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल चीन गया था जिसमें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, शिक्षाविद, पत्रकार और छात्र नेताओं का समावेश था।

नवभारत विशेष से जुड़े सभी रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

चीन और पाकिस्तान दोनों ही बांग्लादेश में अपना प्रभाव बढ़ाने में लगे हैं। इसलिए भारत को अत्यंत सतर्क रहना होगा। साथ ही बांग्लादेश को समझाना होगा कि सरकार चाहे जो भी आए, भारत से उसके संबंध हमेशा मजबूत और भरोसेमंद रहने चाहिए। आपसी हित व सुरक्षा के लिए यह जरूरी है।

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

Is there a conspiracy to make bangladesh east pakistan again india must be cautious

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 29, 2025 | 09:36 AM

Topics:  

  • Bangladesh
  • Muhammad Yunus
  • Navbharat Editorial

सम्बंधित ख़बरें

1

26 साल बाद बांग्लादेश लौटेंगे खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान, शुरू करेंगे राजनीतिक पारी

2

इधर हसीना के मंत्री मौत, उधर बीमार महिला नेता को नहीं मिल रही बेल, बेरहम हुई बांग्लादेशी अदालत

3

2 हिस्सों में बंट जाएगा पड़ोसी मुल्क! इस देश में तैयार हो रहा खतरनाक प्लान, बांग्लादेश में हड़कंप

4

AFG vs BAN: बांग्लादेश ने अफगानिस्तान का सूपड़ा किया साफ, 3-0 से जीती टी20 सीरीज

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.