नवभारत निशानेबाज: खुश हैं क्रिकेट के सारे फैन, सिक्सर मार रहे हैं हिटमैन

IPL Impact Modern Cricket: आईपीएल ने क्रिकेट की तस्वीर बदल दी है। अब छक्के आम हो गए हैं और युवा बल्लेबाज आक्रामक अंदाज में खेलते हुए नए रिकॉर्ड बना रहे हैं।
Navbharat Marksman: All Cricket Fans Are Delighted—The 'Hitman' Is Smashing Sixes!
नवभारत डिजाइन फोटो
Published on
Updated on

T20 Batting Power: पड़ोसी ने हमसे कहा, 'निशानेबाज, एक समय था जब यह टेस्ट मैच के जमाने में भूले-भटके कभी एक-दो छक्के लगा करते थे। सिक्सर मारने के लिए लोग सीके नायडू और बाद में सलीम दुर्रानी को याद किया करते थे, तब सिक्सर रेवर था। आज वह कॉमन हो गया। करिश्मा आईपीएल की वजह से हुआ है। बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट बढ़ता जा रहा है। उनका निर्मम बल्ला बेचारी गेंद पर टूट पड़ता हैं और सीधे सीमापार भेज देता है। 16 वर्ष के वैभव सूर्यवंशी को क्रिकेट का अभिमन्यु मान लीजिए जो फील्डरों का चक्रव्यूह भेदकर छक्के पर छक्के मारता चला जाता है। अभिषेक शर्मा और यशस्वी जायसवाल भी ऐसा ही करते हैं। रोहित शर्मा को तो पहले से ही हिट मैन कहा जाता रहा है।'

हमने कहा, 'आप हिट मैन की इतनी तारीफ कर रहे हैं लेकिन क्रिकेट में बाउंड्री के करीब फील्डिंग करने वाला थर्ड मैन भी तो रहता है। ईरान-अमेरिका वॉर में पाकिस्तान मिडल मैन की भूमिका निभा रहा है। फिल्मों में धर्मेंद्र को ही-मैन कहते थे। जंजीर व दीवार जैसी फिल्मों के बाद अमिताभ बच्चन को एंग्री यंग मैन कहा जाने लगा था। गुलशन ग्रोवर को बैड मैन कहते थे। कार्टून की दुनिया में आर. के. लक्ष्मण का कॉमन मैन चर्चित था।'

पड़ोसी ने कहा, 'निशानेबाज जब कॉमन मैन स्पेशल मैन बनकर तानाशाही चलाए तो उसका पतन हो जाता है। दिल्ली में 10 साल तक राज करनेवाली आम आदमी पार्टी के 10 में से 7 राज्यसभा सदस्य बीजेपी में शामिल होकर भगवा मैन बन गए हैं।'

हमने कहा, 'आपने सुपर मैन की फिल्में देखी होंगी जिसमें यह अपना लाल चोगा फैलाकर आसमान में उड़ जाता है और उड़ते हवाई जहाज को भी रोक देता है, किसी बहुत ऊंची बिल्डिंग को हाथ का सहारा देकर गिरने से बचा लेता है। वह घास के ढेर में छुपी सुई को पल भर में खोज

सिक्सर। निकालता है। वायुसेना में एयर मैन की भर्ती होती है। थलसेना के जवान आर्मी मैन हुआ करते हैं। प्रिंटिंग प्रेस में मशीन मैन और फोर मैन होते हैं। टेलीफोन और बिजली विभाग में लइन मैन होता है। अग्निशामक दल में फायर मैन होते हैं। रेलवे क्रॉसिंग पर गेट मैन तैनात रहता है। फोटोग्राफर को कैमरा मैन या लेन्स मैन भी कहते हैं। एस्ट्रोनॉट को स्पेस मैन भी कहते हैं।'

पड़ोसी ने कहा, 'निशानेबाज, हम आपको भी अंग्रेजी में मार्क्स मैन कह सकते हैं।'

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com