Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

निशानेबाज: मोदी करते हैं हफ्ते में 100 घंटे काम, नारायण मूर्ति ने लिया उनका नाम

इन्फोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति ने कुछ माह पूर्व कहा था कि युवाओं को सप्ताह में 70 घंटे काम करना चाहिए। हाल ही में प्रधानमंत्री मूर्ति ने नरेंद्र मोदी के 100 घंटे काम करने की तारीफ की है।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Jul 19, 2025 | 01:19 PM

मोदी करते हैं हफ्ते में 100 घंटे काम (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

 

नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, कुछ लोग अल्कोहलिक होते हैं तो कुछ वर्कोहलिक! दूसरे किस्म के लोगों का काम करने का नशा होता है। वे किसी भी हालत में निष्क्रिय या निठल्ले रह ही नहीं सकते। उनके लिए कर्म ही पूजा है।’ हमने कहा, ‘काम जो भी हो, जैसा भी हो, उसे पूरी लगन और निष्ठा से कुशलतापूर्वक करना चाहिए। कृष्ण ने भी अर्जुन से कहा था कि निष्काम कर्म करो और फल की चिंता मुझ पर छोड़ दो। अपने भक्त के भरण-पोषण या योगक्षेम की व्यवस्था करना मेरी जिम्मेदारी है। इन्फोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति ने कुछ माह पूर्व कहा था कि युवाओं को सप्ताह में 70 घंटे काम करना चाहिए।

इसे लेकर काफी बहस छिड़ी थी। कुछ लोगों की राय थी कि राष्ट्रनिर्माण के लिए इतने घंटे काम तो करना ही चाहिए। अन्य का मत था कि यह अव्यावहारिक व तकलीफदेह है। ज्यादा देर काम करने से स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। 10 घंटे कुर्सी पर बैठने से रीढ़ की हड्डी में दर्द, ज्वाइंटपेन होने लगेगा। कंप्यूटर को लगातार ताकने से नजर कमजोर हो जाएगी। बीपी और शुगर जैसी बीमारियां घेर लेंगी। व्यक्ति को घर की जिम्मेदारियों, सामाजिक संपर्क व मनोरंजन के लिए भी समय चाहिए। इंसान और मशीन में फर्क होता है।’

पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या और नारायण मूर्ति मुंबई से बंगलुरू विमान प्रवास कर रहे थे। आपसी बातचीत में तेजस्वी ने कहा वह उनकी सलाह के मुताबिक 70 घंटे काम करने का प्रयत्न कर रहे हैं। इस पर नारायण मूर्ति ने कहा कि मैं हफ्ते में 100 घंटे काम करनेवाले एकमेव व्यक्ति को जानता हूं, वह हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।’ हमने कहा, ‘हर व्यक्ति का समर्पण भाव और एनर्जी लेवल अलग-अलग होता है। मोदी सुपर ह्यूमन हो सकते हैं। कोई वकील, डाक्टर, इंजीनियर या प्रोफेसर इतने घंटे काम नहीं कर सकता।

ये भी पढ़ें- नवभारत विशेष की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

श्रमिक वर्ग भी रोज 8 या 9 घंटे काम करने की क्षमता रखता है। यह सोचना होगा कि काम के लंबे घंटे महत्वपूर्ण हैं या काम की क्वालिटी? कर्मठ होना अच्छी बात है लेकिन कितने ही लोग कामचोर होते हैं। व्यक्ति को हमेशा व्यस्त रहना चाहिए क्योंकि खाली दिमाग शैतान का घर होता है। कर्मठ और कुशल लोग ही समाज और देश को आगे बढ़ाते हैं। जापान की मिसाल सामने है।’

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

Infosys founder narayan murthy praised pm narendra modi for working 100 hours a day

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 19, 2025 | 01:18 PM

Topics:  

  • Infosys
  • Narayana Murthy
  • Narendra Modi

सम्बंधित ख़बरें

1

‘मोदी की बहन को बांग्लादेश भेजो’ ओवैसी ने ट्रंप का उदाहरण दे PM को दी खुली चुनौती

2

72वीं नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में 1000 से ज्यादा खिलाड़ी और 58 टीमें, जानिए किस ग्रुप में कौन?

3

PM Modi ने 72वीं नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का किया उद्घाटन, 1000 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

4

खालिदा जिया के निधन पर PM मोदी की संवेदना पर BNP ने भारत को कहा ‘शुक्रिया’

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.